- Hindi News »
- Business »
- Government May Increase Dearness Allowance Of Central Employees Before Holi
DA Hike: होली से पहले सरकार खोलेगी खजाना! केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को मिलेगा महंगाई भत्ते का गिफ्ट
Salary Hike: आमतौर पर जनवरी का DA मार्च में और जुलाई का DA अक्टूबर-नवंबर में घोषित किया जाता है। इस बार की बढ़ोतरी इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि 7वें वेतन आयोग का कार्यकाल पूरा हो चुका है।
- Written By: मनोज आर्या

महंगाई भत्ता, (सोर्स- सोशल मीडिया)
Dearness Allowance Hike Update: केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की नजरें अब जनवरी-जून 2026 के महंगाई भत्ते (DA) बढ़ोतरी पर टिकी हैं। उम्मीद है कि सरकार मार्च के पहले हफ्ते में होली से पहले, इसका ऐलान कर सकती है। जैसा कि हर साल की परंपरा रही है। आमतौर पर जनवरी का DA मार्च में और जुलाई का DA अक्टूबर-नवंबर में दिवाली के आसपास घोषित किया जाता है। इस बार की बढ़ोतरी इसलिए खास मानी जा रही है क्योंकि 7वां वेतन आयोग 31 दिसंबर 2025 को अपना कार्यकाल पूरा कर चुका है और अब सबकी निगाहें 8वें वेतन आयोग पर भी टिकी हैं।
फिलहाल 31 दिसंबर 2025 तक DA 58% पर पहुंच चुका था, जो जुलाई–दिसंबर 2025 चक्र में 3% बढ़ोतरी के बाद लागू हुआ। अनुमान है कि जनवरी 2026 में 2% की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे DA 60% तक पहुंच जाएगा। अगर ऐसा होता है तो यह पिछले 26 वर्षों में सबसे कम जनवरी बढ़ोतरी में से एक होगी। हालांकि, सबसे कम नहीं। जनवरी 2000 में सिर्फ 1% की बढ़ोतरी हुई थी, जबकि जनवरी 2007, 2018 और 2025 में 2% बढ़ोतरी देखी गई थी। कर्मचारियों के लिए 1-2% भी मायने रखता है क्योंकि इससे मासिक वेतन, एरियर और पेंशन पर सीधा असर पड़ता है।
8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया आगे
इस बीच 8वें वेतन आयोग की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है। सरकार ने 3 नवंबर 2025 को इसके टर्म्स ऑफ रेफरेंस जारी किए थे। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट लाइव है और MyGov पोर्टल पर विस्तृत प्रश्नावली उपलब्ध है, जिसकी अंतिम तिथि 16 मार्च 2026 तय की गई है। केवल ऑनलाइन सुझाव ही स्वीकार किए जा रहे हैं। सर्वे में फिटमेंट फैक्टर, सालाना इंक्रीमेंट, पेंशन ढांचा और भत्तों में संशोधन जैसे 18 अहम सवाल शामिल हैं। आयोग को 18 महीने में अपनी अंतिम सिफारिशें देनी हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Gold-Silver Rate Today: MCX पर सोने-चांदी के भाव में आज भारी गिरावट, जानिए सोने-चांदी का नया रेट
Gold-Silver Rate Today: बाजार खुलते ही औंधे मुंह गिरी चांदी, सोना भी फिसला, जानें आज का रेट
PM मोदी की अपील के बाद सर्राफा बाजार में बड़ा उलटफेर, सोना ₹1.5 लाख के पार, पर चांदी के गिरे भाव
Share Market: शेयर बाजार की शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 75441 और निफ्टी 23675 पर खुला
शुरुआती अनुमानों के मुताबिक फिटमेंट फैक्टर 1.83 से 2.46 के बीच हो सकता है, जिससे वेतन में 30–34% तक बढ़ोतरी संभव है। नई वेतन संरचना लागू होते ही DA शून्य कर दिया जाएगा, जैसा हर नए वेतन आयोग में होता आया है।
50 लाख केंद्रीय कर्मचारियों को मिलेगी लाभ
करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 69 लाख पेंशनर्स इस आयोग की सिफारिशों से लाभान्वित होंगे। कर्मचारी संगठनों की ओर से भी मांगों का मसौदा तैयार किया जा रहा है और 25 फरवरी 2026 को ड्राफ्टिंग कमेटी की बैठक प्रस्तावित है। फिलहाल सबकी नजर मार्च में होने वाली DA घोषणा पर है। भले ही बढ़ोतरी 2% ही क्यों न हो, यह महंगाई से राहत देती रहेगी और बाद में 8वें वेतन आयोग के तहत बेसिक पे में मर्ज हो सकती है।
यह भी पढ़ें: 31 दिसंबर 2025 से पहले हुए रिटायर…तो नहीं बढ़ेगी पेंशन, क्या है इस दावे की असलियत? 8वें वेतन पर बड़ा अपडेट
कुल मिलाकर, 2026 का साल कर्मचारियों के लिए बदलाव का साल साबित हो सकता है। जहां 7वें वेतन आयोग का दौर खत्म होकर 8वें वेतन आयोग की नई शुरुआत होगी।
Government may increase dearness allowance of central employees before holi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Sonakshi Sinha संग Zaheer Iqbal का मेलोडी वीडियो वायरल, कपल की क्यूट केमिस्ट्री पर फिदा हुए फैंस
May 21, 2026 | 11:07 AMमुंबई जल परिवहन होगा डिजिटल, वर्सोवा-मढ रूट पर जल्द शुरू होगी ऑनलाइन टिकट सेवा
May 21, 2026 | 11:02 AMनासिक में दिल दहला देने वाली घटना: अंतरजातीय विवाह से नाराज ससुराल वालों ने महिला का जबरन 7 बार कराया गर्भपात
May 21, 2026 | 11:02 AMतमिलनाडु में हुआ कैबिनेट विस्तार, TVK और कांग्रेस के 23 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, देखें VIDEO
May 21, 2026 | 11:01 AMGold-Silver Rate Today: MCX पर सोने-चांदी के भाव में आज भारी गिरावट, जानिए सोने-चांदी का नया रेट
May 21, 2026 | 10:59 AMअमरावती शहर में आंगनवाड़ी पोषण आहार में बड़ी लापरवाही: न्यूट्रिशन बार में मिली जिंदा इल्ली, मचा हड़कंप
May 21, 2026 | 10:58 AMPM Fasal Bima Yojana : अगले पांच साल तक जारी रहेगी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना,लाखों किसानों को मिलेगा लाभ
May 21, 2026 | 10:57 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM
Maharashtra MLC Election 2026: 16 सीटों पर चुनाव का ऐलान, बदलेंगे राजनीतिक समीकरण
May 20, 2026 | 02:57 PM
देशभर में आज मेडिकल स्टोर्स की हड़ताल, आखिर क्यों फार्मसी संचालकों को लेना पड़ा ये फैसला, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 02:04 PM
किरेन रिजिजू के बयान से मचा सियासी भूचाल! मुस्लिमों की आबादी को लेकर कह दी ऐसी बात, भड़क उठे विपक्ष के नेता
May 20, 2026 | 01:46 PM
स्वागत है मेरे दोस्त… PM Modi के इटली पहुंचते ही जॉर्जिया मेलोनी ने शेयर की ऐसी सेल्फी, इंटरनेट पर मचा तहलका
May 20, 2026 | 01:07 PM
मुझे भी जेल में डालो…पुलिस पर फूट पड़ा सपा सांसद इकरा हसन का गुस्सा, देखें VIDEO
May 20, 2026 | 12:51 PM













