गड़चिरोली जिला सहकारी बैंक पर पोरेड्डीवार गुट का कब्ज़ा; 21 संचालक निर्विरोध निर्वाचित, भाजपा का वर्चस्व कायम

गड़चिरोली में सहकारी बैंक चुनाव में पोरेड्डीवार गुट ने 21 संचालकों के निर्विरोध चयन से जीत हासिल की।
Gadchiroli News (1)
Published on
Updated on

Gadchiroli District Cooperative Bank News: गड़चिरोली स्थानीय जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक के संचालक मंडल के चुनाव में भाजपा के अरविंद सावकार पोरेड्डीवार गुट ने सत्ता कायम रखी है। पोरेड्डीवार गुट के 21 संचालक निर्विरोध चयन होने से पोरेडीवार गुट ने अपना वर्चस्व कायम रखा है।

राज्य सहकारी चुनाव प्राधिकरण महाराष्ट्र राज्य पुणे के परिपत्रक अनुसार वर्ष 2006 से 2031 इस पंचवार्षिक राज्य के सहकारी संस्थाओं का चुनाव कार्यक्रम घोषित किया गया। जिसके अनुसार जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक ने 24 संचालक मंडल का नामांकन जिला चुनाव निर्णय अधिकारी के पास पेश किया था। तीन संचालकों ने अपना आवेदन वापस लेने से पोरेड्डीवार गुट के 21 संचालकों के निर्विरोध चयन का मार्ग खुला हो गया।

इसमें सेवा सहकारी संस्था तथा आदिवासी विविध कार्यकारी संस्था में अ गुट से सौरभ अनिल म्हशाखेत्री, योगाजी गोपाला फटाले, खिरसागर यादवराव नाकाडे, श्रीकांत व्यंकटी नागीलवार, गजानन मनोहर सालवे, गंगाधर जागेश्वर गण्यारपवार, गोकुलदार कर्णाजी भट, सुनील शंकर तेलकुंटलवार, प्रणीता नागेंद्रकुमार चिटकेशी, नेत्रा आनंदराव सालवे खेतीमाल प्रक्रिया संस्था, दीपक जागेश्वर निंबेकर कृषि पणन संस्था, महेंद्र जनार्दन मने विणकर, ग्राहक व अन्य संस्था, ईश्वर धर्माजी पासेवार मजदूर व अन्य संस्था आदि का समावेश है।

विशेषत अब तक अरविंद सावकार पोरेड्डीवार, प्रकाश पोरेड्डीवार, प्रंचित पोरेड्डीवार आदि ने बैंक के अध्यक्ष के रूप में सफलतापूर्ण जिम्मेदारी निभाने से इसके आगे भी बैंक का नाम निश्चित ही राष्ट्रीय स्तर पर कायम रहेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com