-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Supreme Court Orders Bmc Elections Before Jan 2026 Shinde Faction Claims 100 Seats
शिंदे की प्रेशर पॉलिटिक्स ने बढ़ाई महायुति की टेंशन! 100 सीटों पर ठोंका दावा, सियासी हलचल तेज
- Written By: अर्पित शुक्ला
Eknath Shinde: सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर मुंबई बीएमसी समेत सभी स्थानीय निकायों के चुनाव जनवरी 2026 से पहले होंगे। शिंदे शिवसेना ने 100 सीटों का दावा ठोका, महायुति में सीटों की होड़ तेज।

डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे व सीएम देवेंद्र फडणवीस (डिजाइन फोटो)
Mumbai News: सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग को मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) सहित राज्य के अन्य सभी स्थानीय निकायों के चुनाव 31 जनवरी 2026 से पहले कराने का निर्देश दिया है। जिसके बाद राज्य के सियासी दलों ने अपनी चुनावी तैयारी तेज कर दी है। इसके साथ-साथ सत्तारूढ़ महायुति में शामिल सियासी दल ज्यादा से ज्यादा सीटें हासिल करने के लिए दबाव तंत्र का इस्तेमाल करने लगे हैं। खासकर पूरे राज्य का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने वाले मुंबई महानगरपालिका के चुनावों के लिए उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने 100 सीटों पर दावा ठोंक दिया है।
सूत्रों का दावा है कि 2017 में हुए आखिरी बीएमसी चुनाव में शिवसेना द्वारा जीती गई सभी 83 सीटों के अलावा पार्टी में शामिल हुए मनसे के 6 तथा 3 निर्दलीय एवं 8 अन्य सीटों पर अपना प्रभाव होने का दम भरते हुए शिंदे गुट में 100 सीटों की मांग करने का निर्णय एक बैठक के बाद लिया गया है। इससे महायुति में टेंशन बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं।
227 नगरसेवकों वाली मुंबई महानगर पालिका के लिए आखिरी बार वर्ष 2017 में चुनाव हुए थे। तब शिवसेना को 83 सीटों पर जीत हासिल पर जीत हासिल हुई थी। तो वहीं चुनाव में जीतने वाले राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के 6 नगर सेवक पाला बदलकर शिवसेना में शामिल हो गए थे। वर्ष 2022 में एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में हुई ऐतिहासिक बगावत के बाद शिवसेना दो धड़ों में बंट गई। पुरानी शिवसेना के ज्यादातर नगर सेवक पाला बदल कर शिंदे की शिवसेना में शामिल हो गए। तो वहीं कांग्रेस, मनसे तथा निर्दलीय चुनाव जीतनेवाले कुछ अन्य नगरसेवक भी पाला बदल कर डीसीएम शिंदे के खेमे में शामिल हो गए हैं। इस तरह से करीब 60 पूर्व नगरसेवकों का बल शिंदे की शिवसेना के पास मौजूद है।
सम्बंधित ख़बरें
शिवसेना UBT को झटके पर झटका, सचिन अहीर के बाद एक और बड़े नेता ने दिखाया बगावती तेवर
मुंबई में स्कूल बस पर पीपल का पेड़ गिरा, 11 वर्षीय छात्र की मौत; बीएमसी की लापरवाही पर उठे सवाल
मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा- अनुसूचित जातियों के उप वर्गीकरण पर अभी अंतिम निर्णय नहीं
एक एक करके विकेट गिरते रहेंगे, सचिन अहीर के शिवसेना में आते ही एकनाथ शिंदे की पहली प्रतिक्रिया
प्रेशर पॉलिटिक्स
निकाय चुनाव से पहले पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पार्टी शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे (यूबीटी) तथा राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के गठबंधन की अटकलें लगाई जा रही हैं। दावा किया जा रहा है कि इसका सीधा नुकसान डीसीएम शिंदे की शिवसेना को हो सकता है। दूसरी तरफ महायुति में मुंबई मनपा चुनाव को लेकर जबरदस्त रस्साकशी होने की संभावनाओं से इनकार नहीं किया जा सकता है। क्योंकि मुंबई मनपा में अपना महापौर बनाने का मंसूबा रखने वाली बीजेपी कम से कम 150 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है।
यह भी पढ़ें- एक साथ गूंजा ‘आई लव मोहम्मद’ और ‘आई लव महादेव’, मुंब्रा के युवाओं ने दिखाया भाईचारा
जबकि अजीत पवार की राकां को भी कुछ सीटों की मांग करेगी ही। महायुति के एक अन्य महत्वपूर्ण घटक दल रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष रामदास आठवले भी 24 सीटों की मांग कर रहे हैं। ऐसे में शिवसेना (शिंदे गुट) को कम सीटों पर समझौता करने का दबाव बढ़ेगा। संभावित दबाव को कम करने के लिए डीसीएम शिंदे की शिवसेना की ओर से 100 सीटों की मांग शुरू हो गई है।
Supreme court orders bmc elections before jan 2026 shinde faction claims 100 seats
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMबुरहानपुर में कीचड़ में बैठे पार्षद: जलभराव के विरोध में ‘जल आंदोलन’, महापौर के खिलाफ जमकर नारेबाजी
Jul 01, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














