-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Pune »
- Yerwada Jail Gangster Sultan Birthday Celebration Viral Video Arrest
येरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार
- Written By: अनिल सिंह
Gangster Birthday Celebration Yerwada Jail: येरवडा जेल में बंद गैंगस्टर सुल्तान के जन्मदिन पर बाहर पटाखे फोड़ने और सोशल मीडिया पर वीडियो डालने वाला आरोपी गिरफ्तार।

येरवडा जेल के बाहर पटाखे फोड़कर गैंगस्टर का जन्मदिन मनाने वाला आरोपी (सोर्स-सोशल मीडिया)
Gangster Birthday Yerwada Jail: पुणे की अति-सुरक्षित मानी जाने वाली येरवडा केंद्रीय कारागार के बाहर से सुरक्षा व्यवस्था में भारी चूक और दुस्साहस का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जेल में बंद एक कुख्यात गैंगस्टर सुल्तान सैयद के जन्मदिन के अवसर पर उसके दोस्तों ने जेल की सुरक्षा दीवार के ठीक बाहर न केवल जमकर पटाखे फोड़े, बल्कि इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया।
जैसे ही यह वीडियो पुलिस प्रशासन के संज्ञान में आया, हरकत में आई पुणे पुलिस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन सवाल ये भी उठ रहा है कि घटना के समय पुलिस क्या कर रही थी।
‘हैप्पी बर्थडे सुल्तान भाई’ लिखे पटाखे फोड़कर बनाई रील
मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि येरवडा जेल में सजा काट रहे आरोपी सुल्तान सैयद के जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए उसके दोस्त शंकर भालके ने अजीबोगरीब तरीका अपनाया। शंकर भालके अपने साथियों के साथ येरवडा जेल परिसर के पास पहुंचा और सुरक्षा दीवार के निकट ‘हैप्पी बर्थडे सुल्तान भाई’ लिखे पटाखों में आग लगा दी।
सम्बंधित ख़बरें
बॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी: POP मूर्तियों पर सुनवाई का मकसद धर्म में हस्तक्षेप नहीं, जल स्रोतों की सुरक्षा
नागदा में चेहल्लुम जुलूस से पहले चाकूबाजी, युवक की मौत, हत्या के आरोप में पड़ोसी गिरफ्तार
बालकनी और मार्जिनल स्पेस पर अतिक्रमण पड़ेगा भारी! नागपुर मनपा चलाएगी डिमोलिशन ड्राइव
अमरावती एयरपोर्ट में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, मची अफरा-तफरी; रेस्क्यू टीम ने ऐसे बचाई जान, देखें VIDEO
इतना ही नहीं, इस पूरे तमाशे की मोबाइल से रील रिकॉर्ड की गई और उसे बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपलोड कर दिया गया, जो देखते ही देखते तेजी से वायरल हो गई।
ये भी पढ़ें- ‘तेज आवाज में गाने बजाना बना मौत का कारण’, मुंबई के विक्रोली में पिता और 14 साल के मासूम बेटे की हत्या
लक्ष्मी नगर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा
जेल परिसर जैसे संवेदनशील और अति-प्रतिबंधित क्षेत्र के बाहर इस प्रकार खुलेआम आतिशबाजी करने और अपराधी का महिमामंडन करने पर पुणे पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है।
वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस की साइबर और सोशल मीडिया निगरानी टीम ने तुरंत जांच शुरू की। पुलिस ने लोकेशन और फुटेज के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी शंकर भालके को हिरासत में ले लिया। लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
अपराध और अपराधियों का महिमामंडन बर्दाश्त नहीं
मामले पर जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक उमेश गिट्टे ने बताया कि येरवडा जेल के बाहर आतिशबाजी कर आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति का समर्थन करने और उसे बढ़ावा देने की कोशिश की गई थी।
उमेश गिट्टे ने कहा, “हमारी सोशल मीडिया टीम ने वायरल वीडियो का तुरंत संज्ञान लिया और आरोपी की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अपराध या अपराधियों का महिमामंडन करने वालों के खिलाफ पुलिस विभाग सख्त कानूनी कदम उठाएगा।” पुलिस अब इस बात की भी जांच कर रही है कि इस घटना में और कौन-कौन से युवक शामिल थे।
Yerwada jail gangster sultan birthday celebration viral video arrest
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
येरवडा जेल के बाहर गैंगस्टर के जन्मदिन का जश्न पड़ा भारी; रील बनाना पड़ा महंगा, आरोपी गिरफ्तार
Aug 06, 2026 | 01:10 PMYRKKH Spoiler: ये रिश्ता में दिखेगा कोर्टरूम ड्रामा, अरमान के गायब होने से बढ़ेगी अभिरा की टेंशन
Aug 06, 2026 | 01:03 PMExplainer: क्या है FCRA? इंदिरा ने बनाया…मनमोहन ने आगे बढ़ाया, अब मोदी करना चाहते हैं बदलाव, छिड़ी जंग
Aug 06, 2026 | 01:03 PMबॉम्बे हाईकोर्ट की टिप्पणी: POP मूर्तियों पर सुनवाई का मकसद धर्म में हस्तक्षेप नहीं, जल स्रोतों की सुरक्षा
Aug 06, 2026 | 12:55 PMPriyanka Chopra: हर चीज़ को कंट्रोल करना नहीं है जरूरी, जानें क्यों बदलते हालात को स्वीकार करना भी है फायदेमंद
Aug 06, 2026 | 12:53 PMबार-बार चोटिल हो रहे खिलाड़ियों पर BCCI का बड़ा फैसला, अब टीम में जगह पाना नहीं होगा आसान; पढ़ें नए नियम
Aug 06, 2026 | 12:52 PMBreaking: यूपी के झांसी में माफिया अतीक अहमद के बेटे की मौत, जेल में बंद अली अहमद से मिलने जा रहे थे आबान
Aug 06, 2026 | 12:47 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













