- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Wardha Accident One Dead Another Seriously Injured In Road Accident Accident Occurred Due To Loss Of Control On Parda Patti
Wardha Accident: सडक हादसे में एक मृत, दूसरा गंभीर परडा पाटी पर नियंत्रण छूटने से हुई दुर्घटना
वर्धा में मॅटरसडक हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Wardha News: तेज रफ्तार दोपहिया अनियंत्रित होकर हुए हादसे में एक की मौत हुई तो, दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ़ उक्त हादसा आरंटा टोल नाके से जाम के बीच परडा पाटी पर हुआ़ मृतक का नाम आदित्य सनातन डवले 20 बताया गया़ प्राप्त जानकारी के अनुसार तास निवासी मृतक आदित्य अपने मित्र अमित उमरे के साथ चंद्रपुर में आईटीआई कॉलेज में किसी काम से गये थे़ यहां से वापस गांव लौट रह थे़ दोपहिया क्रमांक एमएच 32 बीबी 5212 अमित चला रहा था़ परडा पाटी पर नियंत्रण छूटने से दोपहिया हादसे का शिकार हुई़
इसमें अमित व आदित्य दोनों गंभीर रुप से घायल हुए़ दोनों को समुद्रपुर के ग्रामीण अस्पताल में लाया गया़ जहां चिकित्सक ने आदित्य डवले को मृत घोषित किया़ जबकि अमित को आगे के उपचार के लिए सेवाग्राम के अस्पताल में रेफर कर दिया गया़ इस प्रकरण में समुद्रपुर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरु कर दी है़
व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई 6 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज वर्धा, ब्यूरो. गलत जानकारी क्यों फैला रहे हो, ऐसा कहते हुए छह लोगों ने समाजसेवी की बेरहमी से पिटाई कर दी़ इसमें वह जख्मी हुए़ उक्त वारदात सेलू के मेडिकल चौराहे पर सामने आयी़
सम्बंधित ख़बरें
Ola-Uber और Rapido पर बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र सरकार का सख्त फैसला, अब फोन से गायब हो सकते हैं ऐप्स
वर्धा हिंदी यूनिवर्सिटी के क्लर्क ने 100 से अधिक छात्राओं को भेजे अश्लील वीडियो, मचा हड़कंप, आरोपी सस्पेंड
महाराष्ट्र में सड़क हादसों पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’: 2030 तक दुर्घटनाएं 50% कम करने के लिए सरकार का मेगा प्लान
शिरपुर में दिल दहला देने वाला डबल मर्डर: बेटे ने ही माता-पिता को उतारा मौत के घाट
प्राप्त जानकारी के अनुसार घोराड निवासी राजेश पांडुरंग वरटकर 45 का गांव निवासी जितेंद्र टेकाडे, रामेश्वर घंगारे, चिंतामण महाकालकर, दर्शन घंगारे, अमर देवतारे व गिरिधर बारई से विवाद हुआ़ बात इतनी बढ़ गई कि सभी आरोपियों ने राजेश वरटकर पर लातों और घूसों से मारपीट की़ इसमें वह गंभीर रूप से जख्मी हुए़
इस प्रकरण में सेलू पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है़ इस प्रकरण में विविध सामाजिक संगठन ने हमलावरों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है़
युवक पर लकड़ी से हमला
किसी बात पर हुए विवाद में दो लोगों ने युवक पर लकड़ी से हमला कर उसे जख्मी कर दिया़ उक्त वारदात देवली के बसस्थानक पर सामने आयी़ प्रकरण में जख्मी दिनेश येलणे की शिकायत पर देवली पुलिस ने वैभव खेलकर व अन्य एक के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए आगे की जांच शुरु कर दी है़
कार की बैलबंडी को टक्कर
सुकली स्टेशन से मदनी मार्ग पर तेजरफ्तार कार क्रं.एमएच 31 डीवी 1591 ने बैलबंडी को टक्कर मार दी़ इसमें बैलबंडी चला रहे किसान गुनवंत नागोराव वैद्य 62 निवासी तुलजापुर वघाला घायल हो गए़
प्रकरण में सेलू पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है़ भाई पर बैट से हमला वर्धा, ब्यूरो. खर्रा खाने के लिए पैसे न देने पर भाई पर बैट से हमला कर दिया़ इसमें सिर पर चोट पहुंचने से वह जख्मी हुआ़ उक्त वारदात देवली में सामने आयी़ प्रकरण में जख्मी शंकर महाजन की शिकायत पर देवली पुलिस ने आरोपी पांडू महाजन के विरुध्द मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरु कर दी़
Wardha accident one dead another seriously injured in road accident accident occurred due to loss of control on parda patti
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर में सौंदर्यीकरण या नुकसान? गांधीसागर परियोजना पर उठे सवाल; शहरवासियों में नाराजगी
May 16, 2026 | 02:02 PMAC Sleep Mode: रिमोट का यह खास बटन दबाएं, रातभर में कम होगा आपका भारी-भरकम बिजली का बिल
May 16, 2026 | 02:00 PMबिहार में ट्रेन के नीचे बैठकर मां ने बचाई बच्चों की जान, शाहपुर पटोरी स्टेशन का वीडियो वायरल
May 16, 2026 | 01:55 PM‘बॉलीवुड में नया ट्रेंड सेट किया’, Ayushmann Khurrana ने की हेलन की जमकर तारीफ, आशा भोसले का भी किया जिक्र
May 16, 2026 | 01:55 PMAIESL में टेक्निशियन-इंजीनियर्स की हड़ताल से विमान मेंटेनेंस प्रभावित, नागपुर समेत 6 सेंटरों पर असर
May 16, 2026 | 01:50 PMRGPV को 3 हिस्सों में बांटने का प्रस्ताव, हटेगा राजीव गांधी का नाम, उज्जैन-जबलपुर में नए विश्वविद्यालय
May 16, 2026 | 01:41 PMNEET पेपर लीक का आरोपी शुभम खैरनार निकला फर्जी डॉक्टर: काउंसलिंग के नाम पर छात्रों से की लाखों की ठगी
May 16, 2026 | 01:41 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














