- Hindi News »
- Maharashtra »
- Washim »
- Washim Fake Marriage Gang Loot Bride Arrest News
लुटेरी दुल्हन का खेल खत्म! वाशिम में नकली शादी की आड़ में लूट और अपहरण करने वाले गिरोह का भंडाफोड़
Washim News: वाशिम पुलिस ने नकली शादी के जरिए अपहरण व लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। लुटेरी दुल्हन, एजेंट समेत पांच आरोपी गिरफ्तार, अपहृत व्यक्ति को सुरक्षित छुड़ाया गया।
- Written By: आकाश मसने

वाशिम पुलिस ने अपहरण करने वाले गिरोह को किया गिरफ्तार (फोटो नवभारत)
Washim Fake Marriage Gang: वाशिम पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो नकली शादी की आड़ में दूल्हे और उसके परिवार को अपहरण कर लूटपाट करता था। इस गिरोह में शामिल लुटेरी दुल्हन, उसके एजेंट और साथियों समेत कुल पांच आरोपियों को पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी जिला पुलिस अधीक्षक अनुज तारे ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित पत्र परिषद में दी।
अनुज तारे ने बताया कि रिसोड़ के मोप गांव के पास तीन से चार गाड़ियों में सवार गिरोह ने स्विफ्ट डिजायर कार में बैठे लोगों से मारपीट कर 22,000 रुपये लूट लिए और फरार हो गए। पुलिस को सूचना मिलने पर जांच शुरू की गई। मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर को आसेगांव पेन निवासी दीपक खानझोड़े की शादी छत्रपति संभाजीनगर की राधा तुपे से हुई थी। शादी के लिए एक बिचौलिए को दो लाख रुपये दिए गए थे। बाद में पता चला कि दुल्हन शादी के बाद भागने की योजना बना रही है।
कैसे दिया वारदात को अंजाम?
13 दिसंबर को जब 10 से 12 लोग एक चारपहिया वाहन से आसेगांव पेन पहुंचे और लड़की न मिलने पर खानझोड़े परिवार के घर में तोड़फोड़ की। इसके बाद दूल्हे के पिता सीताराम खानझोड़े का अपहरण कर उन्हें लड़की के मामा के घर ग्राम मोहजा ले जाया गया। वहां दूल्हे के फोन पर लड़की सौंपने की मांग की गई और इनकार करने पर सीताराम को जान से मारने की धमकी दी गई।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में ऑपरेशन ऑल आउट: 833 वाहनों की जांच, 54 अपराधियों को खंगाला, पुलिस का अपराधियों पर सर्जिकल स्ट्राइक
अमरावती विवि का दीक्षांत समारोह: बेटियों ने गाड़ा सफलता का झंडा, 80% पदकों पर छात्राओं के नाम दर्ज
Bhandara Crime News: जुआ और शराब अड्डों पर पुलिस की कार्रवाई, 1.65 लाख रुपये का माल जब्त
‘पायलट साहिल मदान और यश किसके संपर्क में थे’, अजित पवार हादसे को लेकर अमोल मिटकरी ने कर बड़ा मांग
बाद में अपहरणकर्ता सीताराम को लेकर जालना की ओर निकल गए। पुलिस अधीक्षक अनुज तारे ने तुरंत विभिन्न पथक तैयार कर जालना, संभाजीनगर और अहिल्यानगर में जांच शुरू की। पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के कब्जे से सीताराम खानझोड़े को सुरक्षित छुड़ाया। इस कार्रवाई में आरोपी राहुल मस्के (नागेवाड़ी, जालना), सतीश जाधव (जालना) को अहिल्यानगर से गिरफ्तार किया गया।
यह भी पढ़ें:- पृथ्वीराज चव्हाण के ऑपरेशन सिंदूर वाले बयान पर बवाल, कांग्रेस ने झाड़ा पल्ला, भाजपा ने किया तीखा वार
अलग-अलग धाराओं के तहत मामले दर्ज
वहीं स्थानीय अपराध शाखा ने जालना से आकाश गायकवाड़ को पकड़ा। साथ ही लुटेरी दुल्हन और मोहजा रोड निवासी एजेंट शांताराम खराटे को भी गिरफ्तार किया गया। इस मामले में रिसोड़ पुलिस स्टेशन में लूट और धोखाधड़ी की अलग-अलग धाराओं के तहत दो मामले दर्ज किए गए हैं।
कार्रवाई पुलिस निरीक्षक प्रदीप परदेशी, उपनिरीक्षक रामेश्वर अवचार, सहायक उपनिरीक्षक जगदीश बांगर, योगेश धोत्रे, पुलिस अमलदार गजानन झगरे, गजानन गोटे, दीपक घुगे, अमोल इरतकर, संदीप दुतोंडे, ड्राइवर सुनील तायडे तथा साइबर सेल के पुलिस अमलदार किशोर इंगोले और प्रतीक्षा एकाडे के दल ने की।
Washim fake marriage gang loot bride arrest news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गजब हो गया… मोदी ने विपक्षी दलों का जताया आभार, मेरठ में क्या-क्या बोले मोदी?
Feb 22, 2026 | 05:47 PMट्रेनों से हो रहा नशीले पदार्थो का कारोबार! बांद्रा स्टेशन पर अवध एक्सप्रेस से 13 करोड़ का चरस बरामद
Feb 22, 2026 | 05:45 PMT20 World Cup: सुपर-8 में होगा मोर्कल बंधुओं की जंग, भारत-साउथ अफ्रीका मुकाबले से पहले वीडियो हुआ वायरल
Feb 22, 2026 | 05:38 PMभंडारा में ऑपरेशन ऑल आउट: 833 वाहनों की जांच, 54 अपराधियों को खंगाला, पुलिस का अपराधियों पर सर्जिकल स्ट्राइक
Feb 22, 2026 | 05:37 PMअमरावती विवि का दीक्षांत समारोह: बेटियों ने गाड़ा सफलता का झंडा, 80% पदकों पर छात्राओं के नाम दर्ज
Feb 22, 2026 | 05:36 PMBhandara Crime News: जुआ और शराब अड्डों पर पुलिस की कार्रवाई, 1.65 लाख रुपये का माल जब्त
Feb 22, 2026 | 05:26 PMLIVEIND vs SA Live Score: सुपर-8 में टीम इंडिया का पहला मुकाबला, सामने है एडन मार्करम की साउथ अफ्रीका
Feb 22, 2026 | 05:21 PMवीडियो गैलरी

रीवा में पोस्टर वार: ‘ब्रेनलेस और स्टुपिडिटी’ शब्दों से BJP ने कांग्रेस को घेरा; राहुल गांधी पर सीधा हमला
Feb 22, 2026 | 01:07 PM
BHU में ठांय-ठांय, बिरला हॉस्टल के पास छात्र गुटों में भिड़ंत; उठी चीफ प्रॉक्टर के इस्तीफे की मांग
Feb 22, 2026 | 12:54 PM
मां के प्यार को तरसा नन्हा बंदर: खिलौने को बनाया सहारा, जापान के ‘पंच’ की रुला देने वाली कहानी हुई वायरल
Feb 21, 2026 | 08:32 PM
AI Summit 2026: दिल्ली की सड़कों पर पैदल चलने को मजबूर विदेशी मेहमान, अव्यवस्था देख बोले- ‘तभी टैलेंट देश…’
Feb 21, 2026 | 08:23 PM
हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM











