- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Group Secretaries 9 Years Pending Salary 12 Crore Protest Warning
9 साल से वेतन बकाया! न्यायालय के आदेश के बाद भी नहीं मिली तनख्वाह, वर्धा में गट सचिवों का आक्रोश
Wardha Employees Protest: वर्धा जिले में 48 गट सचिव पिछले 9 वर्षों से लंबित वेतन की मांग को लेकर नाराज हैं। करीब 12 करोड़ रुपये के बकाया भुगतान न होने से संगठन ने प्रशासन के खिलाफ तीव्र आंदोलन होगा।
- Written By: आंचल लोखंडे

Group Secretary Union Wardha (सोर्सः सोशल मीडिया)
Group Secretary Union Wardha: वर्धा जिले में कार्यरत 48 गट सचिवों को पिछले कई वर्षों से वेतन नहीं मिलने के कारण उनमें भारी नाराजगी व्याप्त है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाले जाने के चलते गट सचिव संगठन अब आक्रामक रुख अपनाने की तैयारी में है, जानकारी के अनुसार, जिले के गट सचिव पिछले 9 वर्षों से लंबित वेतन के लिए लगातार ज्ञापन सौंपते आ रहे हैं और कई बार आंदोलन भी कर चुके हैं।
उन्होंने विभिन्न जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर अपनी समस्या रखी, लेकिन अब तक उन्हें कोई आर्थिक राहत नहीं मिली। उनके बकाया वेतन के भुगतान के लिए लगभग 12 करोड़ रुपये की आवश्यकता बताई गई है बावजूद इसके अब तक एक भी रुपया जारी नहीं किया गया है। इस मामले को लेकर जिला गट सचिव संगठन ने श्रम न्यायालय का दरवाजा भी खटखटाया था।
तीन गट सचिवों ने आत्मदाह का प्रयास किया था
न्यायालय ने गट सचिवों के पक्ष में फैसला देते हुए वेतन भुगतान के आदेश दिए थे, लेकिन संगठन का आरोप है कि प्रशासन ने अब तक इस आदेश का पालन नहीं किया। इस बीच, 15 अगस्त 2025 को तीन गट सचिवों ने आत्मदाह का प्रयास किया था। इस घटना के बाद उम्मीद जताई गई थी कि प्रशासन इस मुद्दे पर गंभीरता से कार्रवाई करेगा, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। वहीं, जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए निधि उपलब्ध कराई गई, लेकिन उसमें गट सचिवों को शामिल नहीं किए जाने से उनकी नाराजगी और बढ़ गई है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में तेजी से बढ़ रहे हैं सड़क हादसे, जानें ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से क्या आग्रह किया?
वर्धा में कपास-तूअर-चना के दामों में तेजी, पर किसानों को नहीं मिला लाभ; प्याज उत्पादक अब भी संकट में
वर्धा: सेलू तहसील के बोर बांध से नदी में छोड़ा गया पानी, तटीय गांवों के लिए प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
वर्धा में 47°C गर्मी से जल संकट गहराया: 11 से एक बड़ा प्रकल्प सूखा, छोटे बांधों में 26% पानी, प्रशासन अलर्ट
ये भी पढ़े: बैंक खाते किए होल्ड, व्यवहार नहीं कर पा रहे किसान, अघोषित बंदी कब हटेगी
आंदोलन की तैयारी में संगठन
26 जनवरी 2026 को गट सचिवों ने दोबारा आत्मदाह की चेतावनी दी थी। उस समय प्रशासन ने बातचीत के जरिए वेतन के लिए निधि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। संगठन के अध्यक्ष महेंद्र ठाकर ने बताया कि अब गट सचिव संगठन तीव्र आंदोलन की तैयारी में है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द इस मुद्दे का समाधान निकालने की मांग की है।
Wardha group secretaries 9 years pending salary 12 crore protest warning
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ट्विशा शर्मा केस: एम्स भोपाल में रविवार को होगा दूसरा पोस्टमॉर्टम, दिल्ली से आज रात तक आएगा मेडिकल बोर्ड
May 23, 2026 | 05:20 PM8वें वेतन आयोग से कर्मचारियों की बढ़ीं उम्मीदें, हर साल सैलरी बढ़ोतरी 3% से 6% करने की मांग
May 23, 2026 | 05:12 PMखतरे में सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड, टेस्ट में नंबर-1 बनने के बेहद करीब जो रूट, सिर्फ इतने रनों का है अंतर
May 23, 2026 | 05:05 PMMaithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
May 23, 2026 | 04:57 PMSleeping Posture For Health: रात में बाएं करवट सोएं या दाएं, कौन सी पोजिशन है स्वास्थ्य के लिए बेहतर? जानें
May 23, 2026 | 04:55 PMमार्को रुबियो की PM मोदी के साथ हाई-लेवल मीटिंग, अमेरिकी विदेश मंत्री ने दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता
May 23, 2026 | 04:48 PMडीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PMवीडियो गैलरी

क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM
धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM














