- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Shiv Sena Protest Against Illegal Sand Mining And Transportation
वर्धा में अवैध रेत उत्खनन व गुंडागर्दी के खिलाफ शिवसेना का हल्लाबोल; घाटों पर CCTV और मशीनों पर रोक की मांग
Wardha News: वर्धा जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर रोक लगाने की मांग को लेकर शिवसेना ने जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा। सीसीटीवी कैमरे लगाने और ठेकेदारों पर कार्रवाई की मांग की गई है।

Wardha Illegal Sand Mining News: वर्धा जिले में चल रहे अवैध रेत बालू उत्खनन और अवैध परिवहन पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर शिवसेना की ओर से जिलाधिकारी कार्यालय में ज्ञापन सौंपा गया।
साथ ही सभी रेत घाटों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग भी की गई। ज्ञापन में कहा गया कि जिले में रेत घाटों की विधिवत नीलामी होने के बावजूद वर्धा नदी से बड़े पैमाने पर अवैध उत्खनन जारी है। कुछ स्थानों पर नाव, जेसीबी और पोकलैंड मशीनों का उपयोग कर नियमों के विरुद्ध रेत निकासी की जा रही है, जिससे कानूनव्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है और गुंडागर्दी की घटनाएं बढ़ रही हैं।
एक व्यक्ति की मृत्यु की गंभीर घटना का भी उल्लेख किया गया। इस दौरान यह भी बताया गया कि अवैध रेत परिवहन पर नियंत्रण न होने से शासन को भारी राजस्व हानि हो रही है। अत्यधिक उत्खनन से पर्यावरण संतुलन बिगड़ रहा है और भविष्य में पेयजल संकट की आशंका जताई गई है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
कोर्ट ने निदा खान को भेजा जेल, जांच में सामने आए चौंकाने वाले डिजिटल सबूत, जानें आज सुनवाई में क्या हुआ?
पर्यावरण की ओर बढ़ते कदम, 20,000 ई-बसों के लिए एसटी कॉर्पोरेशन तैयार, जल्द शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
छत्रपति संभाजीनगर बनेगा ग्लोबल ऑटो हब, टोयोटा लगाएगी अत्याधुनिक SUV निर्माण संयंत्र
मशीनों से तेल व डीजल रिसाव के कारण जलजीवों को खतरा और नदी किनारे गांवों में दूषित जल आपूर्ति से रोग फैलने की चिंता भी व्यक्त की गई। इस अवसर पर वर्धा जिला प्रमुख आशीष पांडे, पुलगांव शहर प्रमुख राकेश कचवाह, विधानसभा प्रमुख नरेश ठाकूर, शहर संघटक प्रकाश मेटे, हनुमंत बोन्द्रे, युवासेना तहसील अधिकारी रोहित निगम, अधिवक्ता विद्याधर माथाने, नरेश कलमकर, सुधाकर किल्लोर, साहिल दळवी, हरीश राउत, बाबराव पवार, बबलू हरदाय्या, अकील शेख सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक उपस्थित थे।
आंदोलन की चेतावनी भी दी गई। बाक्स प्रशासन के समक्ष रखी मुख्य मांगें ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की गई कि सभी रेत घाटों पर तत्काल सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं, प्रत्येक घाट पर शासकीय अधिकारी/कर्मचारी की नियुक्ति हो, निर्धारित सीमा से अधिक उत्खनन करने वाले ठेकेदारों पर कार्रवाई की जाए, अवैध मशीनों का उपयोग रोका जाए तथा अवैध रेत परिवहन पर सख्त रोक लगाई जाए।
Wardha shiv sena protest against illegal sand mining and transportation
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मकर को मिलेगी नौकरी में तरक्की और धनु की पूरी होगी तलाश, जानें अपनी राशि का हाल
May 12, 2026 | 12:34 AMIPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM













