- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal »
- 2 Members Will Be Elected In Each Division In Yavatmal Municipal Elections
यवतमाल नगरपालिका चुनावों में हर प्रभाग में चुने जाएंगे 2 सदस्य
- Written By: नवभारत डेस्क

यवतमाल.राज्य निर्वाचन आयोग के पहले के फैसले को बाजु में रखते हुए राज्य मंत्रीमंडल की बैठक में महानगरपालिका और नगरपालिका क्षेत्रों में प्रभागवार और बहुसदस्यीय प्रणाली से चुनाव लेने का निर्णय लिया गया है.22 सितंबर को हुई मंत्रीसमुह की बैठक में पुरे राज्य में महानगरपालिका और नगरपालिकाओं के लिए यह निर्णय लागु होंगा.
जिससे अब यवतमाल नगरपालिका में आगामी दिसंबर माह में होनेवाले पालिका चुनावों में प्रभागनिहाय चुनाव होने के साथ ही हर प्रभाग में 2 सदस्य चुने जाएंगे, इस पंचवार्षिकी के लिए इसी प्रणाली से पालिका के चुनाव हुए थे, जिसमें 28 प्रभागों में 58 नगरसेवक चुने गए थे. राज्य चुनाव आयोग ने इससे पुर्व पालिका में एकल सदस्यीय वार्ड प्रणाली से चुनाव लेने और इसके लिए पालिका के वार्ड पुर्नरचना के निर्देश दिए थे.
जिससे सभी यह उम्मीद जता रहे थे की इस बार एकल वार्ड प्रणाली से चुनाव होकर एक वार्ड में एक पालिका सदस्य होंगा. लेकिन राज्य सरकार ने अचानक निर्णय लेकर इसमें बदलाव कर प्रभागवार चुनाव लेने का एैलान कीया है. हालांकी प्रशासनिक स्तर पर इस बारे में आज 23 सितंबर तक कीसी तरह की जानकारी जारी नही की गयी थी. लेकिन मंत्रीमंडल के निर्णय के बाद इस बार यवतमाल नगरपालिका में एक प्रभाग में 2 सदस्य और सीधे जनता के जरीए नगराध्यक्ष का चुनाव होंगा, यह बात तय हो चुकी है.
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal: बिजली का करंट देकर पति को मारने की कोशिश; यवतमाल पुलिस ने बेवफा पत्नी और प्रेमी को किया गिरफ्तार
बुद्ध पूर्णिमा पर जंगल का अद्भुत अनुभव, बोर टाइगर रिजर्व में रोमांचक रात, गूंजी बाघ की दहाड़
यवतमाल के लोहारा में पुराने विवाद में युवक पर जानलेवा हमला सिर पर पत्थर मारकर गंभीर घायल
यवतमाल में बच्चों की सुरक्षा के लिए ‘गुड टच-बैड टच’ जागरूकता पर जोर, पोक्सो कानून के साथ सुरक्षा शिक्षा जरूरी
बॉक्स
बता दें की फिलहाल यवतमाल नगरपालिका में शिवसेना की नगराध्यक्षा है, और भाजपा के पास बहुमत,जिससे यहां पर उसकी सत्ता है.जबकी कॉंग्रेस,राकांपा, और निर्दलीय मिलाकर विपक्ष है.इस परिस्थिती में सत्ताधारी तथा विपक्ष और नगराध्यक्ष गुट के बीच तारतम्य नही है.शहर के विकासकामों और पालिका के प्रशासनिक कामों को लेकर पुरे कार्यकाल में कोई सत्ता और विपक्ष में कोई समन्वय नही दिखाई दिया.
इस कार्यकाल के दौरान हमेशा ही सत्ता और विपक्ष के बीच आरोप प्रत्यारोप चलें,शहर में सफाई, घनकचरा व्यवस्थापन, प्रभागों के लिए विकास की निधि से लेकर बिते दौर में पालिका क्षेत्र में शामिल हुए ग्रामीण ईलाकों के विकास को लेकर आपसी खिंचतान जारी रही.तो दुसरी ओर कॉंग्रेस, राकांपा समेत नगराध्यक्ष समेत शिवसेना पार्टी के पार्षद भी विकासकामों को लेकर बहुमतधारी सभापतियों के कामकाज से नाराज रहें.
तो दुसरी ओर शहर की जनता को भी अमृत योजना के लिए रास्तों की खुदाई,अनियिमीत तौर पर प्रभागों की साफसफाई,पेयजलापुर्ती,सार्वजिनक प्रकाश व्यवस्था,कचरा संकलन के ठेके के लिए पालिका प्रशासन, सदस्य और जिलाधिकारी कार्यालय स्तर पर हुई खिंचतान को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पडा.जिससे शहर में सफाई, विकासकार्य और सार्वजनिक सुविधाओं की समस्याएं पुरे पंचवार्षिकी में मुंह बाएं खडी रही.
इसी बीच संभावित तौर पर आगामी दिसंबर से जनवरी के दौरान होनेवाले पालिका चुनावों को लेकर कॉंग्रेस, राकांपा, भाजपा और शिवसेना समेत अन्य राजनितीक दलों द्वारा प्रभागनिहाय चुनावों को ध्यान में लेकर सरगर्मीयों तेज हो चुकी है.लेकिन पालिका में नगराध्यक्ष और सत्ताधारी भाजपा को इन मुददों पर घेरने के लिए कॉंग्रेस और राकांपा कीस तरह की रणनिती अपनाती है और शहरवासी उपरोक्त मुददों पर परेशान होने के बाद अब किसे सत्ता में लाते है, इसकी तस्वीर अगले कुछ दिनों में भले ही सामने आएंगी, लेकिन राजनितीक दलों के कार्यकर्ता, पदाधिकारी राजनितीक आकलन और मुददों को लेकर चुनाव में उतरने कमर कसते दिख रहे है.
2 members will be elected in each division in yavatmal municipal elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
MP News: सीट से गायब रहे तो कट जाएगी सैलरी! इन सरकारी विभागों में लागू होगा नया ‘केंद्रीय सर्वर अटेंडेंस नियम’
May 18, 2026 | 09:07 PMलाइव टीवी पर AK-47 चलाने की ट्रेनिंग…ट्रंप की धमकी से ईरान में मचा हड़कंप, आम जनता ने उठाए हथियार- VIDOE
May 18, 2026 | 08:58 PMरॉन्ग साइड ड्राइविंग ने उजाड़ दिए परिवार, बारातियों से भरे टेंपो और कंटेनर में भीषण भिड़ंत, 13 की मौत
May 18, 2026 | 08:53 PMक्रिकेट जगत में शोक की लहरस, नहीं रहे दिग्गज कप्तान स्मिथ, भारत के खिलाफ ही जड़ा था अपने करियर का पहला शतक
May 18, 2026 | 08:46 PMJackfruit Superfood: स्वाद में लाजवाब और पोषक तत्वों से भरपूर है कटहल, आज ही करें डाइट में शामिल
May 18, 2026 | 08:38 PMट्विशा शर्मा की मौत के पहले का सीसीटीवी फुटेज आया सामने, समर्थ के अलावा दिखे दो और लोग- देखें VIDEO
May 18, 2026 | 08:32 PMExplainer: पंचायत चुनाव और 2027 की गद्दी, यूपी की सियासत का ‘गेम चेंजर’ क्यों बनने जा रहा नया OBC आयोग?
May 18, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

आगे ऑटो में विधायक, पीछे फॉर्च्यूनर से शूटिंग! PM मोदी की अपील का ऐसा असर देख चकराए लोग- VIDEO
May 18, 2026 | 02:14 PM
रास्ता ब्लॉक करके नमाज अदा करना…हुमायूं कबीर का बड़ा बयान, वंदे मातरम को बताया भारतीय संस्कृति का हिस्सा
May 18, 2026 | 02:00 PM
ऐसे जाहिल गंवारों को…NEET पेपर लीक पर बुरी तरह भड़के विशाल ददलानी, बोले- सत्ता में बैठे लोग खुद शिक्षित नहीं
May 18, 2026 | 01:38 PM
केरलम: वीडी सतीशन ने ली CM पद की शपथ, खरगे-राहुल-प्रियंका-रेवंत रेड्डी समेत कई दिग्गज नेता रहे मौजूद- VIDEO
May 18, 2026 | 11:54 AM
लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM














