- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Nagar Parishad Election Ward Structure Schedule Released Prospects Of Elections In October
Wardha News: नगर परिषद चुनाव के प्रभाग रचना का शेड्यूल जारी, अक्टूबर में चुनाव की संभावना, तैयारियां जोरों पर
- Written By: आंचल लोखंडे
वर्धा नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव को लेकर नगर विकास विभाग एक्शन मोड में आ गया है। विभाग ने प्रभाग रचना का शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल के कारण नप के चुनाव अक्टूबर में होने की संभावना प्रबल हो गई है।

नगर परिषद चुनाव प्रभाग रचना का शेड्यूल जारी। (सौजन्यः सोशल मीडिया)
वर्धा: नगर परिषद व नगर पंचायत चुनाव को लेकर नगर विकास विभाग एक्शन मोड में आ गया है। विभाग ने प्रभाग रचना का शेड्यूल जारी किया है। शेड्यूल के कारण नप के चुनाव अक्टूबर में होने की संभावना प्रबल हो गई है। बीते साढ़े तीन वर्ष से नगर परिषद के चुनाव नहीं होने के कारण सभी राजनीतिक दल व संभाव्य प्रत्याशियों की नजर चुनाव पर टिकी थी। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद सरकार ने चुनाव प्रक्रिया को गति प्रदान की है। प्रभाग रचना के संदर्भ में नगर विकास विभाग ने 10 जून को सूचना एवं निर्देश दिए थे।
तत्पश्चात शेड्यूल जारी किया गया है, जिसके अनुसार 11 से 16 जून तक मुख्याधिकारी प्रभाग रचना का मैप तैयार कर अन्य जानकारियां प्राप्त की जाएंगी। 17 व 18 जून को जनगणना की जानकारी, 19 से 23 जून तक स्थल जांच, 24 से 26 तक गूगल मैप पर प्रभाग के नक्शे तैयार किए जाएंगे। 27 से 30 जून तक बनाए गए नक्शे के अनुसार नए प्रभाग सीमा की जगह पर जाकर जांच होगी।
प्रभाग प्रारूप रचना घोषित
1 से 3 जुलाई तक प्रभाग रचना के प्रारूप पर समिति हस्ताक्षर प्रारूप रचना प्रस्ताव राज्य चुनाव आयोग की ओर 4 से 8 जुलाई तक भेजेगी। जिसके बाद राज्य चुनाव आयुक्त प्रभाग के प्रारूप को मान्यता देंगे। 15 से 21 जुलाई तक प्राप्त प्रभाग प्रारूप रचना घोषित कर उस पर सूचना मांगी जाएगी। 22 से 31 जुलाई तक जिलाधिकारी ने घोषित किए अधिकारी प्राप्त सूचना पर सुनवाई लेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नवतपा का असर: वर्धा में गर्मी का कहर, तापमान 45 डिग्री पहुंचा, जनजीवन प्रभावित
ऊर्ध्व वर्धा जलाशय की गादयुक्त जमीन पट्टे पर लेने का मौका, 31 जुलाई तक आवेदन, प्रभावितों को प्राथमिकता
वर्धा ST वर्कशॉप में भीषण आग, ई-शिवाई बसें बाल-बाल बचीं; 4 दमकलों ने 2 घंटे में पाया काबू
वर्धा में दर्दनाक हादसा: सेलू के कोलगांव में खेलते-खेलते पानी की टंकी में गिरी 2 साल की मासूम, मौके पर मौत
प्रारूप अंतिम मान्यता के लिए भेजा जाएगा
सुनवाई की सूचनाओं पर अमल करने के बाद 1 अगस्त से 7 अगस्त तक राज्य चुनाव आयोग की प्रभाग रचना का प्रारूप अंतिम मान्यता के लिए भेजा जाएगा। राज्य चुनाव आयोग की अंतिम मान्यता मिलने के उपरांत प्रभाग रचना की अधिसूचना 22 अगस्त से 1 सितंबर तक जारी की जाएगी। जिले के वर्धा, हिंगनघाट, आर्वी, पुलगांव, देवली व सिंदी नप चुनाव की प्रक्रिया आरंभ की है। वर्धा व हिंगनघाट जिले की सबसे बड़ी नगर परिषद है, तो सिंदी रेलवे सबसे छोटी नगर परिषद है।
उद्धव को छोड़ अब इस पार्टी से जुड़ेंगे राज! चुनाव से पहले मिला निमंत्रण, क्या लेंगे यू-टर्न?
आयुक्त को वार्ड संरचना का प्रारूप तैयार करने का आदेश
बता दें कि मंगलवार को नगर विकास विभाग ने आयुक्त को वार्ड संरचना का प्रारूप तैयार करने का आदेश दे दिया है। इसके तहत आयुक्त को प्रभाग रचना तय करने के लिए अध्ययन कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। आयुक्त अपनी रिपोर्ट राज्य सरकार को देंगे, इसके बाद प्रभाग रचना पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। मनपा का कार्यकाल 4 मार्च 2022 को समाप्त हो गया था। तब से मनपा में प्रशासक का शासन है और समय-समय पर चुनावी चर्चाएं तेज होती रही हैं। लेकिन मंगलवार को नगर विकास विभाग द्वारा जारी आदेश के बाद चर्चाओं पर पूरी तरह विराम लग गया।
Wardha nagar parishad election ward structure schedule released prospects of elections in october
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
राजस्थान में 1 जून से नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, सरकार और पंप मालिकों में छिड़ी जंग? जानिए क्या है वजह
May 27, 2026 | 10:59 PMदुश्मन के घर में मचेगा तहलका! जल्द आ रहा है 5वीं पीढ़ी का स्टेल्थ फाइटर AMCA, रडार भी हो जाएंगे फेल
May 27, 2026 | 10:55 PMExclusive: DA बेसिक में जुड़ा तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? 8वें वेतन आयोग पर डॉ. मनजीत सिंह पटेल का Interview
May 27, 2026 | 10:42 PMईद-उल-अजहा को लेकर MP वक्फ बोर्ड ने जारी किए दिशा-निर्देश, सड़कों पर नमाज न पढ़ने की अपील
May 27, 2026 | 10:41 PMSehore News: इछावर में फाइनेंस कर्मियों की दबंगई, अंतिम संस्कार के लिए रखे 2 लाख रुपये लूटे; मामला दर्ज
May 27, 2026 | 10:22 PM‘हर हाल में BJP को हराएंगे’, नितिन नबीन के सीट पर दावा ठोक रहे प्रशांत किशोर; बांकीपुर से लड़ेंगे उपचुनाव!
May 27, 2026 | 10:16 PMथिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होगी Bhooth Bangla, जानें कब और कहां देख पाएंगे अक्षय कुमार की फिल्म
May 27, 2026 | 10:15 PMवीडियो गैलरी

डोनाल्ड ट्रंप के किस बयान पर फंस गए मार्को रुबियो, अब मच रहा है बवाल? VIDEO
May 27, 2026 | 03:47 PM
जन्मदिन पर नितिन गडकरी ने लिया ऐसा ‘महा-संकल्प’! नागपुर समेत पूरे देश के युवाओं और किसानों की बदल जाएगी किस्मत
May 27, 2026 | 02:32 PM
मुंहतोड़ जवाब देंगे… पाकिस्तान बॉर्डर से अमित शाह ने दी खुली चेतावनी, देखें VIDEO
May 27, 2026 | 02:11 PM
बवाल होने दो, पुलिस मत पहुंचना… कानपुर देहात में पुलिस का VIDEO वायरल, विपक्ष ने लगाए गंभीर आरोप
May 27, 2026 | 01:49 PM
Dollar vs Yuan: डॉलर के मुकाबले युआन हुआ मजबूत! भारत पर क्या पड़ेगा असर? देखें VIDEO
May 27, 2026 | 01:48 PM
SSC GD पेपर लीक के बाद छात्रों का तांडव! परीक्षा केंद्रों पर तोड़फोड़ और बवाल; जानें कहां-कहां रद्द हुआ एग्जाम
May 26, 2026 | 11:00 PM














