-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Stones Were Pelted On Houses Anti Social Elements Broke The Flex
मकानों पर किया पथराव, असामाजिक तत्वों ने फ्लेक्स तोड़े
- Written By: नवभारत डेस्क

वर्धा. पिछले कुछ दिनों से शहर में असामाजिक तत्वों ने आतंक मचा रखा है़ दो दिन पहले मध्यरात्रि शहर में दस से बारह वाहनों के शीशे फोड़े गए थे़ उस रात्रि करीब 20 से 25 युवकों ने आर्वी नाका से म्हाडा कालोनी के मार्ग पर उत्पात मचाया़ मार्ग पर लगे कांग्रेस के फ्लेक्स व ट्री गार्ड की तोड़फोड़ कर दी़ वे इतने पर ही नहीं रूके तो परिसर के कुछ मकानों पर पथराव करते हुए गालीगलौज की़ घटना से नागरिकों में दहशत का माहौल बना हुआ है़ असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग नागरिकों ने की है.
चाकू व तलवार की नोंक पर डरा रहे
बता दें कि पिछले कुछ दिनों से रामनगर व वर्धा थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की दहशत बढ़ गई है़ आये दिन शहर में झगड़े फसाद हो रहे है. किसी से भी मारपीट करके चाकू व तलवार का डर दिखाते हुए नागरिकों में दहशत फैलायी जा रही है़ दो दिन पहले ही शहर के म्हाडा कालोनी, साईंनगर, विघ्नहर्तानगर परिसर में चौपहिया वाहनों की तोड़फोड़ की गई़ इस प्रकरण में रामनगर थाने में नागरिकों ने शिकायत भी दर्ज करायी़ परंतु अब तक पुलिस के हाथ एक भी आरोपी नहीं लगा.
20 से 25 युवकों ने किया गालीगलौज
उस दिन रात्रि 11 से 12 बजे दौरान आर्वी नाका से म्हाडा कालोनी मार्ग पर उत्पात मचाया़ करीब 20 से 25 युवकों के जमाव ने जोर-जोर से गालीगलौज करते हुए मार्ग पर लगे कांग्रेस के फ्लेक्स की तोड़फोड़ कर दी़ पश्चात उन्होंने डिवायडर पर लगे पेड़ व ट्री गार्ड भी तोड़ दिए़ युवक इतने पर ही नहीं रुके तो उन्होंने कुछ मकानो पर पथराव किया़ इस घटनाक्रम से परिसर के नागरिकों में दहशत बनी हुई है़ घटना के बाद दूसरे दिन शहर कांग्रेस कमेटी व नागरिकों ने रामनगर थाने पर दस्तक दी.
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
वर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
वर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
पुलिस से कड़ी कार्रवाई की गई मांग
संपूर्ण घटनाक्रम के बारे में थाना प्रमुख को अवगत कराया़ इस प्रसंग पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुधीर पांगुल, एड. महेंद्र धोटे, उपाध्यक्ष विशाल हजारे, प्रभाकर धोटे, वंदना गाड़गे, राहुल भांडे, किशोर मिश्रा, देवानंद कातकिडे, महेश जगधने, अजय चित्रकार, सुभाष चेके, रोहित ताजने, प्रथम हांडे, महादेव गुरनुले सहित पदाधिकारी व परिसर के नागरिक उपस्थित थे़ इसके बाद रामनगर के थानेदार हेमंत चांदेवार व टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया़ इन असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग नागरिकों ने प्रशासन से की है.
Stones were pelted on houses anti social elements broke the flex
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
बिल तुरंत जमा नहीं किया तो 48 गांवों का रुकेगा पानी, गोंडिया में जलापूर्ति विभाग ने जारी किया आदेश
Jul 02, 2026 | 04:02 PMViral Video: ओवरहाइट DJ पर बैठा युवक पेड़ से टकराकर सड़क पर गिरा, हरिद्वार पुलिस ने जारी की चेतावनी
Jul 02, 2026 | 03:54 PMPradosh Vrat: आषाढ़ का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा? जानिए सही डेट और पूजा का शुभ समय
Jul 02, 2026 | 03:53 PMटमाटर के तीखे तेवर हुए नरम! 60 रूपए से घटकर 20 रूपए किलो पर आया दाम; नागपुर के आम उपभोक्ताओं को बड़ी राहत
Jul 02, 2026 | 03:52 PMपुणे: शिरूर बाजार समिति का जांबूत उप-बाजार 15 वर्षों से बंद; असामाजिक तत्वों का बना अड्डा, किसानों में आक्रोश
Jul 02, 2026 | 03:51 PMबीच सड़क पर पैर बांधकर नाबालिग छात्र को डंडों से पीटा; वीडियो वायरल होते ही एक आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 03:48 PM‘अदृश्य और बेहद खतरनाक’, AI पर सुप्रीम कोर्ट ने दी बड़ी चेतावनी; बोला- इंसानी दखल है जरूरी
Jul 02, 2026 | 03:48 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














