
वर्धा में मतदान (सौजन्य-नवभारत)
Wardha Municipality Election Result: वर्धा जिले की सभी 6 नगर पालिका के नगराध्यक्ष सहित 166 नगरसेवकों के लिए रविवार, 21 दिसंबर को फैसला सुनाया जाएगा़ बैलेट पेपर की गिनती के साथ ही ईवीएम का पिटारा खोला जाएगा। इसके बाद चुनावी मैदान में उतरे नगराध्यक्ष पद के कुल 43 व पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ रहे 788 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला आने वाला है।
शनिवार, 20 दिसंबर को देवली नगराध्यक्ष सहित 20 सीटों के लिए तथा हिंगनघाट नप में नगरसेवकों के 3, वर्धा व पुलगांव नप की 2-2 सीटों के लिए चुनाव संपन्न हुए हैं। रविवार को होने जा रही मतगणना के लिए चुनाव विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी नगर पालिका के लिए कुल 59 टेबलों पर 36 फेरियों में ईवीएम मशीने खोली जाएंगी।
सुबह 10 बजे बैलेट पेपर की गिनती के साथ मतगणना आरंभ होगी। जिले की वर्धा, हिंगनघाट, आर्वी, पुलगांव, देवली व सिंदी रेलवे नगर पालिका के लिए चुनाव संपन्न हुए हैं। अब सभी को अंतिम नतीजों का इंतजार है। सभी उम्मीदवारों की दिल की धड़कने तेज हो गई हैं।
छह नप के लिए रविवार, 21 दिसंबर की सुबह 10 बजे से मतगणना प्रक्रिया चलेंगी। देवली नगर परिषद की मतगणना नगर परिषद कार्यालय, वर्धा नगर पालिका की मतगणना जिला क्रीड़ा संकुल सभागृह, हिंगनघाट नगर पालिका की मतगणना तहसील कार्यालय सभागृह, पुलगांव नगर पालिका की मतगणना नगर परिषद कार्यालय, आर्वी नप की मतगणना म्यूनिसिपल हाईस्कूल तथा सिंदी रेलवे नप की मतगणना नप कार्यालय में ली जाएगी। जहां सुरक्षा की दृष्टि से बंदोबस्त रखा गया है।
जिले में सभी छह नगर पालिकाओं में राजनीतिक दलों के साथ साथ निर्दलीय प्रत्याशी भी चुनाव में अपना नसीब आजमा रहे हैं। वर्धा में अध्यक्ष पद के लिए 2 व पार्षद के लिए 31, हिंगनघाट में अध्यक्ष के लिए 3, पार्षद के लिए 40, आर्वी में अध्यक्ष 1, पार्षद 8, पुलगांव में अध्यक्ष 1, पार्षद 34, देवली में अध्यक्ष 2, पार्षद 22 व सिंदी रेलवे में पार्षद के लिए 7 इस प्रकार 6 नप में अध्यक्ष पद के लिए 9 व पार्षदों के 142 कुल 151 निर्दलीय प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं।
यह भी पढ़ें – नागपुर निकाय चुनाव: 27 नगर परिषदों की मतगणना आज, दांव पर सियासी दलों की साख, कौन बनेगा नगराध्यक्ष?
| नप | टेबल | कर्मी |
|---|---|---|
| वर्धा | 16 | 86 |
| हिंगनघाट | 14 | 116 |
| आर्वी | 13 | 42 |
| पुलगांव | 06 | 32 |
| देवली | 04 | 14 |
| सिंदी-रे. | 06 | 25 |
| कुल | 59 | 315 |
| नप | अध्यक्ष | पार्षद |
|---|---|---|
| वर्धा | 08 | 190 |
| हिंगनघाट | 10 | 221 |
| आर्वी | 06 | 86 |
| पुलगांव | 08 | 123 |
| देवली | 05 | 70 |
| सिंदी-रे. | 06 | 98 |
| कुल | 43 | 788 |






