- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Bhandara Police Raid Illegal Liquor Gambling Den Seized Assets
भंडारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध सट्टा और शराब अड्डों पर छापेमारी, 2.47 लाख का माल जब्त, कई आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने अवैध जुआ और शराब अड्डों पर छापेमारी कर 2,47,667 रुपये का माल जब्त किया। कार्रवाई में कई आरोपी गिरफ्तार हुए हैं।

Bhandara Police Illegal Liquor News: भंडारा जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पिछले 24 घंटों में विभिन्न थाना क्षेत्रों में जुआ और अवैध शराब अड्डों पर छापेमारी कर पुलिस ने कुल 2,47,667 रुपये का माल जब्त किया है।
कार्रवाई के दौरान सट्टा पट्टी लिखने वालों से लेकर अवैध शराब बनाने और बेचने वालों तक पर पुलिस ने शिकंजा कसा।
कारधा पुलिस ने चांदनी चौक निवासी विश्वनाथ बावने को सट्टा पट्टी लिखते हुए रंगे हाथों पकड़ा। उसके पास से कैलकुलेटर, टॉर्च, सट्टा सामग्री और नगदी बरामद की गई।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा: मधुमक्खियों के हमले में दिव्यांग की मौत, साकोली के एकोडी बस स्टैंड पर मचा हड़कंप, ग्रामीण भयभीत
भंडारा: विवादित श्मशान भूमि पर अंतिम संस्कार को लेकर सरपंच समेत 50 पर FIR, प्रशासन के आदेशों का उल्लंघन
भंडारा: मजदूरों के पसीने का पैसा डकार गया सिस्टम? भुगतान के लिए उपसरपंच की भूख हड़ताल जारी
भंडारा में प्रशासन का कड़ा एक्शन: रेत तस्कर रोहित मारवाडे पर लगा MPDA, अब सलाखों के पीछे कटेगी रातें
साकोली पुलिस ने समता चौक निवासी ऋग्वेद येवले और एकोडी निवासी दिनकर लोथे को वर्ली मटका और राजधानी कुबेर सट्टा लिखते हुए गिरफ्तार किया। वहीं, पवनी पुलिस ने बजरंग वार्ड में छापा मारकर प्रमोद पाटिल को सट्टा पट्टी के साथ पकड़ा।
गोबरवाही में बड़ी कार्रवाई
अवैध शराब के खिलाफ सबसे बड़ी कार्रवाई गोबरवाही पुलिस ने की। कारली क्षेत्र में छापेमारी कर पुलिस ने करीब 2,35,450 रुपये का अवैध माल जब्त किया। इसमें 1,000 किलोग्राम सड़ा महुआ लाहन, भट्टी के बर्तन, ड्रम, ट्यूब में भरी 80 लीटर हाथभट्टी शराब और बड़ी मात्रा में जलाऊ लकड़ी शामिल है।
इस मामले में आरोपी शिवराज कोडवते को गिरफ्तार किया गया है, जबकि प्यारेलाल सिंधी फरार बताया जा रहा है।
अन्य स्थानों पर भी कार्रवाई
तुमसर पुलिस ने दत्तात्रय नगर में दबिश देकर धनराज थोटे को महुआ शराब के साथ पकड़ा। आंधलगांव पुलिस ने पिटेसुर निवासी वनीता तांडेकर के पास से 5 लीटर शराब बरामद की।
साकोली पुलिस ने जांभली सड़क क्षेत्र में रितेश गेडाम के पास से 16 लीटर शराब जब्त की, जबकि अडयाल पुलिस ने पिलांद्री में छापा मारकर नंदलाल आरीकर के पास से 5 लीटर शराब बरामद की।
पुलिस ने सभी मामलों में आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Bhandara police raid illegal liquor gambling den seized assets
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘नागजिला’ का OTT प्लान कन्फर्म! थिएटर के बाद इस प्लेटफॉर्म पर दिखेगा कार्तिक आर्यन का इच्छाधारी नाग अवतार
Mar 19, 2026 | 05:28 PMReels और Memes के दौर में RSS का बड़ा प्लान; मोहन भागवत बोले- सोशल मीडिया पर बढ़ानी होगी सक्रियता
Mar 19, 2026 | 05:24 PMजामा मस्जिद बाजार में चोरी की कोशिश का वीडियो वायरल, युवक ने महिला को रंगे हाथ पकड़ा
Mar 19, 2026 | 05:24 PMक्या है 100 साल पुराना ‘जोन्स एक्ट’ जिसे ट्रंप ने किया सस्पेंड? जानें ईरान युद्ध के बीच क्यों पड़ी इसकी जरूरत
Mar 19, 2026 | 05:20 PMBengal Chunav 2026: ‘लेफ्ट फ्रंट’ ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, सुवेंधु अधिकारी के खिलाफ इस नेता को टिकट
Mar 19, 2026 | 05:13 PMगुड़ी पड़वा पर सिद्धिविनायक में 2 करोड़ के गहनों की नीलामी, बाप्पा का प्रसाद पाने उमड़े भक्त
Mar 19, 2026 | 05:12 PMअनिल अंबानी से CBI की पूछताछ: SBI के 2929 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले में जांच हुई तेज
Mar 19, 2026 | 05:07 PMवीडियो गैलरी

‘हिम्मत है तो रोक कर दिखाओ’, हैदराबाद के मुस्लिम उपदेशक ने CM योगी को दी चुनौती; सड़क पर नमाज पढ़ने पर अड़ा
Mar 18, 2026 | 10:05 PM
इंदौर में चार्जिंग के दौरान इलेक्ट्रिक कार में धमाका, 8 लोगों की मौत; एक गलती से उजड़ा परिवार- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:41 PM
‘भारत विरोधी ताकतों के साथ हैं राहुल गांधी’, विदेशी रिपोर्ट को लेकर गौरव भाटिया का तीखा हमला- VIDEO
Mar 18, 2026 | 09:36 PM
इंदौर में EV कार के चार्जिंग पॉइंट में धमाका, पूरे घर में लग गई आग, 7 लोग की दर्दनाक मौत
Mar 18, 2026 | 01:41 PM
राज्यसभा में सांसदों की विदाई पर भावुक हुए PM मोदी, बोले- राजनीति में नहीं होता कोई फुलस्टॉप
Mar 18, 2026 | 01:25 PM
बिहार का ‘टोपीबाज’ रंजीत यादव गिरफ्तार, खुद को बताया था UPSC टॉपर; अब पहुंचा सलाखों के पीछे- VIDEO
Mar 17, 2026 | 09:29 PM














