दतिया पुलिस का बड़ा एक्शन: नष्ट किए 628 अवैध हथियार, चुनाव से पहले अपराधियों को सख्त संदेश
Datia Police Action : दतिया विधानसभा उपचुनाव से पहले पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 628 अवैध हथियारों का विनष्टीकरण किया। पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
- Reported By: निशांत तिवारी | Edited By: प्रीतेश जैन
अवैध हथियार नष्ट किए (फोटो सोर्स- नवभारत)
Datia Police Destroyed Illegal Weapons : दतिया जिले में विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में दतिया पुलिस ने जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से जब्त किए गए 628 अवैध हथियारों का विधिवत नष्ट कर अपराधियों और असामाजिक तत्वों को कड़ा संदेश दिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई न्यायालय एवं निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए की गई। चुनावी माहौल को देखते हुए पुलिस किसी भी तरह की आपराधिक गतिविधि, अवैध हथियारों के इस्तेमाल और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिशों को रोकने के लिए पूरी तरह सतर्क है। पुलिस का कहना है कि जिले में लगातार निगरानी रखी जा रही है और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
अवैध हथियार किए नष्ट
एसडीओपी भांडेर पूनम चंद यादव ने बताया कि जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पूर्व में जब्त किए गए अवैध हथियारों का नियमानुसार विनष्टीकरण किया गया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा उपचुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पुलिस हर स्तर पर सतर्कता बरत रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध हथियार रखने, बनाने या उनकी तस्करी करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
टीकमगढ़ में राशन की बोरी से निकला जानवर का सिर और हड्डियां, मचा हड़कंप
मध्यप्रदेश में ‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान शुरू, सीएम मोहन यादव ने युवाओं को दिलाई नशा मुक्ति की शपथ
Seoni News: आईटीआई छात्र की पिटाई का वीडियो वायरल, पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
‘काश मैं लाड़ली बहना होता’ 246 रुपये पेंशन पाने वाले रिटायर्ड डाक कर्मचारी की पीड़ा, भोपाल में GDS का प्रदर्शन
अपराधियों को संदेश
पुलिस अधिकारियों का मानना है कि अवैध हथियारों का विनष्टीकरण केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि अपराध नियंत्रण और आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे अपराधियों के मन में कानून का भय पैदा होगा और चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकेगा।
ये भी पढ़ें :दतिया उपचुनाव: क्यों कटा टिकट, क्या नरोत्तम मिश्रा का होगा पॉलिटिकल कमबैक? ज्योतिषीय विश्लेषण में बड़ा दावा
पुलिस की आम नागरिकों से अपील
दतिया पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में अवैध हथियारों के संबंध में कोई सूचना मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। प्रशासन का लक्ष्य विधानसभा उपचुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना है।
