Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, नित्यानंद झा संभालेंगे यवतमाल की कमान

Nityanand Jha Transfer Yavatmal News: आईपीएस अधिकारी कुमार चिंता को पदोन्नति देकर नागपुर पुलिस उपायुक्त नियुक्त किया गया है, जबकि नित्यानंद झा अब यवतमाल जिले के नए पुलिस अधीक्षक होंगे।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: May 16, 2026 | 04:44 PM

Nityanand Jha Transfer (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Yavatmal Police News: कुमार चिंता को पदोन्नति देते हुए नागपुर शहर पुलिस उपायुक्त पद पर नियुक्त किया गया है, जबकि नित्यानंद झा अब यवतमाल जिले की कानून व्यवस्था की कमान संभालेंगे। राज्य गृह विभाग द्वारा शुक्रवार शाम जारी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची में यह महत्वपूर्ण फेरबदल किया गया, यवतमाल जिले में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्यरत कुमार चिंता ने अपने कार्यकाल के दौरान कानून व्यवस्था को मजबूत करने के साथ-साथ सामाजिक दृष्टिकोण से भी कई उल्लेखनीय पहल की।

कुमार चिंता को नागपुर शहर में पुलिस उपायुक्त पद की जिम्मेदारी सौंप जाने को उनके उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान माना जा रहा है। वहीं अब जिले की कमान संभालने – जा रहे नित्यानंद झा के सामने जिले की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा सामाजिक समन्वय बनाए रखने की बड़ी जिम्मेदारी रहेगी।

“ऑपरेशन प्रस्थान”

“ऑपरेशन प्रस्थान” से मिली अलग पहचान एसपी कुमार चिंता ने अपने कार्यकाल में “ऑपरेशन प्रस्थान” जैसे अभिनव अभियान की शुरुआत की थी। इस उपक्रम का मुख्य उद्देश्य अपराध और नशे की ओर बढ़ रहे युवाओं को मुख्यधारा में लाना था। अभियान के माध्यम से पुलिस विभाग ने युवाओं को मार्गदर्शन, समुपदेशन तथा सामाजिक पुनर्वसन की दिशा में – जोड़ने का प्रयास किया। इस पहल को राज्यभर में सराहना मिली थी। यहां तक कि देवेंद्र फडणवीस ने भी सार्वजनिक मंचों पर “ऑपरेशन प्रस्थान” की प्रशंसा करते हुए इसे समाजहित में महत्वपूर्ण पहल बताया था।

सम्बंधित ख़बरें

अनिस ने जारी की 35 पाखंडी बाबाओं की पूरी लिस्ट, अशाेक खरात के बाद महाराष्ट्र में भोंदू बाबाओं पर महाकार्रवाई

छत्रपति संभाजीनगर के विकास के लिए ₹909 करोड़ मंजूर, निवेश के साथ कानून व्यवस्था मजबूत रखना प्राथमिकता: शिरसाट

नासिक सिंहस्थ कुंभ 2026: 35 हजार करोड़ विकास योजना, 10 लाख साधु-संत और साधु ग्रामों का होगा विस्तार योजना

अमरावती में 25 लाख से ज्यादा मतदाताओं का होगा घर-घर सत्यापन, विशेष पुनरीक्षण अभियान जून से होगा शुरू

पुलिस संवाद बढ़ाने पर विशेष ध्यान

अपराध नियंत्रण में भी रही सक्रिय भूमिका कुमार चिंता के नेतृत्व में यवतमाल पुलिस ने कई गंभीर अपराधों का खुलासा किया। अवैध धंधों, नशे के कारोबार, आपराधिक गतिविधियों तथा संगठित अपराध के खिलाफ विशेष अभियान चलाए गए। जिले में पुलिस की गश्त व्यवस्था मजबूत की गई और ग्रामीण क्षेत्रों तक पुलिस संवाद बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके अलावा महिलाओं की सुरक्षा, साइबर अपराधों पर नियंत्रण तथा युवाओं में जागरूकता निर्माण के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। उनके कार्यकाल में पुलिस प्रशासन की छवि एक संवेदनशील और सक्रिय विभाग के रूप में उभरकर सामने आई।

ये भी पढ़े: यवतमाल में पीएम-किसान के 33 हजार लाभार्थियों का ‘फार्मर आईडी’ लंबित; 20 मई तक प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य

अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण की चुनौती

अब जिले की कमान संभालने जा रहे नित्यानंद झा को एक अनुभवी और अनुशासनप्रिय अधिकारी माना जाता है। नागपुर परिमंडल-दो मैं पुलिस उपायुक्त के रूप में उन्होंने कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई है। यवतमाल जैसे संवेदनशील जिले में कानून व्यवस्था, ग्रामीण अपराध, अवैध गतिविधियों तथा सामाजिक समन्वय को बनाए रखना बड़ी चुनौती माना जाता है। ऐसे में जिलेवासियों को उम्मीद है कि नित्यानंद झा भी अपने पूर्ववर्ती कुमार चिंता की तरह जनसंपर्क आधारित और प्रभावी पुलिसिंग को आगे बढ़ाएंगे।

Kumar chinta appointed nagpur dcp nityanand jha yavatmal sp transfer

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 16, 2026 | 04:44 PM

Topics:  

  • Maharashtra
  • Maharashtra Police
  • Yavatmal News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.