-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Madhya Pradesh »
- Ujjain »
- Nagda Chehlum Before Murder Young Man Stabbed Dead
नागदा में चेहल्लुम जुलूस से पहले चाकूबाजी, युवक की मौत, हत्या के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार
- Reported By: अजय नीमा | Edited By: प्रीतेश जैन
Ujjain Crime News : नागदा में चेहल्लुम जुलूस से पहले आपसी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर हत्या का मामला दर्ज किया है।

नागदा में युवक की चाकू मारकर हत्या (फोटो सोर्स- नवभारत)
Nagda Murder Case: उज्जैन जिले के नागदा में चेहल्लुम के जुलूस से पहले आपसी रंजिश खूनी संघर्ष में बदल गई। मुस्लिम समुदाय के दो युवकों के बीच हुए विवाद में एक युवक ने दूसरे पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को पुलिस तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर पहुंची, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस सतर्क है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गफूर बस्ती निवासी 21 वर्षीय जफर पिता मुन्ना शाह और 20 वर्षीय शहनवाज पिता शकील पड़ोसी हैं। दोनों के बीच पहले से किसी बात को लेकर रंजिश चली आ रही थी। बुधवार को चेहल्लुम पर्व के अवसर पर ईदगाह परिसर में अखाड़े की ओर से टी-शर्ट वितरित की जा रही थी। जफर टी-शर्ट लेकर वहां से निकला, तभी उसकी मुलाकात शहनवाज से हुई।
मंदिर के पीछे ले जाकर किया हमला
बताया जा रहा है कि शहनवाज जफर को अपने साथ अंबे माता मंदिर के पीछे की ओर ले गया। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चाकू निकालकर जफर के चेहरे और सीने पर कई वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल जफर मौके पर ही लहूलुहान होकर गिर पड़ा।
सम्बंधित ख़बरें
मथुरा में बीपीटी छात्र की हत्या से मचा हड़कंप; जंगल की कोठरी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें
जनसुनवाई में ग्रामीणों की शिकायत पर बड़ा एक्शन, सागर में DEO ने दो शिक्षकों को स्कूल से हटाया
नर्मदापुरम: हाइब्रिड मॉडल में भी किसानों की मुश्किलें बरकरार, खाद के लिए तीन-तीन लाइन में लगने को मजबूर किसान
‘तेज आवाज में गाने बजाना बना मौत का कारण’, मुंबई के विक्रोली में पिता और 14 साल के मासूम बेटे की हत्या
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
ये भी पढ़ें : जनसुनवाई में ग्रामीणों की शिकायत पर बड़ा एक्शन, सागर में DEO ने दो शिक्षकों को स्कूल से हटाया
हत्या का मामला दर्ज, जांच जारी
पुलिस ने आरोपी शहनवाज को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पुलिस इस घटना को आपसी रंजिश और तत्कालिक विवाद का परिणाम मान रही है। हालांकि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।
Nagda chehlum before murder young man stabbed dead
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागदा में चेहल्लुम जुलूस से पहले चाकूबाजी, युवक की मौत, हत्या के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार
Aug 06, 2026 | 12:45 PMJPSC Scam: DSP के लिए 1.2 करोड़, BDO 90 लाख? झारखंड विधानसभा में गूंजा नौकरियों का रेट चार्ट, बढ़ा बवाल
Aug 06, 2026 | 12:44 PMबालकनी और मार्जिनल स्पेस पर अतिक्रमण पड़ेगा भारी! नागपुर मनपा चलाएगी डिमोलिशन ड्राइव
Aug 06, 2026 | 12:42 PMअमरावती एयरपोर्ट में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू टीम ने ऐसे बचाई जान, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 12:37 PMमथुरा में बीपीटी छात्र की हत्या से मचा हड़कंप; जंगल की कोठरी से मिला शव, जांच में जुटी पुलिस की कई टीमें
Aug 06, 2026 | 12:23 PMImran Khan Release: इमरान खान की रिहाई के लिए PTI ने दी इस्लामाबाद को घेरने की चेतावनी
Aug 06, 2026 | 12:22 PMअमरावती में Muthoot Fincorp ने की धोखाधड़ी! सिटी कोतवाली थाने में अब तक 13 लोगों ने दी शिकायत
Aug 06, 2026 | 12:20 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













