- Hindi News »
- Maharashtra »
- Arrest Of Bhondu Baba Who Spreads Superstition
अंधश्रद्धा फैलाने वाले भोंदू बाबा गिरफ्तार, बच्चों पर अमानवीय प्रयोग, पुलिस ने अमरावती से पकड़ा
मुर्तिजापुर तहसील के निंभा गांव में अंधश्रद्धा के नाम पर बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले कथित भोंदू बाबा चेतन मुले की गिरफ्तारी के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया है।

Akola-Amravati Crime: मुर्तिजापुर तहसील के निंभा गांव में अंधश्रद्धा के नाम पर छोटे बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने वाले कथित भोंदू बाबा का पर्दाफाश पुलिस ने कर दिया है.
22 अप्रैल की रात उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. इसके बाद ग्रामीण पुलिस उसे पकड़ने गई, लेकिन वह फरार हो गया. लगातार जांच के बाद पुलिस ने शुक्रवार को अमरावती से आरोपी चेतन मुले उर्फ गुलालशेष को गिरफ्तार कर लिया. उसे न्यायालय में पेश करने पर उसे एक दिन की पुलिस हिरासत सुनाई गई.
वीडियो से हुआ खुलासा
इस कथित बाबा का दरबार लगाकर बीमार बच्चों को अपने दांतों से पकड़कर इलाज करने का भयावह वीडियो सामने आया था. वीडियो वायरल होते ही पूरे क्षेत्र में खलबली मच गई. ग्रामीण पुलिस ने तुरंत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया.
सम्बंधित ख़बरें
प्रतिबंधित प्लास्टिक और अस्वच्छता फैलाने वालों पर कार्रवाई, मनपा स्वच्छता विभाग ने वसूला 36 रु. हजार जुर्माना
छात्रवृत्ति परीक्षा,चौथी के 13,449 और सातवीं के 9,171 विद्यार्थी होंगे शामिल
नाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती वाले आरोपी की जमानत अर्जी खारिज, न्यायालय का फैसला
कुंभारी में विज्ञान और नवाचार केंद्र की स्थापना, राज्य का 7वां अत्याधुनिक केंद्र
फरार होने के बाद पुलिस ने सघन जांच कर उसे अमरावती से गिरफ्तार किया. इस घटना से निंभा गांव सहित पूरे तहसील में तीव्र आक्रोश फैल गया. नागरिकों ने अंधश्रद्धा के नाम पर बच्चों पर अमानवीय प्रयोग करने की कड़ी निंदा की. राज्य में ऐसे भोंदू बाबाओं की संख्या बढ़ रही है, जो दैवी शक्तियों का दावा कर लोगों को भ्रमित करते हैं और आर्थिक व मानसिक शोषण करते हैं.
पुलिस की अपील
मुर्तिजापुर ग्रामीण पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक श्रीधर गुट्टे ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी भोंदू बाबा की फरेबबाजी का शिकार न हों. यदि कहीं इस प्रकार की गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अंधश्रद्धा और भोंदूगिरी पर कठोर कार्रवाई जारी रहेगी.
Arrest of bhondu baba who spreads superstition
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शीश महल 2.0 ने डुबोई केजरीवाल की लंका! राघव चड्ढा ने बताया दिल्ली चुनाव में क्यों हुई AAP की दुर्गति- VIDEO
Apr 25, 2026 | 08:53 PMअमेरिकी दूतों के आने से पहले ही इस्लामाबाद से निकले अराघची, क्या पाकिस्तान की मध्यस्थता में पड़ गई दरार?
Apr 25, 2026 | 08:43 PMअंधश्रद्धा फैलाने वाले भोंदू बाबा गिरफ्तार, बच्चों पर अमानवीय प्रयोग, पुलिस ने अमरावती से पकड़ा
Apr 25, 2026 | 08:42 PMछत्तीसगढ़ में माओवाद का खात्मा! हेमला इय्थु समेत 47 खूंखार नक्सलियों ने डाले हथियार, भारी हथियार बरामद- PHOTOS
Apr 25, 2026 | 08:40 PMप्रतिबंधित प्लास्टिक और अस्वच्छता फैलाने वालों पर कार्रवाई, मनपा स्वच्छता विभाग ने वसूला 36 रु. हजार जुर्माना
Apr 25, 2026 | 08:40 PMछात्रवृत्ति परीक्षा,चौथी के 13,449 और सातवीं के 9,171 विद्यार्थी होंगे शामिल
Apr 25, 2026 | 08:36 PMनाबालिग से दुष्कर्म कर गर्भवती वाले आरोपी की जमानत अर्जी खारिज, न्यायालय का फैसला
Apr 25, 2026 | 08:34 PMवीडियो गैलरी

UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM











