पीएम मोदी फिर अमेरिका के सामने करेंगे समर्पण... राहुल गांधी सवाल क्यों उठा रहे?

Rahul Gandhi New Statement : कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पीएम मोदी पर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री समझौता कर चुके हैं। उनका विश्वासघात उजागर हो गया।
congress leader rahul gandhi attacks pm modi over us deals details
राहुल गांधी और पीएम मोदी।
Published on
Updated on

Rahul Gandhi On PM Modi : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। राहुल गांधी का यह हमला अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट के उस ऐतिहासिक फैसले के बाद आया है, जिसने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आर्थिक एजेंडे की हवा निकाल दी है।

शुक्रवार को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा कई देशों (जिनमें भारत भी शामिल है) के खिलाफ लगाए गए भारी 'टैरिफ' (आयात शुल्क) को असंवैधानिक करार देते हुए रद्द कर दिया। कोर्ट ने साफ कहा कि टैक्स या टैरिफ लगाने की शक्ति केवल अमेरिकी संसद के पास है, राष्ट्रपति के पास नहीं।

व्यापार समझौते पर विश्वासघात

राहुल गांधी ने इस फैसले की आड़ में पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री पहले ही इस व्यापार समझौते पर विश्वासघात कर चुके हैं। राहुल का दावा है कि पीएम मोदी अब इस समझौते पर दोबारा बातचीत करने की स्थिति में नहीं हैं और वे ट्रंप की शर्तों के आगे पूरी तरह नतमस्तक हो जाएंगे।

क्यों गहरा रहा है ट्रेड डील का रहस्य?

विवाद की जड़ 2 फरवरी को भारत और अमेरिका के बीच घोषित हुई नई ट्रेड डील है। इस समझौते की शर्तों को लेकर मोदी सरकार ने अब तक चुप्पी साध रखी है। दूसरी ओर डोनाल्ड ट्रंप सोशल मीडिया पर इस डील को लेकर कई ऐसे दावे कर रहे हैं, जिन पर भारत सरकार की ओर से कोई स्पष्ट खंडन या पुष्टि नहीं आई है। विपक्ष का सवाल है कि आखिर इस समझौते में भारत ने क्या खोया और क्या पाया?

सरकार की सफाई

हालांकि, इस पूरे विवाद के बीच केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने स्थिति स्पष्ट करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ ट्रेड डील अभी अंतिम चरण में है और बारीकियों पर बातचीत जारी है। मगर, राहुल गांधी के तीखे शब्दों-वह फिर से समर्पण कर देंगे, ने इस पूरे मुद्दे को देश की रणनीतिक स्वायत्तता की बहस में बदल दिया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com