- Hindi News »
- Maharashtra »
- Mumbai »
- Western Railway Gm Safety Award Honors Vigilant Employees
कर्तव्यनिष्ठा को सलाम: पश्चिम रेलवे के 10 कर्मचारी ‘जीएम सेफ्टी अवार्ड’ से सम्मानित, टाल दिए थे बड़े हादसे
Railway Awards News: पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार ने दिसंबर माह में अपनी सतर्कता से रेल हादसों को टालने वाले 10 जांबाज रेलकर्मियों को 'जीएम सेफ्टी अवार्ड' से सम्मानित कर उनकी सराहना की।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने

जीएम सेफ्टी अवार्ड से सम्मानित होने वाले रेलवे कर्मचारी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Western Railway GM Safety Award: भारतीय रेलवे की सुरक्षा केवल पटरियों और इंजनों पर टिकी नहीं होती, बल्कि उन जागरूक आंखों पर टिकी होती है जो हर पल खतरे को भांप लेती हैं। पश्चिम रेलवे (Western Railway) के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने हाल ही में ऐसे ही 10 सजग कर्मचारियों को ‘जीएम सेफ्टी अवार्ड’ (GM Safety Award) प्रदान किया। यह सम्मान उन कर्मचारियों को दिया गया जिन्होंने अपनी सूझबूझ और तत्परता से संभावित रेल दुर्घटनाओं को टालने में सफलता प्राप्त की।
इन मंडलों के कर्मचारी हुए पुरस्कृत
रेलवे मुख्यालय में आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम के दौरान, पश्चिम रेलवे के विभिन्न मंडलों के कर्मचारियों की पीठ थपथपाई गई। ‘जीएम सेफ्टी अवार्ड‘ से सम्मानित होने वाले कर्मचारी मुख्य रूप से अहमदाबाद मंडल, वडोदरा मंडल, भावनगर मंडल से हैं।
दिसंबर माह की मुस्तैदी का मिला फल
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (CPRO) विनीत अभिषेक के अनुसार, इन कर्मचारियों ने दिसंबर के महीने में ट्रेन संचालन के दौरान असाधारण सतर्कता दिखाई थी। अक्सर सर्दियों के मौसम में रेल की पटरियों में दरार (Rail Fracture) या तकनीकी खराबी की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इन कर्मचारियों ने न केवल अपनी ड्यूटी के प्रति समर्पण दिखाया, बल्कि संभावित अप्रिय घटनाओं को समय रहते पहचान कर हजारों यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित की।
सम्बंधित ख़बरें
कुंभ में ‘रेत के नीचे सिलेंडर’ से लेकर लखनऊ मेट्रो तक; अखिलेश ने मुंबई के मंच से गिनाईं उपलब्धियां
मुंबई मेट्रो में जानलेवा स्टंट: ‘मर्द का कीड़ा’ दिखाने के चक्कर में युवक ने पार की हदें, गिरफ्तारी की उठी मांग
अकोला मनपा में बड़ा फर्जीवाड़ा! पूर्व महिला अधिकारी के नाम पर बांटे जा रहे थे सर्टिफिकेट, 3 कर्मचारी निलंबित
पुणे-नाशिक हाईवे पर भीषण जाम, चार किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार में फंसे यात्री
यह भी पढ़ें:- महाराष्ट्र जिला परिषद चुनाव रिजल्ट: बीजेपी बनी 1 नंबर पार्टी, शिंदे ने भी लगाया शतक; विपक्ष का सूपड़ा साफ
सुरक्षा को दी गई सर्वोच्च प्राथमिकता
महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने अवार्ड प्रदान करते हुए कहा कि सुरक्षा (Safety) रेलवे की पहली प्राथमिकता है। इन कर्मचारियों की समय पर की गई कार्रवाई यह दर्शाती है कि यदि कर्मचारी सतर्क हों, तो बड़े से बड़े हादसे को टाला जा सकता है। यह सम्मान अन्य रेलकर्मियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगा ताकि वे भी अपनी ड्यूटी के दौरान ‘जीरो टॉलरेंस टू एक्सीडेंट’ की नीति का पालन करें।
Western railway gm safety award honors vigilant employees
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान के चैंपियन कप्तान का बड़ा फैसला, इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास
Mar 15, 2026 | 04:02 PMगैस संकट का फायदा उठा रहे माफिया: भिवंडी में अवैध भंडारण पर छापेमारी, भारत और HP गैस के सिलेंडर बरामद
Mar 15, 2026 | 03:56 PMठाणे मनपा: निर्वाचित प्रतिनिधियों के सामने 4 साल बाद पेश होगा बजट, 23 मार्च को विशेष सभा में सबकी निगाहें
Mar 15, 2026 | 03:48 PMIPL 2026: सभी टीमों के कप्तानों के नाम आए सामने, राजस्थान रॉयल्स ने फिर युवा खिलाड़ी पर जताया भरोसा
Mar 15, 2026 | 03:42 PM‘भारत की परंपरा रही है…’, खामेनेई की मौत पर आया RSS का बड़ा बयान, जानिए दत्तात्रेय होसबले ने क्या कहा?
Mar 15, 2026 | 03:37 PMBSP के वोटबैंक में सेंधमारी करेगी कांग्रेस…राहुल ने बढ़ाई माया की टेंशन, कांशीराम के लिए मांग लिया भारत रत्न
Mar 15, 2026 | 03:27 PMकुंभ में ‘रेत के नीचे सिलेंडर’ से लेकर लखनऊ मेट्रो तक; अखिलेश ने मुंबई के मंच से गिनाईं उपलब्धियां
Mar 15, 2026 | 03:24 PMवीडियो गैलरी

बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद और करणी सेना के बीच आर-पार, ‘चमड़ा उतारने’ वाले बयान से मचा हड़कंप!
Mar 15, 2026 | 02:22 PM
LPG की किल्लत पर मोदी सरकार पर बरसे अखिलेश यादव, बोले- रोजगार से लेकर महंगाई तक हर मामले में फेल रही BJP
Mar 15, 2026 | 02:08 PM
सोनम वांगचुक की रिहाई को लेकर केंद्र पर भड़के सौरभ भारद्वाज, मोदी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Mar 15, 2026 | 01:56 PM
नवभारत ग्राउंड रिपोर्ट: नागपुर में ‘LPG गैस’ का विकल्प बना ‘इंडक्शन’! शॉर्टेज के दावों में बड़ा खुलासा- VIDEO
Mar 15, 2026 | 10:13 AM
‘गैस की कमी नहीं’ या ‘लाइनों में लाठीचार्ज’? हरदीप पुरी के दावे और विपक्ष के तीखे वार से सुलगी सियासत
Mar 14, 2026 | 02:01 PM
तरुण हत्याकांड से दहला दिल्ली: VHP-बजरंग दल का ‘प्रचंड’ प्रदर्शन, विनोद बंसल की पुलिस को दो टूक चेतावनी
Mar 14, 2026 | 01:44 PM













