गंगा में 'बिरयानी पार्टी' पर जमकर भड़के डिप्टी CM ब्रजेश पाठक, अखिलेश यादव को भी नहीं छोड़ा, जानें क्या कहा

Brajesh Pathak Reaction: वाराणसी में गंगा के बीचों-बीच हुई बिरयानी इफ्तार पर ब्रजेश पाठक का बयान सामने आया है। उन्होंने इस मुद्दे पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को भी आड़े हाथों लिया है।
Brajesh Pathak Reaction
ब्रजेश पाठक (सोर्स- डिजाइन इमेज)
Published on
Updated on

Brajesh Pathak On Viral Iftar Party: वाराणसी में गंगा नदी पर नाव में ‘बिरयानी इफ्तार’ को लेकर मामला सियासी रंग ले चुका है। 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी के बाद अखिलेश यादव ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए। जिसके जवाब में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि पार्टी गलत के खिलाफ बोलने से बचती है। उन्होंने तीखी टिप्पणी करते हुए सपा को नसीहत भी दी।

वहीं,भारतीय जनता युवा मोर्चा के वाराणसी महानगर अध्यक्ष रजत जयसवाल ने आरोपियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी मानसिकता पर सवाल खड़े किए हैं। ब्रजेश पाठक के बयान से पहले अखिलेश यादव ने इस मुद्दे पर कहा था नाव पर इफ्तार पार्टी में दिक्कत क्या है।

अखिलेश यादव ने क्या कहा?

मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव ने नाव वाली इफ्तार पार्टी पर सवाल पूछते हुए कहा कि नाव पर इफ्तार पार्टी में दिक्कत क्या है। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि पुलिस ने उन लोगों की हथेली पर ईदी नहीं रखी होगी। अगर रख देते तो सब सही चलता। साथ ही अखिलेश यादव ने कहा कि त्योहार कहीं भी मनाया जा सकता है। चाहे त्योहार नाव पर मनाओ, घर पर मनाओ या फिर छत पर मनाओ।

लोगों के बीच दूरी पैदा की जा सके- अखिलेश यादव

गंगा नदी में बिरयानी खाकर चिकन की हड्डी फेंकने वाले मुद्दे पर अखिलेश यादव ने कहा कि यह सिर्फ बहाना बनाया जा रहा है जिससे लोगों के बीच आपसी दूरी पैदा की जा सके। इसके अलावा उन्होंने गंगा नदी में चलने वाले क्रूज का उदाहरण देते हुए कहा कि गंगा में एक लग्जरी जहाज चलता है। जहां शराब परोसी जाती है और उसका कचरा भी नहीं में ही जाता है लेकिन उस पर कोई एक्शन नहीं होता।

डिप्टी सीएम ने किया पलटवार

अखिलेश यादव के इस बयान का पलटवार करते हुए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक कहते हैं कि माँ गंगा हमारी पवित्र नदी है। माँ गंगा से करोड़ों लोगों की आस्था जुड़ी हुई है और उस आस्था से कोई भी खिलवाड़ नहीं कर सकता है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कोई भी अगर मांस का टुकड़ा पवित्र नदी में फेंकेगा तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आगे उन्होंने साफ कहा कि अखिलेश जी को कम से कम कृत्य की निंदा करनी चाहिए वोटे के लिए तुष्टिकरण नहीं करना चाहिए।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com