सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 10वीं पास उम्मीदवारों के निकली बंपर भर्ती, यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Job vacancy: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ा मौका आया है। TSLPRB ने 1,743 पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आवेदन की प्रक्रिया 8 8 अक्टूबर से शुरू होगी।
सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 10वीं पास उम्मीदवारों के निकली बंपर भर्ती, यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कॉन्सेप्ट इमेज
Updated on

TSLPRB Recruitment 2025: तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB) ने हाल ही में 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए ड्राइवर और श्रमिक पदों पर कुल 1,743 भर्तियों की घोषणा की है। यह एक सुनहरा अवसर है उन युवाओं के लिए जो सरकारी नौकरी में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन ऑफिशियल वेबसाइट www.tgprb.in पर 8 अक्टूबर से शुरू होगी। जिसमें इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों अंतिम तिथि 28 अक्टूबर 2025 तक सफलापूर्वक अप्लाई कर सकेंगे। इस नई भर्ती के जरिए 1000 ड्राइवर और 743 श्रमिक के पद तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम में भरे जाएंगे। चयनित उम्मीदवारों को 60 हजार से ऊपर तक महीने की सैलरी मिलेगी।

पद और योग्यता

  • कुल पद: 1743
  • पात्रता: 10वीं पास उम्मीदवार
  • पद प्रकार: ड्राइवर और श्रमिक

वेतन

चयनित उम्मीदवारों को 60,000 तक की सैलरी प्राप्त हो सकती है। यह वेतन सरकारी नौकरी में युवाओं के लिए आकर्षक और स्थिर आय का अवसर प्रदान करता है।

वैकेंसी की जरूरी डिटेल्स

  • भर्ती निकाय तेलंगाना राज्य स्तरीय पुलिस भर्ती बोर्ड (TSLPRB)
  • पद का नाम- ड्राइवर और श्रमिक
  • वैकेंसी- 1743
  • आवेदन शुरू होने की तारीख 8 अक्टूबर 2025 सुबह 8 बजे से
  • आवेदन की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर 2025 शाम बजे तक
  • ऑफिशियल वेबसाइट www.tgprb.in
  • योग्यता 10वीं पास
  • आयुसीमा ड्राइवर 22-35 वर्ष, श्रमिक 18 से 30 साल तक (आरक्षित वर्गों को ऊपरी आयुसीमा में नियमानुसार छूट)
  • चयन प्रक्रिया फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (हाइट 160 सेमी से कम नहीं हो), ड्राइविंग टेस्ट, वेटेज मार्क्स, मेरिट आदि के जरिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

क्या योग्यता होनी चाहिए

उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से SSC (10वीं) या समकक्ष योग्यता प्राप्त की होनी चाहिए। साथ ही 18 महीने तक हैवी पैसेंजर मोटर व्हीकल (HPMV) और हैवी गुड्स व्हीकल (HGV) या ट्रांसपोर्ट व्हीकल का वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। ड्राइवर के लिए 22 से 35 वर्ष तक और श्रमिक के लिए 18 से 30 साल तक के अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे। हालांकि ऊपरी आयुसीमा में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

आवेदन प्रक्रिया

  • आवेदन ऑनलाइन ही किया जा सकता है।
  • इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन की अंतिम तिथि से पहले आवेदन करना आवश्यक है।
  • आवेदन प्रक्रिया के लिए TSLPRB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर विवरण प्राप्त किया जा सकता है।
  • महत्वपूर्ण तिथियां
  • आवेदन शुरू होने की तिथि: जल्द घोषित की जाएगी ।
  • आवेदन की अंतिम तिथि: उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करना होगा।
Navbharat Live
navbharatlive.com