-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- 37 D Ed Seats Vacant 450 Out Of 487 Seats Filled Trend Change Career
D.Ed की 37 सीटें रह गई खाली, बदलने लगी तस्वीर, 487 में से 450 सीटें भरी, इन क्षेत्रों में घटा रुझान
- Written By: प्रिया जैस
Career News: पिछले कुछ वर्षों से शिक्षकों की भर्ती नहीं होने, शिक्षा क्षेत्र में रोजगार के अवसर सीमट जाने से डीएड जैसे परंपरागत कोर्स की ओर छात्रों का रुझान धीरे-धीरे घट रहा था।

प्रवेश (फाइल फोटो)
Bhandara News: भंडारा जिले में डीएड (डिप्लोमा इन एजुकेशन) की प्रवेश प्रक्रिया अब लगभग पूरी हो चुकी है। चार चरणों में पूरी की गई इस प्रक्रिया के बाद जिले के आठ कॉलेजों में से कुल 487 सीटों में से 450 सीटें भर चुकी हैं, जबकि केवल 37 सीटें रिक्त रह गई हैं। इस स्थिति को देखते हुए शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों ने इसे संतोषजनक परिणाम बताया है।
पिछले कुछ वर्षों से शिक्षकों की भर्ती नहीं होने, शिक्षा क्षेत्र में रोजगार के अवसर सीमट जाने से डीएड जैसे परंपरागत कोर्स की ओर छात्रों का रुझान धीरे-धीरे घट रहा था। आधुनिक समय में बीएड, एमएड जैसे उच्च स्तरीय कोर्स के साथ-साथ अन्य व्यावसायिक शिक्षा विकल्पों के चलते डीएड कोर्स को अपेक्षित प्रतिसाद नहीं मिल रहा था। यही कारण था कि बीते वर्षों में प्रवेश प्रक्रिया पूरी होने के बाद बड़ी संख्या में सीटें रिक्त रह जाती थीं।
चार राउंड में भर गई सीटें
किंतु इस वर्ष तस्वीर कुछ हद तक बदली दिखाई दी। प्रवेश प्रक्रिया चार चरणों में चलाई गई। यदि पर्याप्त छात्र दाखिला नहीं लेते तो पांचवां राउंड भी चलाने की तैयारी थी, किंतु स्थिति इतनी बेहतर रही कि चार राउंड में ही अधिकांश सीटें भर गईं। यह सकारात्मक संकेत है कि अब भी अनेक छात्र शिक्षक बनने के उद्देश्य से इस कोर्स को प्राथमिकता दे रहे हैं। डीएड कोर्स का महत्व ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में काफी अधिक है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में कृषि दिवस पर प्रगतिशील किसानों का सम्मान, आधुनिक खेती पर दिया गया मार्गदर्शन
TGT 2022 का रिजल्ट जारी, 3539 पदों के लिए 7400 अभ्यर्थी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चयनित
भंडारा जिप प्राथमिक में हर्षोल्लास के साथ प्रवेशोत्सव, नवप्रवेशित विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत
वनवासी नहीं, आदिवासी हैं… भंडारा में गृहमंत्री शाह के बयान के खिलाफ हुआ आंदोलन, की अधिकारों की मांग
प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के लिए डीएड कोर्स को आधारभूत योग्यता माना जाता है। यही कारण है कि शिक्षा क्षेत्र में करियर बनाने वाले विद्यार्थियों के लिए यह कोर्स हमेशा आकर्षण का केंद्र रहा है।हालांकि बदलते दौर में रोजगार की चुनौतियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की कठिनाई के कारण युवाओं का रुझान कुछ हद तक कम हुआ है।
प्रवेश प्रक्रिया के दौरान कड़ी पारदर्शिता
भंडारा जिले के आठ कॉलेजों में इस वर्ष कुल 487 सीटें उपलब्ध थीं। प्रवेश प्रक्रिया के दौरान कड़ी पारदर्शिता बरती गई। विभिन्न ऑनलाइन पोर्टल और मेरिट लिस्ट के आधार पर विद्यार्थियों को प्रवेश दिया गया।विशेष बात यह रही कि पहले तीन राउंड में ही अधिकांश सीटें भर गई थीं, चौथे राउंड में केवल कुछ ही सीटें शेष रहीं। अंततः कुल 450 सीटों पर छात्रों ने प्रवेश ले लिया और 37 सीटें खाली रह गईं।
विशेषज्ञों का मानना है कि डीएड कोर्स की मांग में आंशिक बढ़ोतरी इसलिए हुई है क्योंकि अब शिक्षा क्षेत्र में सरकारी और गैर-सरकारी दोनों स्तरों पर प्रशिक्षित शिक्षकों की जरूरत महसूस की जा रही है। साथ ही, नई शिक्षा नीति के चलते भी प्राथमिक स्तर पर शिक्षा की गुणवत्ता पर जोर बढ़ा है, जिससे छात्रों को यह कोर्स उपयोगी प्रतीत हो रहा है।
यह भी पढ़ें – एनसीपी का चिंतन, भाजपा को चुनौती, गडकरी-फडणवीस का प्रभाव, फिर भी दबाव, बदलेंगे समीकरण?
आने लगा मानसिकता में सकारात्मक बदलाव
रिक्त रह गई 37 सीटें यह संकेत भी देती हैं कि अभी भी डीएड को लेकर पूरी तरह सकारात्मक माहौल नहीं बना है। यदि भविष्य में कोर्स की संरचना और रोजगार के अवसरों को और मजबूत किया गया तो यह स्थिति और बेहतर हो सकती है। समग्र रूप से देखा जाए तो इस वर्ष भंडारा जिले में डीएड प्रवेश प्रक्रिया का परिणाम संतोषजनक रहा है।
जहां पिछले वर्षों में आधी से अधिक सीटें रिक्त रह जाती थीं, वहीं इस बार केवल 37 सीटें खाली रह जाना शिक्षा जगत के लिए आशा की किरण है। यह न केवल विद्यार्थियों की मानसिकता में सकारात्मक बदलाव को दर्शाता है, बल्कि शिक्षा क्षेत्र के महत्व को भी उजागर करता है।
सकारात्मक संकेत
इस बार पांचवां राउंड चलाने की जरूरत नहीं है। लगभग आवश्यक सीटें भर गई है। यह डीएड को लेकर सकारात्मक संकेत है।
– राजेश रूद्रकार, प्राचार्य, डायट भंडारा।
37 d ed seats vacant 450 out of 487 seats filled trend change career
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जून में कार बाजार में बंपर उछाल, Maruti नंबर-1, Tata निकली Mahindra से आगे, Hyundai को लगा बड़ा झटका
Jul 02, 2026 | 04:09 AMAaj Ka Rashifal 02 July 2026: सिंह-कन्या को मिलेगा लाभ, धनु-मकर रहें सतर्क, पढ़ें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 02, 2026 | 12:08 AMEXCLUSIVE: राजधानी भोपाल में रिहायशी इलाकों के बीच गौस गोदाम, फायर सेफ्टी के नाम पर फेल व्यवस्थाएं- VIDEO
Jul 01, 2026 | 11:49 PMसलमान खान की क्रिएटिविटी का खुला राज, ‘दबंग 3’ के डायलॉग्स और वन-लाइनर्स खुद करते थे इम्प्रोवाइज
Jul 01, 2026 | 11:23 PMJammu & Kashmir: राज्य का दर्जा बहाल करने के लिए विपक्ष को साथ लाएगी नेशनल कॉन्फ्रेंस, सभी पार्टियों को बुलाव
Jul 01, 2026 | 11:14 PMनागपुर में झमाझम बारिश का धमाका: 2 घंटे की मूसलाधार बारिश ने उमस को किया छूमंतर, पारे में भारी गिरावट
Jul 01, 2026 | 11:11 PM‘वेलकम टू द जंगल’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, छठे दिन 85 करोड़ के पार पहुंचकर बनाए 6 बड़े रिकॉर्ड
Jul 01, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














