इतिहास रचने की दहलीज पर 15 साल के Vaibhav Sooryavanshi, 43 रन बनाते ही IPL में कर देंगे ये बड़ा कमाल

PBKS vs RR: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी हर मैच में नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। अब पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान के ओपनर के पास एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है।
Vaibhav Sooryavanshi Can Create History aginst PBKS
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Punjab Kings vs Rajasthan Roayals: आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का अगला मुकाबला पंजाब किंग्स से होने वाला है। इस मैच में टीम के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के पास एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका होगा। मौजूदा समय में जिस आक्रामक अंदाज में वैभव बल्लेबाजी कर रहे हैं, उसे देखते हुए कोई भी रिकॉर्ड उनसे दूर नजर नहीं आता। मुल्लांपुर में होने वाले इस मुकाबले में उन्हें सिर्फ 43 रन और बनाने हैं, जिसके साथ वह इतिहास रच सकते हैं।

Vaibhav Sooryavanshi के पास बड़े रिकॉर्ड का मौका

अगर वैभव सूर्यवंशी पंजाब किंग्स के खिलाफ 43 रन बना लेते हैं, तो वह एक सीजन में 230 से ज्यादा स्ट्राइक रेट के साथ 400 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे। उनकी बल्लेबाजी की सबसे खास बात यह है कि वह पहली ही गेंद से बड़े शॉट खेलने का इरादा लेकर मैदान पर उतरते हैं। यही वजह है कि उनका स्ट्राइक रेट लगातार ऊंचा बना हुआ है और गेंदबाजों पर दबाव साफ नजर आता है।

शानदार फॉर्म में चल रहे हैं वैभव

वैभव सूर्यवंशी इस सीजन बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने अब तक 8 मैचों में 44.62 की औसत से 357 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 234.87 का रहा है, जो उनके आक्रामक खेल को दर्शाता है। हाल ही में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 36 गेंदों में शतक जड़कर सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि दूसरे छोर से सहयोग न मिलने के कारण टीम को उस मैच में हार का सामना करना पड़ा।

आर्या भी दे रहे हैं कड़ी टक्कर

स्ट्राइक रेट के मामले में प्रियांश आर्या भी वैभव सूर्यवंशी से आगे नजर आ रहे हैं। आर्या ने 6 मैचों में 42.33 की औसत से 254 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 249.02 का है। ऐसे में उनके पास भी इस खास रिकॉर्ड को बनाने का मौका बना हुआ है। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह दिलचस्प मुकाबला देखने को मिल सकता है।

सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी इस सीजन शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 8 मैचों में 54.29 की औसत से 380 रन बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 212.29 का है। ऐसे में 230+ स्ट्राइक रेट के साथ 400 रन का आंकड़ा छूना उनके लिए फिलहाल मुश्किल नजर आ रहा है। अब देखना होगा कि वैभव सूर्यवंशी इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर पाते हैं या नहीं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com