- Hindi News »
- Maharashtra »
- Akola »
- Amravati Pi Accused Of Hitting His Wife On The Road
अमरावती के पीआई पर पत्नी को सड़क पर मारने का आरोप, डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत
अमरावती शहर के एक पुलिस निरीक्षक पर अपनी पत्नी को सड़क पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित पत्नी ने डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Akola -Amravati: अमरावती शहर के एक पुलिस निरीक्षक पर अपनी पत्नी को सड़क पर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगा है, जिससे पुलिस विभाग में खलबली मच गई है.पीड़ित पत्नी ने डाबकी रोड पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. शिकायत के अनुसार, महिला का विवाह 2013 में हुआ था. विवाह के बाद से ही पैसों के लिए उत्पीड़न और मारपीट का सिलसिला जारी रहा.
2014 में उसने सिविल लाइन पुलिस थाने में भी शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके तहत मामला न्यायालय में लंबित है. हाल ही में अकोला में एक विवाह समारोह में पुलिस निरीक्षक अपनी दूसरी पत्नी के साथ पहुंचा. इस पर पहली पत्नी अपनी बहन के साथ वहां पहुंची और पूछताछ की.
आरोप है कि दूसरी पत्नी, सास और जेठानी ने गालीगलौज कर मारपीट शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस निरीक्षक ने भी पत्नी के बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटते हुए मारपीट की. शिकायत में यह भी आरोप है कि जेठ ने महिला को ऑटो में घसीटकर ले जाकर मारपीट की.
सम्बंधित ख़बरें
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रविवार को मध्य रेलवे की ‘इन’ तीनों लाइनों पर मेगा ब्लॉक
आकार ले रही ऑरेंज गेट रोड टनेल, 250 मीटर सुरंग निर्माण पूरा, एमटीएचएल से जुड़ेगी मुंबई में सबसे गहरी सुरंग
करोड़ों की सरकारी ज़मीन बिल्डर को ! हाई कोर्ट के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएगी सरकार
Amravati Division 10th Result: बुलढाणा जिला रहा अव्वल, बेटियों ने फिर गाड़े सफलता के झंडे
वहीं, बहन को भी पीटा गया और उसका विनयभंग किया गया. मामले की जांच डाबकी रोड पुलिस कर रही है. वीडियो हुआ वायरल इस घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं. वीडियो में महिला को सड़क पर घसीटते हुए मारपीट करते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है. इससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई है.
Amravati pi accused of hitting his wife on the road
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यात्रीगण कृपया ध्यान दें! रविवार को मध्य रेलवे की ‘इन’ तीनों लाइनों पर मेगा ब्लॉक
May 09, 2026 | 07:31 PMआकार ले रही ऑरेंज गेट रोड टनेल, 250 मीटर सुरंग निर्माण पूरा, एमटीएचएल से जुड़ेगी मुंबई में सबसे गहरी सुरंग
May 09, 2026 | 07:16 PMExplainer: IPL 2026 में कोई कर रहा वेपिंग तो कोई पी रहा ई-सिगरेट, जानें एक दूसरे से कितनी अलग हैं ये दो चीजें
May 09, 2026 | 07:10 PMJyeshtha Ekadashi: ज्येष्ठ माह की पहली एकादशी बुधवार को, विधिवत पूजा से मिल जाएगी कर्ज से मुक्ति!
May 09, 2026 | 07:09 PMस्वीडिश युवक ने ‘चुनरी चुनरी’ पर किया जबरदस्त डांस, सलमान खान फैंस बोले- दिल जीत लिया
May 09, 2026 | 06:43 PMApra Ekadashi Niyam : अपरा एकादशी व्रत कर रहे हों, तो नियम पढ़ लें, छोटी सी लापरवाही से छिन जाएगा सारा पुण्य!
May 09, 2026 | 06:38 PMफिर आमने-सामने होंगे अमेरिका-ईरान! US मीडिया का बड़ा दावा, क्या इन शर्तों पर खत्म होगी जंग?
May 09, 2026 | 06:38 PMवीडियो गैलरी

जिस बुजुर्ग के पीएम मोदी ने पैर छुए, वो कौन हैं? जानें माखनलाल सरकार के बारे में सब कुछ- VIDEO
May 09, 2026 | 04:18 PM
वो व्हाट्सएप मैसेज… बगावत से राजतिलक तक की पूरी कहानी! कैसे ममता के ‘खास’ बने उनके सबसे बड़े दुश्मन?
May 09, 2026 | 03:39 PM
Bengal CM Oath: सुवेंदु अधिकारी बने CM, शंखनाद कर कर दिया बड़ा ऐलान! देखें वीडियो
May 09, 2026 | 03:29 PM
Suvendu Adhikari Post: शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने पोस्ट में बताया आजीवन अविवाहित रहने की वजह, देखें VIDEO
May 09, 2026 | 01:38 PM
होइहि सोई जो राम…हिंदू राष्ट्र की मांग पर मुरारी बापू का बड़ा बयान, कहा- परमात्मा के सामर्थ्य से कुछ भी संभव
May 09, 2026 | 01:00 PM
बंगाल में सुवेंदु कैसे बने ‘अधिकारी’, CM बनने की इनसाइड स्टोरी? देखें VIDEO
May 08, 2026 | 10:50 PM












