-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Passenger Train Not Run For 2 Years Passengers Are Facing The Brunt Local Employment Affected
2 वर्षो से नही दौडी पैसेंजर ट्रेन: यात्रियो को भुगतना पड रहा खामियाजा, स्थानीय रोजगार पर हुआ असर
- Written By: नवभारत डेस्क

Representative Photo
वणी. कोरोना संक्रमण के कारण रेल विभाग व्दारा लगभग 2 वर्ष पूर्व अनेक एक्सप्रेस पैसेंजर एव लोकल गाडिया बंद कर दी गई थी. लेकिन अब केवल राज्य मे ही नही बल्कि सारे देश मे कोरोना संक्रमण पूरी तरह नियंत्रण मे आ गया है. इस दौरान रेलवे ने लंबी दूरी की अनेक गाडियो को स्पेशल गाडी का दर्जा देकर शुरू किया है जिसमे पूर्व रिजर्वेशन कर ही यात्रा की जा सकती है. इसके लिए यात्रियो को नियमित टिकिट दर की तुलना मे लगभग दुगना किराया भरना पड रहा है. लेकिन नंदीग्राम एक्सप्रेस एव लोकल गाडिया पूर्ववत शुरू नही हुई है. आम यात्री परेशान हो रहे है.
सीमित ट्रेनो से नही मिल रहा लाभ
लोकल पैसेंजर गाडिया के लिए मासिक टिकट देनी तो शुरू कर दी गई है. लेकिन गाडियो की संख्या सीमित होने के कारण यात्रियो को इसका लाभ नही मिल पा रहा है. एक ओर लोकल तथा पैसेंजर गाडिया पर्याप्त संख्या मे शुरू न होने एव दूसरी ओर एक्सप्रेस गाडियो मे जनरल टिकिट शुरू न होने के कारण यात्री परेशान हो रहे है.
लंबी दूरी की ट्रेनो का स्टापेज नही
वणी रेलवे स्टेशन पर बहुत सारी लंबी दूरी की गाडिया नही रूक रही. जबकि आसपास के क्षेत्र के सैकडो नागरिक ऐसे है जिन्हे रोजमार्ग के काम के लिए नजदीक के गांव अथवा शहरो जाना पडता है. वही दूसरी ओर पिछले 4 माह से अधिक समय से बसो की भी हडताल चल रही है. ऐसे मे यात्रियो के लिए बडी समस्या निर्माण हो गई है. रेल यात्रियो ने सभी लोकल एव पैसेंजर गाडियो को पूर्ववत जल्द से जल्द शुरू करने की मांग की जा रही है. जिससे लोकल यात्रियो को सुविधा मिल सके.
सम्बंधित ख़बरें
Amravati Crime: खोलापुर हत्याकांड का फरार आरोपी यवतमाल से गिरफ्तार, एलसीबी की बड़ी कार्रवाई
विदर्भ साहित्य संघ यवतमाल शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन, सतपाल सोवले ने की पदाधिकारियों की घोषणा
अमरावती-यवतमाल में कृषि पंप धारकों पर 220 करोड़ रुपये बकाया, महावितरण ने दी चेतावनी
यवतमाल विधान परिषद चुनाव में बगावत के संकेत, 5 उम्मीदवारों ने भरा नामांकन
रेलवे पूर्ववत शुरू करे
वणी के दूकानदार हिमांशु पटेल ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल के पश्चात अभी सभी ओर प्रतिबंध हटाया गया है. किंतु नंदीग्राम रेलवे अभीतक पूर्ववत शुरू नही हुई है. रिजर्वेशन के बगैर नागरिको को रेलवे से आना जाना नही होता. रेलवे यात्रा करने वालो की बडी पैमाने पर कमी आयी है. इसका नुकसान व्यापारियो को पडता है. प्रशासन ने इस ओर गंभीरता से ध्यान देकर शीघ्र रेलवे संबंधी कोरोना का नियम शिथिल कर सभी लोकल रेलवे गाडीयो को पूर्ववत शुरू करे . काउंटर टिकट भी पूर्व जैसी शुरू करे जिससे यात्रियो की संख्या बढेगी. रेलवे स्थानक परिसर मे व्यापार भी पूर्ववत शुरू होने के लिए मदद होगी.
रोजगार के लिए सुविधाजन हो
स्थानीय नागरिक सुभाष तिवारी ने बताया कि प्रत्येक कामो के लिए रिजेर्वेशन करना पडता है जिससे रोजगार के लिए रेलवे से प्रतिदिन अप डाउन करनेवालो का आर्थिक नुकसान होता है. प्रशासन यह बात गंभीरता से लेकर अभी रेलवे सेवा पूर्ववत शुरू कर टिकट भी रेलवे काउंटर मे देने के लिए शुरूआत करे. प्रति दिन रोजगार के लिए रेलवे से जानेवाले यात्रियो को सुविधाजन होगा.
Passenger train not run for 2 years passengers are facing the brunt local employment affected
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














