-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Student Kidnapped Instagram Dispute Knife Attack Police Fir
वर्धा में इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुआ विवाद फिर अपहरण कर किया चाकू से हमला, चलती कार से फेंका, 8 पर FIR
- Written By: आलोक उमाकृष्ण
Wardha Student Kidnapped: वर्धा में इंस्टाग्राम विवाद के बाद 16 वर्षीय छात्र पर चाकू से हमला कर उसका कथित अपहरण किया गया। मारपीट के बाद चलती कार से फेंका गया, पुलिस ने 8 आरोपियों पर FIR दर्ज की।

वर्धा में छात्र पर जानलेवा हमला (सोर्स: AI)
Wardha Student Kidnapped Instagram Dispute: वर्धा में इंस्टाग्राम पर फोटो भेजने को लेकर हुए विवाद में एक स्कूली छात्र पर पहले चाकू से हमला किया गया, फिर उसका अपहरण कर कार में बैठाकर मारपीट की गई। इसके बाद घायल छात्र को चलती कार से बाहर फेंक दिया गया। रामनगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निवासी अलंकार शैलेश राऊत (16) वर्धा स्थित भरत ज्ञान मंदिर स्कूल में कक्षा 10वीं का छात्र है। उसकी कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा का मित्र फैजान शेख (नागपुर निवासी) कुछ समय से उसकी पहचान में था।
फैजान तुमसे ज्यादा स्मार्ट है
बताया गया कि हर्ष नाम का एक मित्र ने अलंकार को इंस्टाग्राम पर फैजान शेख का फोटो भेजते हुए लिखा कि ‘फैजान तुमसे ज्यादा स्मार्ट है।’ इस पर अलंकार ने जवाब दिया। इसकी जानकारी फैजान को मिलने पर उसने अलंकार को फोन और संदेश के माध्यम से धमकाना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि 4 अगस्त की रात करीब 9 बजे अलंकार अपनी बुआ के घर वर्धा में था।
सम्बंधित ख़बरें
येरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार
नागदा में चेहल्लुम जुलूस से पहले चाकूबाजी, युवक की मौत, हत्या के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार
मथुरा में बीपीटी छात्र की हत्या से मचा हड़कंप; जंगल की कोठरी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें
Investment Fraud: संभाजीनगर में क्रिप्टो पर 7 लाख से 2 करोड़ बनाने का दिया लालच, दो किसानों से ठगे 14 लाख
इसी दौरान फैजान का फोन आया और उसने मिलने के लिए बुलाया। अलंकार अपनी दोपहिया से आर्वी नाका चौक पहुंचा, जहां उसका मित्र वीर वरसे पहले से मौजूद था। दोनों बातचीत कर ही रहे थे कि फैजान शेख और लाला खान वहां पहुंचे। आरोप है कि फैजान ने अलंकार को एक तरफ ले जाकर उस पर चाकू से हमला किया।
थाने में दर्ज हुई शिकायत
इसी दौरान एक कार वहां आकर रुकी, जिसमें से चार युवक बाहर निकले। सभी ने मिलकर अलंकार को जबरन कार में बैठा लिया और नागपुर-यवतमाल बाईपास की ओर ले गए, रास्ते में उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई। बाद में जुनापानी चौक के पास उसे चलती कार से बाहर फेंक दिया गया। घायल अलंकार ने तुरंत अपनी बुआ के बेटे अविष्कार देशमुख से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे ईलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। ईलाज के वक्त उसने रामनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
यह भी पढ़ेः- अल नीनो का असर! बारिश के बावजूद प्यासे रहे बांध, चंद्रपुर जिले में जलसंकट की आशंका, इराई बांध 69% पर अटका
आरोपियों की खोज में 2 टीमें रवाना
शिकायत के आधार पर रामनगर पुलिस ने नागपुर निवासी फैजान शेख, वर्धा के महादेवपुरा निवासी लाला खान तथा चार अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए स्थानीय अपराध शाखा (एलसीबी) और रामनगर पुलिस की संयुक्त टीम रवाना कर दी गई है तथा मामले की जांच जारी है।
Wardha student kidnapped instagram dispute knife attack police fir
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मिनी माथुर के नाम हुई द अलायंस की ट्रॉफी, फिनाले में अली गोनी और रूही दोसानी को दी मात
Aug 06, 2026 | 02:44 PMवर्धा में इंस्टाग्राम चैट से शुरू हुआ विवाद फिर अपहरण कर किया चाकू से हमला, चलती कार से फेंका, 8 पर FIR
Aug 06, 2026 | 02:38 PMमीरा-भाईंदर मेट्रो-9 के दूसरे चरण का 90% काम पूरा, भाईंदर पश्चिम तक सफल ट्रायल से यात्रियों को राहत
Aug 06, 2026 | 02:36 PMनागपुर HC से CSIR को झटका: पुनर्विचार याचिका खारिज, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को मिलेगा समान काम का समान लाभ!
Aug 06, 2026 | 02:34 PM18 महीने बाद भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हुए पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Aug 06, 2026 | 02:29 PMकहां है अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता? 3 साल से अंडरग्राउंड, क्या छोटे बेटे आबान अहमद के जनाजे में होंगी शामिल?
Aug 06, 2026 | 02:25 PMजूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, खाइदेम शिलेइमा चानू को मिली कप्तानी
Aug 06, 2026 | 02:18 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














