- Hindi News »
- Maharashtra »
- Yavatmal Lcb Arrested Two Youths Md Drugs Smuggling Wani 2026
यवतमाल में MD ड्रग्स बेचते दो युवक गिरफ्तार, 1.63 लाख रुपये का माल जब्त
- Written By: केतकी मोडक
Yavatmal MD Drugs Case: यवतमाल के वणी में LCB ने MD ड्रग्स बेचते दो युवकों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से 1.63 लाख रुपये का माल व मोपेड जब्त कर NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया।

यवतमाल पुलिस ने MD ड्रग्स बेचने वाले को गिरफ़्तार किया (सोर्स - फोटो नवभारत)
Mephedrone Drug Arrest In Yavatmal: यवतमाल जिले में पैर पसार रहे घातक नशीले पदार्थों के काले कारोबार के खिलाफ स्थानीय अपराध शाखा ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। जिला पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता द्वारा अवैध धंधों और ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो-टॉलरेंस अभियान के तहत वणी शहर में एक हाई-प्रोफाइल कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। पुलिस ने जाल बिछाकर वणी के दो युवकों को प्रतिबंधित एमडी (मेफेड्रोन) ड्रग्स की रीटेल बिक्री करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से जिले के ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े सफेदपोशों और तस्करों में हड़कंप मच गया है।
स्कूलों के पास चल रहा था ड्रग्स बेचने का नेटवर्क
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यवतमाल अपराध शाखा (LCB) की टीम को पिछले कुछ दिनों से लगातार गोपनीय शिकायतें मिल रही थीं कि यवतमाल और खासकर वणी के शहरी इलाकों में कॉलेज जाने वाले युवाओं को मेफेड्रोन जैसे खतरनाक और महंगे ड्रग्स की लत लगाई जा रही है।
रविवार को जब एलसीबी की विशेष टीम वणी पुलिस थाना क्षेत्र में गश्त पर थी, तभी एक विश्वसनीय मुखबिर से पक्की सूचना मिली कि एसपीएम स्कूल के पीछे तथा नगर परिषद स्कूल क्रमांक ३ के सामने स्थित सुनसान मैदान में दो लड़के ग्राहकों को एमडी ड्रग्स की पुड़िया सप्लाई करने के लिए खड़े हैं। सूचना की संवेदनशीलता को देखते हुए एलसीबी की टीम ने बिना वक्त गंवाए दोनों ठिकानों की घेराबंदी कर एक साथ औचक छापा मारा।
सम्बंधित ख़बरें
वाशिम में दिल दहला देने वाली घटना: पति फंदे पर लटका मिला, पत्नी और दो बच्चों के शव कुएं से बरामद
तुकाराम मुंढे के तबादले की अटकलों पर गरमाई सियासत, मनोज जरांगे पाटिल ने दी सरकार को चेतावनी
चंद्रपुर CTPS में बड़ी कार्रवाई! ट्यूब लीकेज मामले में दो वरिष्ठ इंजीनियर निलंबित
मुंबई में ‘सफेद पट्टी’ विवाद गहराया, गिरगांव तक पहुंचा मामला; मुख्यमंत्री ने की शांति की अपील
मोपेड और नकदी जब्त
पुलिस ने मौके से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। जब उनकी व्यक्तिगत तलाशी ली गई, तो पुलिस के भी होश उड़ गए। पकड़े गए आरोपियों के नाम सौरभ दिनेश खैरे (२५) वणी निवासी तेली फैल और प्रथमेश विनोद गुंडेवार (२० ) वणी दीपक चौपाटी निवासी भाग्यशाली नगर हैं।
जांच के दौरान उनके पास से ५ ग्राम ९१ मिलीग्राम शुद्ध एमडी ड्रग्स बरामद हुई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत ४१ हजार ३७० रुपये बताई जा रही है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के पास से नशीली दवा की बिक्री से कमाए गए कैश, दो स्मार्टफोन और तस्करी के लिए इस्तेमाल की जा रही एमएच-२९-सीडी-५७७६ नंबर की मोपेड भी जब्त कर ली है। जब्त किए गए कुल माल की कीमत १ लाख ६३ हजार ७० रुपये आंकी गई है।
यह भी पढ़ें:- चंद्रपुर CTPS में बड़ी कार्रवाई! ट्यूब लीकेज मामले में दो वरिष्ठ इंजीनियर निलंबित
बड़े सप्लायरों की तलाश जारी
पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ वणी पुलिस स्टेशन में स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम की विभिन्न कड़ी धाराओं के तहत अपराध पंजीकृत किया गया है। इस सफल ऑपरेशन को पुलिस अधीक्षक कुमार चिंता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक थोरात के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के प्रभारी अधिकारी और उनकी टीम ने अंजाम दिया है।
अब पुलिस इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि वणी के इन युवाओं तक ड्रग्स की यह खेप कहां से पहुंच रही थी? क्या इसके तार नागपुर, मुंबई या पड़ोसी राज्य तेलंगाना के ड्रग तस्करों से जुड़े हैं? पुलिस अधीक्षक ने साफ किया है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी ड्रग पेडलर को बख्शा नहीं जाएगा और आने वाले दिनों में और भी कड़े एक्शन देखने को मिलेंगे।
Yavatmal lcb arrested two youths md drugs smuggling wani 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
यवतमाल में MD ड्रग्स बेचते दो युवक गिरफ्तार, 1.63 लाख रुपये का माल जब्त
Jun 15, 2026 | 08:30 AMनवभारत संपादकीय: क्या कर्जमाफी किसानों को बचाएगी या सिर्फ बैंकों की बैलेंस शीट चमकाएगी?
Jun 15, 2026 | 08:18 AMउड़ान भरते ही क्रैश हुआ स्काईडाइविंग विमान… अमेरिका के मिसौरी में बड़ा हादसा, पायलट समेत 12 की मौत
Jun 15, 2026 | 08:12 AMखान सर ने कराई प्रिंस यादव की हत्या! तेज प्रताप यादव ने लगाए गंभीर आरोप, बिहार सरकार से की ये मांग
Jun 15, 2026 | 08:11 AMFIFA World Cup: जर्मनी ने तोड़ा ब्राजील का वर्ल्ड रिकॉर्ड, कुराकाओ को 7-1 से रौंदकर फुटबॉल जगत में मचाई सनसनी
Jun 15, 2026 | 08:10 AMनवभारत विशेष: ऑनर किलिंग के खिलाफ राष्ट्रीय कानून बनाएं, उत्तर भारत में ऐसी घटनाएं ज्यादा
Jun 15, 2026 | 08:08 AMकटनी में भीषण सड़क हादसा: हाईवा से टकराकर पलटी यात्री बस, 3 की मौत, 19 घायल
Jun 15, 2026 | 08:08 AMवीडियो गैलरी

क्या व्यापारिक बातचीत के बीच उठेगा नाविकों की मौत का मुद्दा? मोदी-ट्रंप की बैठक पर सबकी नजरें- VIDEO
Jun 14, 2026 | 11:02 PM
PM Modi vs USA: नाविकों की मौत पर अमेरिका के ‘आदेश’ से भड़का भारत, विपक्ष ने सरकार से पूछे तीखे सवाल
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
TMC के बागी नेताओं पर भड़के हुमायूं कबीर, बोले- सांसदों ने पार्टी नेतृत्व के साथ की गद्दारी; देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 10:56 PM
काट लो ₹500 का चालान… रिक्शे पर नहीं बैठाने पर गोरखपुर में दरोगा ने दिखाई वर्दी की धौंस, VIDEO वायरल
Jun 14, 2026 | 10:19 PM
अमेरिका-ईरान में होगी सीक्रेट डील? क्या ये 3 फैसले बदल देंगे मिडिल ईस्ट का नक्शा?
Jun 14, 2026 | 06:32 PM
पाटलिपुत्र में छात्रों का भारी बवाल! 500 FIR दर्ज, IG-SHO समेत कई पुलिसकर्मी घायल, देखें VIDEO
Jun 14, 2026 | 02:09 PM














