वर्धा सुसाइड केस: पोहर कॉलोनी की 17 वर्षीय वेदिका ने किया आत्मघाती कदम, आत्महत्या का कारण अब भी रहस्य
Wardha Class 12 Student Dies: वर्धा जिले के मोरांगणा गांव में 12वीं की 17 वर्षीय छात्रा का शव कुएं में मिला। वह दो दिनों से लापता थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
- Written By: अंकिता पटेल
वर्धा, 12वीं छात्रा, कुएं में शव, आत्महत्या, पुलिस जांच,(सोर्स: नवभारत डिजाइन फोटो)
Wardha Student Suicide Case: वर्धा जिले के आर्वी तहसील अंतर्गत मोरांगणा गांव में कक्षा 12वीं की एक छात्रा द्वारा कथित रूप से कुएं में छलांग लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। छात्रा के लापता होने के अगले दिन ग्रामीणों ने उसकी तलाश के दौरान कुएं में शव देखा, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
रात में अचानक घर से हो गई थी लापता
मृतका की पहचान वेदिका रवी अवथले (17) के रूप में हुई है। वह मोरांगणा स्थित पोहर कॉलोनी की निवासी थी और खरांगणा के स्वावलंबी जूनियर महाविद्यालय में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। पुलिस के अनुसार, 12 जुलाई की रात वेदिका अचानक घर से बिना बताए निकल गई। काफी देर तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला।
मिसिंग रिपोर्ट के बाद शुरू हुई तलाश
अगले दिन 13 जुलाई को परिजनों ने खरांगणा पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस के साथ ग्रामीणों ने भी छात्रा की खोजबीन शुरू की।
सम्बंधित ख़बरें
मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले का बड़ा एलान: किसानों को दोबारा बुआई के लिए DPDC से मिलेगी मदद; नकली बीज पर FIR
महाराष्ट्र के किसानों के लिए बड़ी खबर: दोहरी बुवाई के लिए मिलेगी आर्थिक मदद, नकली बीज पर सरकार का बड़ा एक्शन
नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर खूनी खेल; पत्नी की हत्या के बाद कारंजा शहर पुलिस थाने पहुंचा हत्यारा पति
न्याय की आस लेकर विधायक के बंगले पहुंचा नाबालिग, बोला- ‘पिता ने मां को मार डाला, पुलिस नहीं कर रही जांच’
कुएं में तैरती चप्पल से मिला सुराग
तलाशी के दौरान ग्रामीण महाकाली लेआउट स्थित एक कुएं के पास पहुंचे। वहां कुएं में एक चप्पल तैरती हुई दिखाई दी। संदेह होने पर कुएं में देखा गया तो अंदर छात्रा का शव मिला। घटना की सूचना पुलिस पाटिल महेंद्र वाघमारे ने तुरंत खरांगणा पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें:-नागपुर-मुंबई समृद्धि महामार्ग पर खूनी खेल; पत्नी की हत्या के बाद कारंजा शहर पुलिस थाने पहुंचा हत्यारा पति
आत्महत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं
पुलिस के मुताबिक, फिलहाल छात्रा के आत्महत्या करने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। परिजनों और परिचितों से पूछताछ की जा रही है। मामले में अंबादास वैद्य की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
