
Wardha News Today : सोनार समाज के आराध्य दैवत एवं संत परंपरा के महान संत श्री संत नरहरी महाराज की पुण्यतिथि वर्धा शहर में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाई गई। चार दिवसीय इस भव्य महोत्सव का आयोजन श्री संत नरहरी महाराज देवस्थान, कठाने लेआउट में हुआ, जिसमें धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा से जुड़े अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।
महोत्सव के दौरान सामूहिक पारायण, सुंदरकांड पाठ, निशुल्क स्वास्थ्य शिविर, भजन संध्या, रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कला महोत्सव जैसे कार्यक्रम हुए।
वर्धा शहर के कोने-कोने से सोनार समाज के भाई-बहन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और आध्यात्मिक वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष सुधीर पांगुल ने की, जबकि नागपुर से जीजेसी चेयरमैन राजेश रोकडे प्रमुख अतिथि रहे।
पुण्यतिथि के दिन वर्धा के सुवर्णकारों और व्यवसायियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर सहभागिता की।
अंतिम दिन श्री महाराज का अभिषेक, हरिनाम संकीर्तन और काला प्रसाद के बाद नगर से भव्य दिंडी व पालकी यात्रा निकाली गई, समापन महाप्रसाद से हुआ।






