- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Students To Undertake Educational Tour Of Raman Science Centre And Isro
छात्र करेंगे रमण साइंस सेंटर और इसरो का शैक्षणिक दौरा, पालक मंत्री भोयर की संकल्पना
Pankaj Bhoyar: स्कूली शिक्षा राज्यमंत्री डॉ। पंकज भोयर की संकल्पना और पहल से, जिला शिक्षण व प्रशिक्षण संस्था द्वारा कक्षा 5वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए शैक्षणिक उपक्रम शुरू किया गया है।
- Written By: आंचल लोखंडे

छात्र करेंगे रमण साइंस सेंटर और इसरो का शैक्षणिक दौरा (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha News: पालकमंत्री और राज्य के स्कूली शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. पंकज भोयर की संकल्पना और पहल से, जिला शिक्षण व प्रशिक्षण संस्था द्वारा जिले के कक्षा 5वीं से 12वीं तक के तालुका एवं जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शन में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के लिए एक महत्त्वाकांक्षी और प्रेरणादायी शैक्षणिक उपक्रम शुरू किया गया है। इस उपक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों को नागपुर स्थित रमण साइंस सेंटर, बेंगलुरु स्थित इसरो (भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन) और कुप्पम स्थित अगस्त्या इंटरनॅशनल फाउंडेशन का शैक्षणिक दौरा कराया जाएगा। इस उपक्रम की एक खास बात यह है कि बेंगलुरु की यात्रा छात्रों के लिए हवाई मार्ग से कराई जाएगी।
यह उपक्रम जिला वार्षिक योजना के तहत नवोन्मेषी उपक्रमों में शामिल करते हुए मंजूर किया गया है। इसका उद्देश्य छात्रों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान प्रवृत्ति, आत्मविश्वास, जिज्ञासा और तकनीक के प्रति आकर्षण निर्माण करना है। इस क्षेत्रभेट (शैक्षणिक दौरे) के माध्यम से विद्यार्थियों को वैज्ञानिक संस्थाओं की कार्यप्रणाली की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त होगी, जिससे भविष्य के वैज्ञानिक और शोधकर्ता तैयार करने की दिशा में यह एक प्रेरणादायी कदम सिद्ध होगा।
विद्यार्थियों की कल्पनाओं को उड़ान देने वाली पहल
इस दौरे के तहत तालुका स्तर से कुल 216 छात्र और शिक्षक रमण साइंस सेंटर, नागपुर जाएंगे, जबकि जिला स्तर से चुने गए 53 छात्र और शिक्षक इसरो और अगस्त्या फाउंडेशन, कुप्पम का दौरा करेंगे। छात्रों का चयन तालुका और जिला स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले विद्यार्थियों में से मेरिट के आधार पर किया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में कपास-तूअर-चना के दामों में तेजी, पर किसानों को नहीं मिला लाभ; प्याज उत्पादक अब भी संकट में
वर्धा: सेलू तहसील के बोर बांध से नदी में छोड़ा गया पानी, तटीय गांवों के लिए प्रशासन ने जारी किया अलर्ट
वर्धा में 47°C गर्मी से जल संकट गहराया: 11 से एक बड़ा प्रकल्प सूखा, छोटे बांधों में 26% पानी, प्रशासन अलर्ट
मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना पर उठे सवाल, 46 डिग्री गर्मी के बीच बुजुर्गों को स्लीपर कोच में भेजने की मांग
ये भी पढ़े: वर्धा में गरबा में अश्लील गीत पर बजरंग दल की सख्त चेतावनी, कहा- नियमों का उल्लंघन किया तो…
अनुसंधान की दिशा और प्रत्यक्ष अनुभव का मिलेगा लाभ
इस पहल से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान और तकनीकी के अवसर, अनुसंधान की दिशा और वैज्ञानिकों के प्रत्यक्ष अनुभवों को समझने का अवसर मिलेगा। इससे जिले में भावी वैज्ञानिकों की नींव रखी जाएगी। इस उपक्रम के सफल क्रियान्वयन में पालक मंत्री डॉ.पंकज भोयर, जिलाधिकारी वान्मथी सी. मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमण का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है, ऐसी जानकारी जिला शिक्षण व प्रशिक्षण संस्था के प्राचार्य डॉ.मंगेश घोगरे ने दी।
Students to undertake educational tour of raman science centre and isro
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर यूनिवर्सिटी में हॉल टिकट से परीक्षा केंद्र तक गड़बड़ी, भाजयुमो ने प्रशासन को घेरा
May 23, 2026 | 10:46 AMमुंबई में फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट रैकेट का खुलासा, बीएमसी रिकॉर्ड से अहम दस्तावेज लापता
May 23, 2026 | 10:41 AMपता नहीं कैसे वायरल हो जाता हूं…जुबान फिसलने पर आई मीम्स की बाढ़, रवि किशन का रिएक्शन सुन हंस देंगे आप
May 23, 2026 | 10:38 AMSBI के करोड़ों ग्राहकों के लिए बड़ी चेतावनी! अगले 6 दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, जान लें क्या है अल्टरनेटिव
May 23, 2026 | 10:33 AMMP Weather Update: नौतपा से पहले ही तपने लगा मध्य प्रदेश, 42 जिलों में लू का अलर्ट जारी
May 23, 2026 | 10:32 AMब्राम्हणगांव में युवती से बदसलूकी के बाद भारी तनाव; पुलिस ने घेराबंदी कर मुख्य आरोपी अंबादास मोहिते को दबोचा
May 23, 2026 | 10:31 AMमोहनलाल की Drishyam 3 का दुनियाभर में धमाका, दो दिनों में 76 करोड़ कमाकर बनी चौथी सबसे बड़ी मलयालम फिल्म
May 23, 2026 | 10:29 AMवीडियो गैलरी

धरने पर बैठीं और दर्ज हो गया केस! जानिए क्यों अचानक कानूनी विवादों में घिरीं सपा सांसद इकरा हसन- VIDEO
May 22, 2026 | 11:01 PM
मर्द भी रोते हैं… मुंबई बोरीवली स्टेशन पर दिखा भावुक कर देने वाला वीडियो, अब हो रहा वायरल
May 22, 2026 | 02:36 PM
‘जब तक दुनिया, कुर्बानी होगी…’ सुवेंदु अधिकारी को हुमायू कबीर ने दी सीधी चेतावनी, कहा- नहीं रूकेगी परंपरा
May 22, 2026 | 02:32 PM
PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM














