- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Farmers Demand 10 Hours Daytime Electricity Jhari Jamni 2025
दिन में 10 घंटे बिजली आपूर्ति की किसानों की मांग, तहसीलदार और विधायक को सौंपा ज्ञापन, होगा आंदोलन
Farmers Protest Maharashtra: झरी-जामनी के किसानों ने सिंचाई के लिए दिन में कम से कम 10 घंटे नियमित बिजली आपूर्ति की मांग को लेकर तहसीलदार और विधायक को ज्ञापन सौंपा है तथा आंदोलन की चेतावनी दी है।
- Written By: आंचल लोखंडे

दिन में 10 घंटे बिजली आपूर्ति की किसानों की मांग
Jhari Jamni News: क्षेत्र के किसानों ने सिंचाई हेतु कम से कम प्रतिदिन 10 घंटे दिन में बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग को लेकर तहसीलदार व विधायक संजय देरकर को ज्ञापन सौंपा है। किसानों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था तीन दिन रात में और तीन दिन दिन में बिजली पूरी तरह असफल साबित हो रही है, जिससे रबी फसलें संकट में हैं।
किसानों के अनुसार रात में खेतों तक जाना खतरनाक होता जा रहा है। क्षेत्र में बाघों की सक्रियता बढ़ी है तथा मवेशियों पर हमले भी हो चुके हैं। कड़ाके की ठंड में खेतों तक पहुंचकर मोटर चालू करना जान जोखिम में डालने जैसा है।खरीफ सीजन अतिवृष्टि से पहले ही प्रभावित हो गया था। अब गेहूँ, चना, चारा और सब्जियों की बुवाई बड़े पैमाने पर हुई है, लेकिन अनियमित बिजली से सिंचाई बाधित है। किसानों ने सवाल उठाया है।
“जब उद्योगों को 24 घंटे बिजली मिलती है, तो किसानों को सिर्फ 8 घंटे ही क्यों?”
ज्ञापन में बंडू पारखी, विनोद ढेंगले, सदाशिव मुके, सुनील विधाते, प्रशांत विधाते, बालू जुमनाके, प्रभाकर राजूरकर, प्रकाश टोंगे, अनिल विधाते, विलास विधाते, बाळू पिंपलकर, अनिल बोबाटे, तात्याजी कोल्हे, हरिदास बल्की, सुभाष बल्की सहित बड़ी संख्या में किसानों के हस्ताक्षर हैं। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों पर तत्काल कार्रवाई नहीं हुई तो वे तीव्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
अमेरिका को गाली देना चाहिए, ईरान को…? गिरीश महाजन ने ईरान को लेकर सोनिया के पूछे सवाल पर दिया बयान
ठाणे की परंपरा और शोक: उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने नहीं खेली होली, बालासाहेब-दिघे को किया नमन
लाल परी का ‘मुनाफा अवतार’: विज्ञापनों से होगी 250 करोड़ की कमाई, 1 करोड़ यात्रियों का लक्ष्य
अच्छी बारिश के बाद भी यवतमाल में जल संकट की आहट, 877 गांवों के लिए 15 करोड़ की कार्य योजना तैयार
ये भी पढ़े:
रात में खेत जाना जोखिम भरा
ग्रामीण क्षेत्रों में बाघों की बढ़ती मौजूदगी से किसान लगातार भयभीत रहते हैं। ऐसे में रात के समय खेतों में जाना जानलेवा साबित हो सकता है।
Farmers demand 10 hours daytime electricity jhari jamni 2025
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मिडिल ईस्ट के मुश्किल हालातों में फंसे भारतीयों की होगी घर वापसी, इंडिगो ने स्पेशनल रेस्क्यू ऑपरेशन किया शुरू
Mar 03, 2026 | 08:58 PMभंडारा में कृषि यंत्रीकरण योजना को रफ्तार, 9.90 करोड़ की निधि से किसानों को बड़ी राहत
Mar 03, 2026 | 08:56 PMमिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM‘वर्षा’ बंगले पर फडणवीस परिवार की इको-फ्रेंडली होली, मेयर रितु तावड़े ने फूलों से मनाया उत्सव
Mar 03, 2026 | 08:36 PMलखनऊ में 11 मार्च को शंखनाद, शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद करेंगे ‘गोप्रतिष्ठा धर्मयुद्ध’ की शुरुआत
Mar 03, 2026 | 08:31 PMSA vs NZ: बारिश करेगी सेमीफाइनल का मजा खराब? जानें साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड मैच में कैसा रहेगा कोलकाता का मौसम
Mar 03, 2026 | 08:31 PMपालघर के बोईसर एमआईडीसी में ओलियम गैस रिसाव से हड़कंप, 2600 लोगों को सुरक्षित निकाला
Mar 03, 2026 | 08:28 PMवीडियो गैलरी

अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM
‘इनकों तो इंडिया गेट पर फांसी…’, केजरवाली के बरी होते ही BJP पर भड़के संजय सिंह, मोदी-शाह पर बोला हमला
Mar 02, 2026 | 11:05 AM
नागपुर में SBL फैक्ट्री में डेटोनेटर फटने से बड़ा धमाका, 18 मजदूरों की दर्दनाक मौत
Mar 02, 2026 | 10:50 AM














