- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Nafed Mein Moong Kharidi Kendra Shuru Karne Ki Maang Prashasan Par Tvarit Nirnay Ka Badha Dabav
नाफेड में मूंग खरीदी केंद्र शुरू करने की मांग, प्रशासन पर बढ़ा त्वरित निर्णय का दबाव
इस वर्ष बेहतर मूंग उत्पादन के बीच बाजार में गिरते भावों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। भाजपा पदाधिकारी ने नाफेड के माध्यम से मूंग खरीदी केंद्र शुरू करने की मांग की है।

Yavatmal News: खरीफ सीजन में मूंग का उत्पादन इस वर्ष बेहतर रहने के बीच बाजार में भाव गिरने की आशंका ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है. इसी मुद्दे को लेकर भाजपा पदाधिकारी दिनकर पावडे पाटील ने वणी उपविभाग में नाफेड के माध्यम से मूंग खरीदी केंद्र तत्काल शुरू करने की मांग उठाई है. इस मांग से स्थानीय प्रशासन पर जल्द निर्णय लेने का दबाव बढ़ गया है.
उपविभागीय अधिकारी एवं दंडाधिकारी, वणी को सौंपे गए ज्ञापन में पावडे पाटिल ने कहा कि इस वर्ष किसानों ने बड़े पैमाने पर मूंग की खेती की है और उत्पादन भी संतोषजनक हुआ है. लेकिन बाजार में व्यापारियों द्वारा कृत्रिम रूप से दाम गिराकर किसानों का आर्थिक नुकसान किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.उन्होंने मांग की कि वणी, मारेगांव और झरी जामणी स्थित कृषि उपज मंडियों में नाफेड के जरिए खरीदी केंद्र शुरू किए जाएं, ताकि किसानों को शासन द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य MSP का लाभ मिल सके. बॉक्सकिसानों को बाजार के भरोसे पर न छोड़ेंज्ञापन में यह भी कहा गया है कि मौजूदा परिस्थितियों में किसानों को पूरी तरह बाजार के भरोसे छोड़ना अन्याय होगा.
यदि सरकार ने समर्थन मूल्य घोषित किया है, तो उसके अनुरूप खरीदी व्यवस्था भी सक्रिय होना आवश्यक है, अन्यथा इसका कोई लाभ किसानों तक नहीं पहुंचेगा. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए ज्ञापन की प्रतियां जिलाधिकारी, जिला उपनिबंधक सहकार, तहसीलदार तथा सहनिबंधक को भी भेजी गई हैं. अब प्रशासन इस मांग पर कितनी जल्दी और क्या निर्णय लेता है, इस पर क्षेत्र के किसानों की नजरें टिकी हैं.
सम्बंधित ख़बरें
नासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
नासिक दौरे पर आएंगे श्रीकांत शिंदे, संगठन मजबूती के लिए पदाधिकारियों की बैठकें
भाईंदर में फिर तेंदुए की दस्तक से सहमे लोग, रिहायशी इलाकों में बढ़ी दहशत
पवनी नगर परिषद बैठक में जलापूर्ति योजना पर विपक्ष का हंगामा, प्रशासन पर अनियमितता के आरोप
Nafed mein moong kharidi kendra shuru karne ki maang prashasan par tvarit nirnay ka badha dabav
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
रनों के पहाड़ के चलते प्वाइंट्स टेबल टॉप नहीं कर पाई Gujarat Titans, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 29 रन से जीता मैच
May 16, 2026 | 11:33 PMउत्तर मुंबई को उत्तम मुंबई बनाने का संकल्प, पीयूष गोयल ने नाला सफाई और अतिक्रमण पर दिखाए सख्त तेवर
May 16, 2026 | 11:12 PMछत्रपति संभाजीनगर में जलसंकट का तपिश, 45 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, अब 85 टैंकरों के भरोसे शहर की प्यास
May 16, 2026 | 11:03 PMनासिक में गहराया जल संकट, 106 गांव और 238 वाडियों में टैंकरों से जलापूर्ति, करीब 2 लाख लोग प्रभावित
May 16, 2026 | 11:00 PMPM मोदी का बड़ा ऐलान: नीदरलैंड्स से भारत वापस आएगी चोल साम्राज्य की विरासत, लौटेंगे 11वीं सदी के ताम्रपत्र
May 16, 2026 | 10:51 PMना लंबा सफर, ना ज्यादा खर्चा…दिल्ली के पास है ये मिनी हिल स्टेशन, वीकेंड पर ट्रिप के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन
May 16, 2026 | 10:50 PMनासिक दौरे पर आएंगे श्रीकांत शिंदे, संगठन मजबूती के लिए पदाधिकारियों की बैठकें
May 16, 2026 | 10:26 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM












