वारदात: रेल पटरी से सटे नाली में मिले शव से मची खलबली, आटोचालक की संदेहास्पद मौत
Wardha Suspicious Death:वर्धा में रेलवे पटरी के पास नाली में ऑटो चालक का संदेहास्पद शव मिला। सिर पर गंभीर चोट के निशान, ऑटो भी क्षतिग्रस्त मिला। लोहमार्ग पुलिस ने जांच शुरू की।
- Written By: आंचल लोखंडे
रेल पटरी से सटे नाली में मिले शव मची खलबली
Wardha News: सेवाग्राम-वर्धा रेलवे लाइन से सटे नाली में आटो चालक का संदेहास्पद स्थिति में शव पाये जाने से खलबली मच गई। उक्त घटना सोमवार, 24 नवंबर की सुबह प्रकाश में आयी। इस घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाए चल रही है। प्रकरण में लोहमार्ग पुलिस ने प्राथमिक मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है। मृतक की शिनाख्त बलवंत पलसराम भाणसे (58) के नाम से हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बलवंत नागसेननगर के देशपांडे ले-आऊट में भीमराव नितनवरे के यहां किराये से रहते थे।
आटो चलाने का काम किया करते थे। हमेशा की तरह वें आटो लेकर घर से निकले। परंतु वापिस नहीं लौटे। सोमवार की सुबह उनका शव रेल पटरी से सटे नाली में पड़ा होने की खबर परिजनों को मिली। खबर फैलते ही लोहमार्ग पुलिस, सेवाग्राम पुलिस व शहर थाने के पुलिस अधीकारी, कर्मचारी मौके पर पहुंचे। बलवंत भाणसे के सिर पर गहरे वार थे। जैसे किसी ने भारी चिज से उनपर हमला किया हो। पटपरी पर खून पड़ा हुआ था। वहीं पर एक पत्थर भी दिखाई दिया, जो खून से सना था। किसी का कहना है
पटरी क्रास करते समय ट्रेन की चपेट में आकर मौत
पटरी क्रास करते समय ट्रेन की चपेट में आकर उनकी मौत हुई है। मौके पर मोबाइल फारेन्सीक टीम पहुंची थी। घटना पंचनामा कर शव पोस्ट मार्टम के – लिए भेज दिया गया है। प्रकरण में वर्धा लोहमार्ग पुलिस ने प्राथमिक मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।
सम्बंधित ख़बरें
दतिया पुलिस का बड़ा एक्शन: नष्ट किए 628 अवैध हथियार, चुनाव से पहले अपराधियों को सख्त संदेश
वर्धा में खराब सोयाबीन बीज मामला: बूस्टर कंपनी पर FIR, 17 सैंपल लैब टेस्ट में फेल
Seoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
वर्धा सुसाइड केस: पोहर कॉलोनी की 17 वर्षीय वेदिका ने किया आत्मघाती कदम, आत्महत्या का कारण अब भी रहस्य
ये भी पढ़े: बिना अनुमति दवाई व कीटनाशकों की हो रही थी बिक्री, केंद्र पर वर्धा कृषि विभाग की रेड
घटनास्थल से कुछ दूरी पर खड़ा था आटोरिक्षा
उल्लेखनीय यह कि, घटनास्थल से करीब एक किमी दूरी पर मृतक बलवंत भाणसे का आटोरिक्षा खड़ा था। उक्त आटो के कांच फुटे हुए थे। उनके साथ कुछ गलत हुआ है, ऐसा कुछ लोगों का कहना है। इस प्रकरण में विस्तृत जांच की मांग हो रही है।
