'जूते चाटने वाले कांग्रेस में...खाने वाले BJP में', AIMIM नेता का मुसलमानों पर विवादित बयान, छिड़ गया घमासान!

Tauqeer Nizami controversial statement: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता तौकीर निजामी ने एक बेहद विवादित बयान देकर सियासी पारा चढ़ा दिया है। माना जा रहा है कि इस बयान पर घमासान होने वाला है।
Tauqeer Nizami controversial statement
तौकीर निजामी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

MP News: असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के नेता तौकीर निजामी ने एक बेहद विवादित बयान देकर सियासी पारा चढ़ा दिया है। भोपाल में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने मुसलमानों को तीन श्रेणियों में बांटते हुए कहा कि 'एक जूता चाटने वाले, दूसरे जूता खाने वाले और तीसरे जूता मारने वाले होते हैं।' उनके इस बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

तौकीर निजामी ने अपनी इस परिभाषा को समझाते हुए कहा कि पहली तरह के मुसलमान कांग्रेस में, दूसरी तरह के बीजेपी में और तीसरी तरह वाले एआईएमआईएम में पाए जाते हैं। उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि आजादी के बाद से पार्टी ने मुसलमानों से सिर्फ गुलामी करवाई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मुसलमानों से केवल झंडे लगवाती है और दरी बिछवाती है, लेकिन उन्हें उनका वाजिब हक नहीं देती।

कमलनाथ पर किया सीधा हमला

निजामी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि कमलनाथ मुसलमानों से वोट तो 100 प्रतिशत मांगते हैं, लेकिन जब राजनीतिक हिस्सेदारी देने की बात आती है तो सिर्फ दो सीटें थमा देते हैं। उनका कहना था कि मुसलमानों को इस राजनीतिक गुलामी से बाहर निकालने का एकमात्र जरिया अब सिर्फ एआईएमआईएम है।

बिहार और महाराष्ट्र की जीत का जिक्र

निजामी ने कहा कि भले ही नफरत की दुकान और मोहब्बत की दुकान की बातें होती हों, लेकिन मुसलमानों को असली हक ओवैसी की पार्टी में ही मिलेगा। उन्होंने मुस्लिम समुदाय को बिहार का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां उनकी पार्टी के टिकट पर पांच विधायक जीतकर आए हैं, जबकि महाराष्ट्र में एआईएमआईएम के 125 पार्षद जीते हैं, जो पार्टी की बढ़ती ताकत को दर्शाता है।

मोहन यादव के मंत्री ने दी चेतावनी

तौकीर निजामी के इस बयान पर मध्य प्रदेश सरकार ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सरकार के मंत्री विश्वास सारंग ने साफ कहा है कि मध्य प्रदेश में इस तरह की बातों को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सारंग ने आरोप लगाया कि चाहे ओवैसी बंधु हों या उनकी पार्टी के नेता, वे हमेशा हिंसा भड़काने की ही बात करते हैं।

गौरतलब है कि तौकीर निजामी इससे पहले भी सुर्खियों में रह चुके हैं। साल 2022 में वह तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने अपनी पार्टी की सदस्यता बढ़ाने के लिए लोगों को लालच के तौर पर बिरयानी और नाश्ता बांटा था। अब उनके इस नए बयान ने एक बार फिर नए राजनीतिक विवाद को जन्म दे दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com