-
शनि, 27 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Gondia »
- Gondia District Paddy Procurement Corruption Farmers Rabi Season
गोंदिया: तिरोड़ा में सरकारी लिमिट और भ्रष्टाचार के खेल में फंसा किसान, गोदामों में अटका खरीफ का धान
- Written By: केतकी मोडक
Corruption In Gondia: गोंदिया जिले के तिरोड़ा में सरकारी लिमीट और भ्रष्टाचार के फेर में खरीफ सीजन का धान अटका हुआ है। इससे अब रबी सीजन को लेकर किसानों में चिंता बढ गई है।

धान प्रदान केंद्र Source (सोशल मीडिया )
Gondia Paddy Procurement Corruption: गोंदिया जिले के तिरोड़ा में खरीफ के मौसम के धान उत्पादक किसानों ने सरकार द्वारा आधारभूत केंद्र पर बिक्री किए जाने में लगने वाली सभी प्रक्रियाओं को पूरी किए जाने के बाद केंद्रों पर धान भेजा जिसका माप-तौल होकर केंद्र के गोदाम में धान रखा हुआ है। इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए सर्वप्रथम धान रोपाई वाले खेत में जाकर एंड्राइड मोबाइल पर ई-पीक ऐप पर पंजीकृत करना होता है। प्रक्रिया के अनुसार किसान धान लेकर केंद्र पर जाता है। जहां धान का मापतोल कर केंद्र में रख दिया जाता है।
जब किसानों का धान आने का सही आकड़ा सरकार के पास जमा हो गया व किस केंद्र पर कितना धान आएगा इसकी जानकारी भी प्राप्त हो चुकी है। इस अनुसार इन केंद्र चालकों को क्विंटल में खरीदी की लिमिट सीमा एक ही वक्त में देनी चाहिए लेकिन सरकार द्वारा केंद्र को 10 हजार क्विंटल खरीदी की लिमिट लगती है। तब सरकार इन्हें 5 हजार क्विंटल की खरीदी लिमिट देती है। फिर दूसरी बार 3 हजार क्विंटल की लिमिट दी जाती है। अंत में 2 हजार क्विंटल की खरीदी लिमिट नहीं दी जाती।
यह खरीदी लिमिट बढ़ाकर देने में केंद्र चालकों द्वारा बताया जाता है कि जिला पणन अधिकारी के साथ लेन-देन करनी पड़ती है। जो केंद्र चालक जितना ज्यादा लेन-देन करेगा उतनी ज्यादा खरीदी लिमिट बढ़ाई जाएगी। इस तरीके से यह गोरखधंधा चल रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
Jal Jeevan Mission: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य कोष से दिए 22,898 करोड़ रुपए, अब नहीं रुकेगा जल जीवन मिशन का काम
मराठा युवाओं के उत्थान में सारथी की बड़ी भूमिका, CM देवेंद्र फडणवीस ने किया निपुण सेतु का ऐलान
राज ठाकरे ने मनसे पदाधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, बोलें- ‘निष्क्रिय मत बैठो, तुरंत काम में जुट जाओ’
उधर एकनाथ शिंदे का ऑपरेशन टाइगर, इधर फ्लाइट में एक साथ दिखे सीएम फडणवीस और उद्धव ठाकरे; सियासी हलचल तेज
अब खरीदी पर लगा दिया ब्रेक
महाराष्ट्र सरकार के पास केंद्रों पर धान बिक्री के लिए आने की जानकारी प्राप्त हो चुकी है तब धान बिक्री के लिए केंद्र चालकों को उनके केंद्र पर दर्ज सात बारा अनुसार धान खरीदी की लिमिट क्यों नही दी जाती। दूसरी ओर सरकार ने यह भी घोषित किया प्रति एकड़ पर 16 क्विंटल धान खरीदी किया जाएगा। अब खरीदी पर ब्रेक लगा दिया गया। सरकार अपने द्वारा बनाए कानून में फंस गई है।
ये भी पढ़ें :- बेहद शर्मनाक! पुणे में बैंक एजेंट ने कर्जदार दंपति को लातों और घूंसे से पीटा, वीडियो वायरल
कुछ दिनों में होगी रबी धान बिक्री
खरीफ मौसम का धान सात-बारह के अनुसार बिक्री नहीं हुआ है और अब रबी मौसम का धान कुछ दिनों पश्चात बिक्री के लिए तैयार होने वाला है। इसी सात-बारह पर किसानों को खरीफ मौसम का धान बेचना है। जो अभी बिक्री नहीं हुआ है। रबी मौसम में सात बारा पर खरीफ का धान बिक्री होगा तक रबी मौसम का धान बिक्री के लिए सात-बारह ही नहीं है फिर रबी धान कहां बेचना यह चिंता किसानों को सता रही है।
बोनस का पता नहीं
सरकारी खरीदी दर 2,369 प्रति क्विंटल है। जबकि राज्य के कृषि मुल्य आयोग ने केंद्रीय कृषि मुल्य आयोग को प्रति क्विंटल 4,661 रुपए देने की सिफारिश की। लेकिन केंद्र सरकार 2,292 रुपए प्रति क्विंटल कम दे रही है। अब किसानों का मन समाधान करने राज्य सरकार 2 हेक्टर जगह की सीमा तक प्रति हेक्टर 20 हजार रु। बोनस देने की घोषणा की है।
Gondia district paddy procurement corruption farmers rabi season
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Special: पिता के जाने के बाद टूट गए थे नितिन मुकेश, लता मंगेशकर के दिया साथ, बदल गई सिंगर की जिंदगी
Jun 27, 2026 | 06:20 AMHealth Tips For Children: मानसून में बच्चों की डाइट पर रखें खास नजर, ये चीजें बन सकती हैं बीमारी की वजह
Jun 27, 2026 | 06:17 AMBirthday Horoscope 27 June 2026: आज जन्मे बच्चों का कैसा होगा भविष्य? जानें स्वभाव और स्थान परिवर्तन के योग
Jun 27, 2026 | 06:15 AMJal Jeevan Mission: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य कोष से दिए 22,898 करोड़ रुपए, अब नहीं रुकेगा जल जीवन मिशन का काम
Jun 27, 2026 | 06:10 AMमहाराष्ट्र का मौसम: मुंबई-ठाणे में बारिश, नागपुर समेत विदर्भ में तूफान का अलर्ट; अकोला-अमरावती को अभी इंतजार
Jun 27, 2026 | 06:01 AMरात के इस समय भूलकर भी न चलाएं तेज रफ्तार गाड़ी, पड़ सकता है भारी, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
Jun 27, 2026 | 04:03 AMMeta पर पूर्व महिला एग्जीक्यूटिव का बड़ा हमला, Careless People किताब को दबाने का आरोप
Jun 27, 2026 | 02:42 AMवीडियो गैलरी

पासपोर्ट धारक भी भारतीय नहीं? MEA के इस नए स्पष्टीकरण के बाद क्यों छिड़ी बहस, जानिए असली कानून- VIDEO
Jun 26, 2026 | 10:53 PM
केंद्रीय कर्मचारियों की लग गई लॉटरी! फिटमेंट फैक्टर पर क्या है नया अपडेट, कितनी बढ़ेगी आपकी बेसिक सैलरी?
Jun 26, 2026 | 10:31 PM
होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM













