Wardha News: सेलू में बलीराजा सम्मान समारोह, किसानों के लिए 284 करोड़ की नहर मरम्मत परियोजना
Baliraja Samman Samaroh: वर्धा के सेलू तहसील के बोरी (कोकाटे) में आयोजित बलीराजा सम्मान समारोह में पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने किसानों से आधुनिक और सामूहिक खेती अपनाने का आह्वान किया।
- Written By: आंचल लोखंडे
बलीराजा सम्मान समारोह (सोर्सः सोशल मीडिया)
Wardha Bor Irrigation Project: वर्धा जिले के किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक तकनीक आधारित सामूहिक खेती तथा कृषि प्रसंस्करण उद्योग अपनाने चाहिए। इसके लिए ‘पोकरा’ योजना सहित सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाकर कृषि को अधिक लाभकारी बनाया जा सकता है। यह बात महाराष्ट्र के पालकमंत्री डॉ. पंकज भोयर ने सेलू तहसील के बोरी (कोकाटे) गांव में आयोजित बलीराजा सम्मान समारोह एवं जिला स्तरीय कार्यशाला में कही। इस अवसर पर बोर एवं धाम सिंचाई परियोजनाओं की नहर वितरण प्रणाली के मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य का भूमिपूजन भी किया गया।
कार्यक्रम में विधायक डॉ. मनीषा कार्यदे, हिंगणघाट कृषि उपज मंडी समिति के सभापति एड. सुधीर कोठारी, विभागीय कृषि सह-संचालक उमेश घाडगे, जिला अधीक्षक कृषि अधिकारी अरविंद उपरीकर, उपविभागीय अधिकारी दीपक कारंडे, वर्धा सिंचाई विभाग की कार्यकारी अभियंता नीतू चव्हाण, तहसीलदार शंकुतला पाराजे, राजेश सराफ, अशोक कलोडे, अशोक मुडे, सहायक अभियंता सतीश मोवाडे तथा अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।
किसानों के लिए 284 करोड़ की नहर मरम्मत परियोजना
डॉ. भोयर ने कहा कि जब तक किसान आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर नहीं होगा, तब तक विकसित भारत का सपना साकार नहीं हो सकता। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें समृद्ध बनाने के लिए सरकार किसान सम्मान योजना, बलीराजा पांदन सड़क योजना, बलीराजा मुफ्त बिजली योजना सहित अनेक अनुदान योजनाएं चला रही है। उन्होंने कहा कि सेलू क्षेत्र के किसानों ने नवाचार आधारित खेती कर राज्य स्तर पर पहचान बनाई है।
सम्बंधित ख़बरें
मोतीलाल नगर पुनर्विकास: म्हाडा ने किया बड़ा ऐलान, परियोजना का पूरा नियंत्रण रहेगा अपने पास
वर्धा में वंचित बहुजन आघाड़ी का विरोध प्रदर्शन, छात्रों को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे सामाजिक-राजनीतिक संगठन
मुंबई के शताब्दी अस्पताल में सितंबर से शुरू होगा कीमोथेरेपी वार्ड, कैंसर मरीजों को बड़ी राहत
Mumbai Metro: मुंबईकरों की पहली पसंद बनी मेट्रो, 1 दिन में 3.73 लाख यात्रियों का सफर, 33 दिनों में छठा रिकॉर्ड
आज महाराष्ट्र शासनाच्या वतीने बोर मोठा प्रकल्प (ता. सेलू) व धाम मध्यम प्रकल्प (ता. आर्वी) अंतर्गत कालवे व वितरण प्रणालीच्या दुरुस्ती व नूतनीकरणाच्या कामांचे तसेच बोर पर्यटन परिसरातील पथदिव्यांच्या कामाचे भूमिपूजन संपन्न झाले. याच कार्यक्रमात बळीराजा सन्मान सोहळाही उत्साहात पार… pic.twitter.com/vubl1g3mZH — Pankaj Rajesh Bhoyar (@DRPANKAJBHOYAR) July 22, 2026
नहरों के जीर्णोद्धार के लिए 284 करोड़ मंजूर
पालकमंत्री ने बताया कि बोर और धाम परियोजनाओं की लगभग 40 वर्ष पुरानी नहर वितरण प्रणाली जर्जर हो चुकी थी, जिससे पानी का काफी नुकसान हो रहा था और किसानों तक पर्याप्त सिंचाई नहीं पहुंच पा रही थी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री फडणवीस ने बोर परियोजना की नहरों की मरम्मत के लिए 148 करोड़ रुपये तथा धाम परियोजना के लिए 136 करोड़ रुपये, कुल 284 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं।
ये भी पढ़े: रोठा दुष्कर्म-हत्या मामला: पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता निधि से आर्थिक मदद का प्रस्ताव
इस परियोजना से बोर परियोजना के अंतर्गत आने वाले 77 गांव तथा धाम परियोजना के 48 गांव लाभान्वित होगे, इसके साथ ही बोर परियोजना के 12, 194 हेक्टेयर और धाम परियोजना के 6.090 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था पुनस्र्थापित होगी, जिससे सेलू, हिंगणघाट और समुद्रपुर तहसीलों के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा।
नवाचारी किसानों को किया गया सम्मानित
विधायक डॉ.मनीषा कायंदे ने कहा कि युवा किसान आधुनिक और नवाचारी खेती अपनाकर नई मिसाल कायम कर रहे हैं। ऐसे किसानों का सम्मान अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने बताया कि हाल ही में विधानसभा में महिला किसान सम्मान विधेयक पारित किया गया है, जिससे महिला किसानों को भी उचित सम्मान और पहचान मिलेगी।
