Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Wardha: 8 पंचायत समितियों का आरक्षण हुआ घोषित, अनुसूचित जाति के लिए रिजर्व जिला अध्यक्ष का पद

Local Body Elections: वर्धा वर्धा जिला परिषद के अध्यक्ष पद का आरक्षण आखिरकार घोषित कर दिया गया। वर्धा की मिनी मंत्रालय मानी जाने वाली जिला परिषद का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया।

  • Written By: प्रिया जैस
Updated On: Sep 13, 2025 | 01:07 PM

जिला परिषद वर्धा (सौजन्य-नवभारत)

Follow Us
Close
Follow Us:

 

Wardha News: वर्धा जिले में कई वर्षों से अध्यक्ष पद से वंचित रही वर्धा जिला परिषद के अध्यक्ष पद का आरक्षण आखिरकार घोषित कर दिया गया है। चुनाव की प्रतीक्षा कर रहे कई लोगों को घोषित आरक्षण से राहत मिली है, तो कुछ को झटका भी लगा है। वर्धा की मिनी मंत्रालय मानी जाने वाली जिला परिषद का अध्यक्ष पद अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है।

जिला परिषद के अध्यक्ष के साथ-साथ जिले की सभी आठ पंचायत समितियों के सभापति पदों का आरक्षण भी घोषित कर दिया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए महत्वपूर्ण मानी जाने वाली जिला परिषद का कार्यकाल समाप्त हुए साढ़े तीन वर्ष से अधिक समय हो चुका है। इस दौरान प्रशासक के भरोसे कामकाज चल रहा था, जिससे कई कार्य लंबित थे। इन कार्यों को गति देने के लिए जिला परिषद चुनाव की ओर सभी की नजरें लगी हुई थीं।

सम्बंधित ख़बरें

Droupadi Murmu का वर्धा दौरा, MGAHV में दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल, जोरों पर चल रही तैयारियां

बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिली फेलोशिप! शोधार्थियों ने वर्धा विश्वविद्यालय पर लगाए गंभीर आरोप

बच्चों से कराया जा रहा SIR, पढ़ाई छोड़ गांव-गांव घूम रहे स्कूली छात्र! वर्धा से सामने आया सनसनीखेज मामला

वर्धा में मजीप्रा ने काटे 200 नल कनेक्शन, ₹29 करोड़ का बिल अब भी बकाया, ‘अभय योजना’ की मांग तेज

आरक्षित पदों के लिए कौन होगा उम्मीदवार?

अब आरक्षण घोषित हो जाने के कारण यह संकेत मिल रहे हैं कि चुनाव जल्द ही होंगे। ऐसे में आरक्षित पदों के लिए मजबूत उम्मीदवार कौन होगा, इस पर सभी राजनीतिक दलों में चर्चा शुरू हो गई है। चुनाव की तारीख तक सभी संभावित उम्मीदवारों की पड़ताल सभी राजनीतिक दलों द्वारा की जाएगी। जिले में जिला परिषद की 52 व पंस की 104 सीटो के लिए चुनाव लिया जाएगा़ किसी भी समय चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने की संभावना है।

पंचायत समितियों का आरक्षण

जिला परिषद के आरक्षण के साथ-साथ पंचायत समितियों का आरक्षण भी घोषित किया गया है। 8 पंचायत समितियों में से एक पद अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित किया गया है। एक पद अनुसूचित जनजाति, एक पिछड़ा वर्ग (महिला), एक सामान्य और सामान्य वर्ग में दो महिला तथा दो पुरुषों के लिए आरक्षण तय किया गया है।

यह भी पढ़ें – किसानों को नुकसान की भरपाई दें सरकार, विधायक बकाने ने कृषि मंत्री से मांग

दूसरी बार अनुसूचित जाति को अवसर

लगभग 25 वर्ष बाद दूसरी बार अनुसूचित जाति को जिला परिषद अध्यक्ष पद का आरक्षण मिलने जा रहा है। इसके पूर्व 1999 में अनुसूचित जाति प्रवर्ग की सदस्य सिम्मतीनी हातेकर को अध्यक्ष पद दिया गया था। फलस्वरुप जिले में दूसरी बार है कि, जिला परिषद में अनुसूचित जाति का अध्यक्ष बनेगा।

Reservation 8 panchayat samitis declared district president reserved post scheduled caste

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 13, 2025 | 01:06 PM

Topics:  

  • Maharashtra Local Body Elections
  • Wardha
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.