-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Metro Line 9 Mumbai Second Phase Trial Successful Mira Bhayandar
मीरा-भाईंदर मेट्रो-9 के दूसरे चरण का 90% काम पूरा, भाईंदर पश्चिम तक सफल ट्रायल से यात्रियों को राहत
- Written By: रूपम सिंह
Mumbai Metro Line 9: मेट्रो लाइन-9 के दूसरे चरण का 90% काम पूरा हो गया है और भाईंदर पश्चिम तक सफल ट्रायल भी हुआ। एमएमआरडीए वर्ष 2026 के अंत तक पूरी लाइन शुरू करने की तैयारी में है।

मीरा-भाईंदर मेट्रो (सोर्स-सोशल मीडिया)
Mumbai Mira Bhayandar Metro: मीरा-भाईंदर से मुंबई आने-जाने वाले हजारों यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मेट्रो लाइन-9 के दूसरे चरण का करीब 90% कार्य पूरा हो चुका है, जबकि शेष हिस्से में मेट्रो ट्रेन का वास्तविक ट्रायल भी सफलतापूर्वक शुरू हो गया है। एमएमआरडीए को उम्मीद है कि सभी तकनीकी और सरकारी स्वीकृतियां समय पर मिलने पर पूरी मेट्रो लाइन वर्ष 2026 के अंत तक यात्री सेवा के लिए खोल दी जाएगी।
काशीगांव और साईबाबा नगर स्टेशन के बीच मेट्रो ट्रेन का सफल परीक्षण के बाद भाईंदर पश्चिम स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान स्टेशन तक भी सफल ट्रायल रन हुआ। अधिकारियों के अनुसार इस पूरे रूट पर बिजली आपूर्ति शुरू हो चुकी है और ट्रैक, सिग्नलिंग तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की अंतिम जांच जारी है।
यात्रा होगी सुविधाजनक
- मेट्रो लाइन-9 का पहला चरण अप्रैल में दहिसर से काशीगांव के बीच शुरू किया गया था। इस सेवा को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिला है और प्रतिदिन 35 से 40 हजार यात्री इसका उपयोग कर रहे हैं।
- अब काशीगांव से भाईंदर पश्चिम तक के दूसरे चरण का कार्य अंतिम दौर में है।
- एमएमआरडीए के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक सफल ट्रायल और सभी आवश्यक स्वीकृतियों के बाद अंतिम चरण को दिसंबर तक जनता के लिए खोलने की योजना है।
- इसके शुरू होने से मीरा-भाईंदर और मुंबई के बीच यात्रा तेज, सुरक्षित और अधिक सुविधाजनक होगी
- साथ ही पश्चिमी उपनगरों में सड़क यातायात का दबाव भी कम होगा।
यह भी पढ़ें: – मुंबई को मिलेगा देश का पहला कोस्टल गार्डन, 60 हजार पेड़ और 7.6 किमी ग्रीन ट्रैक बनेगा नया आकर्षण
बिजली लाइनों की वजह से रुका था काम
इस बीच पटरियां बिछाने, स्टेशन परिसर के विकास और अन्य तकनीकी कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे है। भाईंदर पश्चिम के शहीद भगत सिंह गार्डन मेट्रो स्टेशन का निर्माण उच्च वोल्टेज बिजली लाइनों के कारण रुका हुआ था, लेकिन सरकार और अदाणी इलेक्ट्रसिटी से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद यह बाधा दूर हो गई है। अब इस स्टेशन का शेष निर्माण भी जल्द पूरा होने की उम्मीद है।
6 किलोमीटर का हिस्सा हो चुका है चालू
दहिसर से भाईंदर पश्चिम तक बनने वाली 10.41 किलोमीटर लंबी मेट्रो लाइन-9 पर कुल 8 स्टेशन है। पहले चरण में दहिसर, पांडुरंग वाड़ी, मीरागांव और काशीगांव स्टेशन तक लगभग 6 किलोमीटर का हिस्सा चालू हो चुका है।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर HC से CSIR को झटका: पुनर्विचार याचिका खारिज, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को मिलेगा समान काम का समान लाभ!
मुंबई को मिलेगा देश का पहला कोस्टल गार्डन, 60 हजार पेड़ और 7.6 किमी ग्रीन ट्रैक बनेगा नया आकर्षण
पैसे दो या काम बंद करो: महाराष्ट्र स्टेट गवर्नमेंट कॉन्ट्रैक्टर फेडरेशन का बड़ा ऐलान
‘नासिक में सड़कों के गड्ढे और कुंभ की धीमी तैयारी’, दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे मनसे प्रमुख राज ठाकरे
Metro line 9 mumbai second phase trial successful mira bhayandar
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मीरा-भाईंदर मेट्रो-9 के दूसरे चरण का 90% काम पूरा, भाईंदर पश्चिम तक सफल ट्रायल से यात्रियों को राहत
Aug 06, 2026 | 02:36 PMनागपुर HC से CSIR को झटका: पुनर्विचार याचिका खारिज, कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को मिलेगा समान काम का समान लाभ!
Aug 06, 2026 | 02:34 PM18 महीने बाद भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हुए पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Aug 06, 2026 | 02:29 PMकहां है अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता? 3 साल से अंडरग्राउंड, क्या छोटे बेटे आबान अहमद के जनाजे में होंगी शामिल?
Aug 06, 2026 | 02:25 PMजूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, खाइदेम शिलेइमा चानू को मिली कप्तानी
Aug 06, 2026 | 02:18 PMसंसद इतिहास का दुर्लभ फैसला: ओम बिरला ने जगदंबिका पाल की टिप्पणी पर लिया एक्शन, रिकॉर्ड से हटाया विवादित बयान
Aug 06, 2026 | 02:08 PMTaiwan Drills: चीन से जंग की आहट! सायरन बजते ही बुलेटप्रूफ गाड़ी से बंकर में छिपे देश के राष्ट्रपति
Aug 06, 2026 | 02:06 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













