Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • सोम, 6 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

नासिक के चांदवड में प्रेम संबंध के शक में 19 वर्षीय युवक की हत्या, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Love Affair Murder: नासिक के चांदवड में प्रेम प्रसंग के शक में 19 वर्षीय युवक की कथित हत्या का मामला सामने आया। जांच के बाद दो आरोपियों पर हत्या का केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है।

  • Written By: आलोक उमाकृष्ण
Updated On: Jul 06, 2026 | 04:28 PM

नासिक क्राइम (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Love Affair Murder In Nashik: नासिक के चांदवड में प्रेम प्रसंग के संदेह में एक 19 वर्षीय युवक को कुएं में फेंककर उसकी हत्या करने के मामले में चांदवड पुलिस स्टेशन में दो लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। यह घटना बीते 21 मई को तलेगांव रोही शिवार (इलाके) में घटित हुई थी।

पुलिस जांच के दौरान सामने आए नए तथ्यों के आधार पर रविवार 5 जुलाई को यह मामला दर्ज किया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, तलेगांव रोही निवासी शरद अशोक वाकचौरे (19) की मौत अमोल आनंदा पानसरे के खेत में स्थित एक कुएं के पानी में डूबने से हुई थी।

शुरुआती दौर में इसे महज एक हादसा माना जा रहा था, लेकिन गहन जांच के बाद यह बात सामने आई कि यह कोई दुर्घटना नहीं, बल्कि प्रेम प्रसंग के शक में सोची-समझी साजिश के तहत की गई हत्या थी।

सम्बंधित ख़बरें

नासिक में बादल फटने का खतरा! त्र्यंबकेश्वर और सप्तश्रृंगी मंदिर सहित 5 तालुकाओं में स्कूल-कॉलेज और बाजार बंद

Bhandara News: लाखांदुर में ग्रीष्मकालीन धान के भुगतान अटके, किसानों पर आर्थिक संकट

रेलवे अलर्ट: लोनावला-कर्जत घाट में भूस्खलन, लंबी दूरी की ट्रेनें रद्द और डायवर्ट, यात्रा से पहले स्टेटस जांचें

मनोरी बीच पर विदेशी जहाज का संकट, तूफानी लहरों के बीच फंसी शिप, कोस्ट गार्ड और नौसेना अलर्ट

आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज

मृतक शरद अशोक वाकचौरे के पिता अशोक शिवाजी वाकचौरे की शिकायत के आधार पर चांदवड पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी रोशन तुकाराम वाकचौरे (27), निवासी तलेगांव रोही और सचिन दत्तात्रय गाडे (23), निवासी सोमठाणे शिवार, येवला (वर्तमान निवासी तलेगांव रोही) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) और 3(5) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, जांच में मिले साक्ष्यों और शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों की कथित भूमिका सामने आई है। मामले की आगे की जांच जारी है और पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ेः- ठाणे में मूसलाधार बारिश बनी आफत, 24वीं मंजिल से गिरा सीमेंट ब्लॉक, ट्रक पलटा, हुए कई हादसे, ट्रैफिक भी ठप

बहाने से बुलाया और कुएं में धकेला

दर्ज शिकायत के अनुसार, मुख्य आरोपी रोशन वाकचौरे को संदेह था कि उसकी महिला मित्र और मृतक शरद के बीच प्रेम संबंध हैं। इसी रंजिश के चलते उसने शरद को रास्ते से हटाने की साजिश रची। घटना के दिन आरोपियों ने ट्रैक्टर का डीजल खत्म होने का बहाना बनाकर शरद को खेत में बुलाया।

वहां दोनों आरोपियों ने आपसी साठगांठ कर शरद को दबोच लिया और उसे अमोल पानसरे के कुएं में धकेल दिया, जिससे पानी में डूबने के कारण उसकी मौत हो गई। इस संवेदनशील मामले की जांच पुलिस निरीक्षक कैलाश वाघ के मार्गदर्शन में की जा रही है।

Chandwad youth love affair murder in nashik suspicion well case two accused

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 06, 2026 | 04:18 PM

Topics:  

  • Crime News
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Police
  • Nashik News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.