- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- Class Xii English Subject Paper Leaked In Mukutban In Half An Hour Full Paper Viral On Whatsapp
मुकूटबन में कक्षा बारहवीं अंग्रेजी विषय का पर्चा आधे घंटे में हुआ लीक, वॉटसएप पर पूरा पर्चा वायरल
- Written By: नवभारत डेस्क

झरीजामणी. तहसील के मुकूटबन में मंगलवार से कक्षा बारहवीं की परीक्षा आरंभ हो गई है. परीक्षा के पहले दिन ही अंग्रेजी विषय का पर्चा वॉटसएप पर वायरल हो जाने से सनसनी मच गई.
मिली जानकारी के अनुसार मुकूटबन के मातोश्री पुनकाबाई विमुक्त जाति भटकी जाति माध्यमिक आश्रम स्कूल में 215 छात्रों में से 211 छात्र परीक्षा दे रहे है. मंगलवार को अंग्रेजी विषय का पेपर शुरू रहते समय ही आधे घंटे के भीतर ही अंग्रेजी विषय की पूरी प्रश्नपत्रिका का सेट वॉटसएप पर वायरल हो गया.
प्रश्नपत्रिका की फोटोज एक वॉटसएप ग्रुप पर 11 बजकर 30 मिनट में वायरल हो गई. पेपर मातोश्री पूनकाबाई विमुक्त जाती भटक्या जाती माध्यमिक आश्रम स्कूल के सेंटर पर से अज्ञात युवक ने पंद्रह मिनट में फोटो निकालकर वायरल कर दिया. जबकि यहां के सेंटर पर बैठा पथक और पुलिस की निगरानी है. इसके अलावा परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने के लिए छात्रों और शिक्षकों के लिए कडे नियम लगाए गए है. बावजूद इसके केवल पंद्रह मिनट में ही पूरे पर्चे की मोबाइल पर तस्वीरें खींचकर वायरल कर दी गई. यह एक गुत्थी अब बनी हुई है.
सम्बंधित ख़बरें
जीवाजी यूनिवर्सिटी का पेपर हो गया लीक? समय से पहले बांटे गए प्रश्नपत्र; Aron कॉलेज का हैरान करने वाला मामला
महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं पेपर लीक मामले में नया मोड़, बोर्ड का यू-टर्न, क्या सच में टेलीग्राम पर बिका गणित का पर
Paper Leak: उमरेड में 12वीं बोर्ड का पेपर लीक! टार्गेट अकैडमी का संचालक गिरफ्तार, केमेस्ट्री पेपर पर मचा बवाल
बोर्ड पेपर लीक: गुट शिक्षाधिकारी सुधीर खोडे सस्पेंड! राजनीतिक रसूख वाले पिता-पुत्र ने घर बैठे हल किया था पेपर
पेपर लीक होने की खबर मिलते ही तहसीलदार गिरीश जोशी व नायब तहसीलदार अशोक ब्राम्हणवाडे, मुकूटबन के थानेदार अजीत जाधव ने दोपहर 12.30 बजे आदर्श हायस्कूल परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर अंग्रेजी विषय की प्रश्नपत्रिका का सेट वॉटसएप पर वायरल कैसे हुआ इसकी पडताल की. तब केंद्र प्रमुख सुनील कांगरे ने बताया कि उक्त पेपर स्थानीय केंद्र का नहीं है. जिसके बाद सभी ने मातोश्री पुनकाबाई विमुक्त जाति भटकी जाति माध्यमिक आश्रम स्कूल के परीक्षा केंद्र को भेंट दी.
इस समय केंद्रप्रमुख अनिल दुर्लावार ने अंग्रेजी विषय का पर्चा उनके केंद्र का होने की बात स्पष्ट की. जिसके बाद थानेदार अजित जाधव ने केवल 10 मिनट में अंग्रेजी विषय के उक्त पेपर की फोटो छात्रा के पेपर पर से खींचनेवाले को ढूंढ निकाला. लेकिन उस समय छात्रा ने बताया कि उसने यह तस्वीरें निकालने नहीं दिए जाने की जानकारी दी और इस बारे में उसे कुछ भी पता नहीं होने की बात बतलायी. इसके बाद तहसीलदार गिरीश जोशी ने इस संबंध की जानकारी सहायक जिलाधिकारी तथा उपविभागीय अधिकारी पांढरकवडा याशनी नागराजन को दी.
याशनी नागराजन ने मातोश्री पुनकाबाई विमुक्त जाति भटकी जाति माध्यमिक आश्रम स्कूल के परीक्षा केंद्र को भेंट दी. पर्चे की तस्वीरें छात्रा के पेपर पर से निकाले गए थे उक्त छात्रा की जांच कर तहसीलदार गिरीश जोशी व थानेदार अजित जाधव को अपराध दर्ज करने के आदेश देकर वहां से रवाना हो गई. कार्रवाई की प्रक्रिया चल रही है. वहीं पर्चे की तस्वीरें किसने खींची इसकी भी जांच की जा रही है. मामले की जांच पडताल करने के बाद अपराध दर्ज करने की जानकारी थानेदार अजित जाधव ने दी है.
जिले में शांतिपूर्वक शुरू हुई बारहवीं बोर्ड की परीक्षाएं
शहर सहित जिलेभर में मंगलवार से बोर्ड की कक्षा बारहवीं की परीक्षाएं शांतिपूर्वक आरंभ हो चुकी है. परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए कडे बंदोबस्त रखा गया था. इसी तरह उडनदस्ते की टीमें भी लगातार परीक्षा केंद्रों पर विजीट कर रहे थे. हालांकि मुकूटबन के परीक्षा केंद्र पर पेपर लीक होने का मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों पर कडी निगरानी रखना शुरू कर दिया गया है.
Class xii english subject paper leaked in mukutban in half an hour full paper viral on whatsapp
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
घंटों मोबाइल चलाकर हो रहे परेशान? Doomscrolling की लत छोड़ने के लिए ये 5 ऐप्स कर देंगे कमाल
Apr 09, 2026 | 03:21 AMIPL 2026 के सबसे रोमांचक मैच में गुजरात ने दिल्ली को 1 रन से हराया, मिलर-KL Rahul की विस्फोटक पारी गई बेकार
Apr 08, 2026 | 11:41 PMAuspicious Colours Akshaya Tritiya:अक्षय तृतीया पर कौन- सा रंग पहनना होता शुभ, यहां जानिए
Apr 08, 2026 | 11:03 PMदोहा डायमंड लीग टली, सुरक्षा कारणों से लिया गया बड़ा फैसला, नीरज चोपड़ा को करना होगा और इंतजार
Apr 08, 2026 | 10:55 PMकानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
Apr 08, 2026 | 10:49 PMBCB चुनाव 2025 में वोटों की धांधली का बड़ा खुलासा, अमीनुल इस्लाम पर लगे सत्ता के दुरुपयोग के गंभीर आरोप
Apr 08, 2026 | 10:44 PMSDM के सामने जल निगम अधिकारियों पर क्यों भड़के भाजपा विधायक रत्नाकर मिश्रा
Apr 08, 2026 | 10:37 PMवीडियो गैलरी

उधार के शब्द और सरेआम फजीहत! शहबाज शरीफ के पोस्ट में निकली ऐसी गलती, पूरी दुनिया में उड़ रहा है मजाक
Apr 08, 2026 | 10:27 PM
बुद्ध और गांधी का देश अलग-थलग, आतंकी पाकिस्तान बना शांति दूत; संजय सिंह का PM मोदी पर बड़ा हमला- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:59 PM
सफाई के नाम पर खेल! गांधीधाम स्टेशन पर डस्टबिन का कचरा ट्रैक पर फेंका, वायरल वीडियो देख रेलवे ने मांगी माफी
Apr 08, 2026 | 09:51 PM
वाराणसी में बवाल! काशी की गलियों में बलात्कारी आसाराम का प्रचार, वायरल वीडियो देख लोगों में फूटा गुस्सा- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:43 PM
क्या उत्तर बंगाल बनेगा भाजपा की सत्ता का द्वार…या ममता का ‘बंगाली अस्मिता’ कार्ड फेरेगा पानी- VIDEO
Apr 08, 2026 | 09:37 PM
वंदे भारत में इंसानियत शर्मशार! खाने की शिकायत पर दिव्यांग बुजुर्ग को कैंटीन स्टाफ ने पीटा, VIDEO वायरल
Apr 07, 2026 | 09:58 PM














