तहसील स्तर पर चुनावी यंत्रों का वितरण, 1303 कंट्रोल यूनिट और 2406 बैलेट यूनिट मशीनें प्राप्त

Wardha Zilla Parishad Election: वर्धा जिले में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव की तैयारी तेज़. तहसील स्तर पर 1303 कंट्रोल यूनिट और 2406 बैलेट यूनिट मशीनें वितरित की गईं।
तहसील स्तर पर चुनावी यंत्रों का वितरण
तहसील स्तर पर चुनावी यंत्रों का वितरण (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Wardha News: वर्धा जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों की तैयारियों ने रफ्तार पकड़ ली है। प्रशासनिक स्तर पर सभी विभागों को सतर्क कर दिया गया है। प्रभाग रचना पूरी होने के बाद गट एवं गणों का आरक्षण भी जारी कर दिया गया है। इसकी अंतिम रिपोर्ट 31 अक्टूबर तक तैयार कर 3 नवंबर को सार्वजनिक रूप से घोषित की जाएगी।

जिले में जिला परिषद की 52 तथा पंचायत समिति की 102 सीटों के लिए चुनाव होने हैं। इसके लिए लगभग 1,300 मतदान केंद्रों की संभावना जताई जा रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण चुनाव विभाग ने वरिष्ठ स्तर पर ईवीएम मशीनों की मांग की थी।

सभी मशीनों को स्वतंत्र और सुरक्षित कक्षों में रखा गया

इसके अनुसार, जिले में 1,303 कंट्रोल यूनिट और 2,406 बैलेट यूनिट मशीनें प्राप्त हुई हैं। स्थानीय चुनाव विभाग ने इन मशीनों का तहसील स्तर पर वितरण कर दिया है। सभी मशीनों को स्वतंत्र और सुरक्षित कक्षों में रखा गया है। चुनावी तैयारियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक मनुष्यबल, सामग्री और अन्य व्यवस्थाओं का नियोजन भी किया जा रहा है। प्रशासन ने सुनिश्चित किया है कि मशीनों की सुरक्षा और रखरखाव में कोई कमी न रहे। उल्लेखनीय है कि इन मशीनों की जांच-पड़ताल 28 से 30 अक्टूबर के बीच की जाएगी। सभी कंट्रोल यूनिट और बैलेट यूनिट को तकनीकी रूप से जांचने के बाद मतदान प्रक्रिया के लिए तैयार किया जाएगा।

राजनीतिक दलों में बढ़ी हलचल

जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव जनवरी में होने की संभावना है। चुनावी बिगुल बजते ही सभी राजनीतिक दल सक्रिय हो गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार अपनी दावेदारी मजबूत करने में जुटे हुए हैं।

गट और गणों का आरक्षण घोषित होने के बाद कई संभावित उम्मीदवारों को झटका लगा है, वहीं कई नए चेहरों को मौका मिलने की उम्मीद है। लगभग सभी दलों में गुटबाजी और अंतर्कलह सामने आने लगी है। हर कोई टिकट के लिए जोर-आजमाइश कर रहा है और एक-दूसरे पर बढ़त हासिल करने की कोशिश में लगा है।