-
रवि, 21 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Road Accidents 598 Deaths Three Years Speeding Negligence
Wardha Road Accident: 550 हादसों में 598 की मौत, आखिर क्यों बढ़ रही सड़क त्रासदियां? पढ़ें रिपोर्ट
- Written By: प्रिया जैस
Wardha Road Accident Data: वर्धा में तीन साल में 1,604 सड़क हादसे, 598 मौतें और 1,180 घायल। नवभारत की इस खास रिपोर्ट में सड़क तेज रफ्तार के साथ-साथ अन्य कई पहलू हादसों की वजह बनकर सामने आए है।

वर्धा रोड एक्सीडेंट रिपोर्ट (डिजाइन फोटो)
Wardha Road Disaster: वर्धा में तेज रफ्तार और नियमों का उल्लंघन इन दिनों वाहन चालकों के लिए जानलेवा बन गया है। जिले में लगातार लापरवाही से वाहन चलाने के कारण सड़क हादसे बढ़ते जा रहे हैं, जिनमें कई लोग अपनी जान गंवा रहे हैं। पिछले तीन वर्षों में जिले में छोटे-बड़े 1,604 सड़क हादसे घट चुके हैं।
इनमें से 550 भयंकर दुर्घटनाओं में लगभग 598 लोगों ने अपनी जान गंवाई, जबकि 1,180 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सड़क हादसों को रोकने के लिए परिवहन विभाग लगातार उपाय कर रहा है। परिवहन सप्ताह के माध्यम से लोगों में जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जाता है। इसमें सीट बेल्ट पहनने, हेलमेट का नियमित उपयोग करने, भीड़भाड़ वाले इलाकों में धीरे वाहन चलाने, शराब पीकर वाहन न चलाने और ट्रैफिक संकेतों का पालन करने का आह्वान किया जाता है।
लेकिन इसके बावजूद लोग इन नियमों की अनदेखी कर तेज रफ्तार से वाहन चलाते हैं, जिससे वे हादसों का शिकार हो रहे हैं। वर्धा जिले से नागपुर-हैदराबाद, नागपुर-तुलजापुर, समृद्धि महामार्ग, वर्धा-औरंगाबाद और नागपुर-अमरावती हाईवे गुजरते हैं, जिन पर रोजाना सड़क हादसे होते रहते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
राज्य में बढ़ते सड़क हादसों पर सरकार की बड़ी तैयारी, ‘Accident Free Maharashtra’ मिशन पर काम शुरू
गजब है वर्धा का सिंदी मेघे! चोरों ने पार की शातिरपन की हदें, रातों-रात पूरा का पूरा ‘कुआं’ ही चुरा ले गए चोर
वर्धा में साढ़े पांच माह में पांच बार फूटी मुख्य पाइपलाइन, 3.50 लाख रुपये खर्च
वर्धा में रेत माफियाओं पर बड़ी कार्रवाई, 63.77 लाख का माल जब्त
नियमों का पालन करने का आह्वान
स्थानीय परिवहन विभाग ने जिले में कुछ ब्लैक स्पॉट भी चिन्हित किए हैं, जहां सुरक्षा के लिए विशेष उपाय किए गए हैं। परिवहन विभाग का कहना है कि पिछले दो वर्षों की तुलना में इस वर्ष हादसों में कमी आई है और सुरक्षा उपायों पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें – MD Drugs Case: कैमरा रिपेयर के नाम पर चल रहा था काला धंधा, वर्धा में 192 करोड़ का माल जब्त
बदहाल सड़कें हादसों का कारण
जिले से गुजरने वाले हाईवे, जिला मार्ग व भीतरी सड़कों की हालत कुछ जगह अत्यंत दयनीय बनी हुई हैं। सड़कों पर गड्डे बन गए हैं। कई बार इन गड्ढों से बचने के चक्कर में वाहन हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसमें लोगों को जान गंवानी पड़ती है। बदहाल सड़कें भी बढ़ते हादसों का एक मुख्य कारण बताया जा रहा है़ इस ओर भी ध्यान देना जरूरी है।
| वर्ष | हादसे | भीषण हादसे | मृत्यु | घायल |
|---|---|---|---|---|
| 2023 | 671 | 224 | 250 | 421 |
| 2024 | 618 | 179 | 187 | 431 |
| 2025 | 315 | 147 | 161 | 328 |
| कुल | 1604 | 550 | 598 | 1180 |
Wardha road accidents 598 deaths three years speeding negligence
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
21 जून क्यों है खास? जानिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का इतिहास और महत्व
Jun 21, 2026 | 09:08 AMOm Chanting : योग करते समय ॐ का जाप क्यों है जरूरी? वजह जानकर रह जाएंगे हैरान
Jun 21, 2026 | 09:04 AMरोहित शर्मा के क्लब में शामिल हुए शुभमन गिल, वनडे में छठी बार जीता ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का अवॉर्ड
Jun 21, 2026 | 09:02 AMकोलकाता के रेड रोड पर पीएम मोदी का महा-योग! 35000 लोगों के साथ की योग साधना, बोले- योग सबको जोड़ता है
Jun 21, 2026 | 08:59 AMमेस्मा की चेतावनी के बावजूद जारी BEST कर्मचारियों की हड़ताल, एक भी बस नहीं उतरी सड़क पर
Jun 21, 2026 | 08:59 AMAaj ka Mausam: दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में आंधी और भारी बारिश का अलर्ट, मानसून ने पकड़ी रफ्तार
Jun 21, 2026 | 08:51 AMNEET 2026: नागपुर में परीक्षा सुरक्षा के लिए पुलिस का कड़ा एक्शन, रविवार को बंद रहेंगे जेरॉक्स सेंटर
Jun 21, 2026 | 08:48 AMवीडियो गैलरी

कानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PM
आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM














