किसानों को तुरंत प्रति हेक्टेयर पचास हजार रुपये सहायता दी जाए: विधायक विजय वडेट्टीवार

Vijay Vadettiwar: यवतमाल जिले के कलंब तहसील के चापड़ा क्षेत्र में विधायक विजय वडेट्टीवार ने किसानों के खेतों का दौरा किया। खास बात यह रही कि उन्होंने भारी बारिश के बावजूद फसल का निरीक्षण किया।
किसानों को तुरंत प्रति हेक्टेयर पचास हजार रुपये सहायता दी जाए
किसानों को तुरंत प्रति हेक्टेयर पचास हजार रुपये सहायता दी जाए (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yavatmal News: यवतमाल जिले के कलंब तहसील के चापड़ा क्षेत्र में आज विधायक विजय वडेट्टीवार ने किसानों के खेतों का दौरा किया। खास बात यह रही कि उन्होंने भारी बारिश के बावजूद सीधे खेत की मेड पर जाकर सोयाबीन फसल का निरीक्षण किया।

इस दौरान सोयाबीन फसल में येलो मोज़ैक रोग का प्रकोप बड़े पैमाने पर देखा गया। इस रोग के कारण किसानों को भारी नुकसान हुआ है। लगभग 80 प्रतिशत फली में दाने तैयार नहीं हुए हैं, जबकि बचे हुए दाने भी अत्यंत छोटे हैं, जिससे किसानों के लिए कटाई का खर्च उठाना मुश्किल हो गया है। इस प्रकार एक गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है।

सरकार किसानों पर पूरी तरह से अनदेखी कर रही

इस संकट के कारण किसानों के हाथ में उत्पादन नहीं आएगा, जबकि सरकार इस सब पर पूरी तरह से अनदेखी कर रही है, इसका आरोप विधायक विजय वडेट्टीवार ने लगाया। उन्होंने आगे कहा कि एक तरफ अत्यधिक वर्षा और प्राकृतिक आपदाओं ने किसान को परेशान कर रखा है और दूसरी तरफ सरकार उनकी ओर जानबूझकर ध्यान नहीं दे रही है। पंजाब की तर्ज पर किसानों को प्रति हेक्टेयर 50 हजार रुपये तुरंत सहायता देना आवश्यक है। अन्यथा किसान पूरी तरह तबाह हो जाएंगे।

सरकार की उपेक्षा पर कड़ा रोष व्यक्त

किसानों की निराश अवस्था देखकर कई लोगों की आंखों में आंसू आ गए। किसानों के दुख, पीड़ा और आर्थिक विपदा को अनुभव कर विधायक वडेट्टीवार ने सरकार की उपेक्षा पर कड़ा रोष व्यक्त किया। इस निरीक्षण दौरे में पूर्व विधायक वजाहत मिर्झा, अनिल गायकवाड़, अरविंद वाढोनकर, कौस्तुभ शिर्के, आशिष महाले, राजू पोते, महादेव काले, आशीष खुलसंगे, गजानन पंचबुद्धे, योगेश धांडे, अशोक उंब्रतकर, सुखदेव चावरे (सरपंच) तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com