विवाह में नहीं पहुंचा दूल्हा, वर्धा में दहेज के लालच ने तोड़ी शादी; 2 आरोपियों पर FIR दर्ज
Wardha Dowry Case: वर्धा के हिंगनघाट में दहेज की मांग पूरी न होने पर शादी के दिन दूल्हा मंडप नहीं पहुंचा। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने दूल्हे और भाई के खिलाफ मामला दर्ज किया।
- Written By: रूपम सिंह
प्रतीकात्मक तस्वीर, (सोर्स-सोशल मीडिया)
Wardha Dowry Harassment Case: महाराष्ट्र के वर्धा जिले के हिंगनघाट में दहेज से जुड़ा एक मामला सामने आया है। आरोप है कि दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर दूल्हा शादी के दिन विवाह स्थल पर ही नहीं पहुंचा। दुल्हन के पिता की शिकायत के आधार पर हिंगनघाट पुलिस ने दूल्हे और उसके भाई के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शादी की सभी तैयारियां थीं पूरी
पुलिस के अनुसार, हिंगनघाट निवासी गजानन हिवरकर ने अपनी बेटी का विवाह यवतमाल के भाग्योदय सोसाइटी निवासी राहुल दामोदर थुटे से तय किया था। 19 जून को दोनों की सगाई हुई थी। शिकायत के मुताबिक, सगाई के दौरान दूल्हे को 15 ग्राम सोने की चेन और 5 ग्राम की अंगूठी भी भेंट की गई थी। विवाह 1 जुलाई 2026 को होना तय था और इसके लिए हिंगनघाट के डायमंड पैलेस मंगल कार्यालय की बुकिंग सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।
शादी के दिन नहीं पहुंचा दूल्हा
शिकायत के अनुसार, शादी के निमंत्रण पत्र वितरित किए जा चुके थे और कैटरिंग सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए अग्रिम भुगतान भी किया जा चुका था। इसके बावजूद विवाह के दिन दूल्हा मंडप में नहीं पहुंचा। आरोप है कि वर्धा शहर में दहेज की मांग पूरी नहीं होने के कारण उसने शादी से इनकार कर दिया, जिससे दोनों परिवारों के बीच विवाद पैदा हो गया।
सम्बंधित ख़बरें
आंगनवाड़ी के खाने में बड़ा बदलाव! अब अरहर खिचड़ी की जगह मिलेगा टेस्टी वेज पुलाव, जानें पूरी डिटेल्स
खाट-स्ट्रेचर का सहारा! गड़चिरोली के दुर्गम कोईंदूल गांव में स्वास्थ्यकर्मियों की जांबाजी से टला बड़ा हादसा
गोंदिया जिला परिषद स्कूलों के बच्चे रहेंगे भूखे? पोषण आहार का स्टॉक खत्म होने की कगार पर, मिड-डे मील पर संकट
संभाजीनगर राजमार्ग पर पसरा मातम: तीन अलग-अलग दुर्घटनाओं में महिला समेत 3 की मौत, 9 लोग गंभीर रूप से घायल!
यह भी पढ़ें:- चंद्रपुर मनपा कांग्रेस गुटनेता विवाद खत्म: अडूर की नियुक्ति रद्द, अड़बाले बने नए ग्रुप लीडर
दूल्हे और भाई के खिलाफ पुलिस कार्रवाई
दुल्हन के पिता की शिकायत पर हिंगनघाट पुलिस ने मामले की जांच की। प्रारंभिक पड़ताल के बाद राहुल दामोदर थुटे (44) और उसके भाई अरविंद थुटे (46) के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
