संभाजीनगर में कारोबारी के घर डकैती, नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर दंपती को बंधक बनाकर लूटें 4.60 लाख
Sambhajinagar robbery: छत्रपति संभाजीनगर में चार नकाबपोश बदमाशों ने कारोबारी दंपती को चाकू की नोक पर बंधक बनाकर 4.60 लाख की नकदी और जेवर लूटे। पुलिस CCTV के आधार पर जांच में जुटी है।
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
लूट के बाद का फोटो (फोटो नवभारत)
Chhatrapati Sambhajinagar robbery: शहर में अपराधियों के बढ़ते दुस्साहस का एक और मामला सामने आया है। शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में सोमवार तड़के चार नकाबपोश बदमाशों ने एक कारोबारी के बंगले में घुसकर दंपती को चाकू की नोक पर बंधक बना लिया और नकदी तथा सोने-चांदी के आभूषण सहित 4.60 लाख रुपये का सामान लूटकर फरार हो गए।
जाते समय बदमाशों ने पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस घटना को लेकर शहर के उस्मानपुरा थाने में अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे बदमाश
पुलिस के अनुसार प्रतापनगर निवासी संजय रामकिशन लाहोटी (58) ने उस्मानपुरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि सोमवार करीब 3.15 बजे वह और उनकी पत्नी, जो एक निजी अस्पताल में चिकित्सक हैं, घर में सो रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर मनपा में 10 लाख से अधिक की फाइलों पर प्री-ऑडिट विवाद, स्थायी समिति ने लगाई तत्काल रोक
छत्रपति संभाजीनगर में पुलिस का Combing Operation, अवैध शराब जब्त, 11 केस दर्ज, 26 फरार आरोपी दबोचे
अमरावती कोर्ट का बड़ा फैसला, नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 वर्ष का कठोर कारावास
Bhandara News: भागडी में अवैध धंधों के खिलाफ महिलाओं का बड़ा आंदोलन, विशेष ग्रामसभा में प्रस्ताव पारित
इसी दौरान चार नकाबपोश बदमाश पीछे का दरवाजा तोड़कर बेडरूम तक पहुंच गए। बदमाशों ने दंपती के मुंह पर हाथ रखकर उन्हें जगाया और चाकू दिखाकर अलमारी की चाबियां मांगी।
आरोपियों ने सबसे पहले घर में रखे तीन मोबाइल फोन अपने कब्जे में लिए और उनके सिम कार्ड निकालकर मोबाइल वहीं छोड़ दिए, ताकि पीड़ित तत्काल किसी को सूचना न दे सकें।
इसके बाद उन्होंने अलमारी से तीन लाख रुपये नकद, सोने की चेन, पांच अंगूठियां तथा चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान बैग में भर लिया। लूटे गए सामान की कुल कीमत लगभग 4.60 लाख रुपये बताई गई है।
पीछे का दरवाजा तोड़कर घर में घुसे
वारदात के बाद जांच में पता चला कि बदमाश घर के पीछे स्थित लोहे और लकड़ी के दरवाजे का कुंडा तोड़कर अंदर घुसे थे। फरार होने से पहले उन्होंने दंपती को धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।
यह भी पड़ेः- छत्रपति संभाजीनगर मनपा में 10 लाख से अधिक की फाइलों पर प्री-ऑडिट विवाद, स्थायी समिति ने लगाई तत्काल रोक
CCTV फुटेज के आधार पर जांच शुरू
घटना की सूचना मिलते ही उस्मानपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आसपास के CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग तथा अन्य तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर चारों आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस के अनुसार बदमाशों की उम्र लगभग 30 वर्ष के आसपास है।
सभी ने काले रंग का मास्क और हाथों में दस्ताने पहन रखे थे। उनमें से कुछ मराठी और कुछ तेलुगु भाषा में बातचीत कर रहे थे। मामले की जांच उपनिरीक्षक हेमंत सुपेकर कर रहे हैं।
– नवभारत लाइव के लिए छत्रपति संभाजीनगर से शफीउल्ला हुसैनी की रिपोर्ट
