Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शुक्र, 24 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

वर्धा में वंचित बहुजन आघाड़ी का विरोध प्रदर्शन, छात्रों को न्याय दिलाने सड़कों पर उतरे सामाजिक-राजनीतिक संगठन

Wardha Student Justice Demand: दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में वर्धा और समुद्रपुर में वंचित बहुजन आघाड़ी सहित विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों ने विरोध मार्च निकाला।

  • Written By: आंचल लोखंडे
Updated On: Jul 24, 2026 | 01:07 PM

वर्धा विरोध प्रदर्शन- फाइल फोटो (सोर्सः सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Wardha Protest March: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को जिले के विविध शहरों में मोर्चा व धरना प्रदर्शन किया गया। वंचित बहुजन आघाड़ी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एड. प्रकाश आंबेडकर के आह्वान पर वर्धा जिले में पार्टी के नेतृत्व में विरोध मार्च निकाला गया। बड़ी संख्या में सामाजिक, आंबेडकरवादी, छात्र एवं विभिन्न राजनीतिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इसमें भाग लिया, जिलाध्यक्ष किशोर खैरकार के नेतृत्व में बजाज चौक से शुरू हुआ मार्च शहर के प्रमुख मार्गों और सराफा बाजार से होते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचा।

प्रदर्शनकारियों के हाथों में तिरंगा, संविधान संबंधी संदेश वाले बैनर, महापुरुषों के चित्र और विरोध के पोस्टर थे। इस दौरान ‘दिल्ली पुलिस मुर्दाबाद’, ‘इंकलाब जिंदाबाद’, ‘छात्रों को न्याय दो’ और ‘संविधान का विजय हो’ जैसे नारों से पूरा शहर गूंज उठा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों के खिलाफ है।

दिल्ली छात्र लाठीचार्ज के विरोध में वर्धा जिले में प्रदर्शन

उन्होंने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की। मार्च के जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचने के बाद वंचित बहुजन आघाड़ी के प्रतिनिधिमंडल ने शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने, छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की गई।

सम्बंधित ख़बरें

पुणे HCMTR प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, 10 हजार करोड़ की एलिवेटेड सड़क के लिए सरकार का बड़ा फैसला

Bhandara News: भंडारा से पंढरपुर वारी के लिए अतिरिक्त बस सेवा, गांव से मिलेगी सीधी बस सुविधा

भंडारा में पेपर लीक और छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के विरोध में उग्र प्रदर्शन, बंद को मिला समर्थन

मोतीलाल नगर पुनर्विकास: म्हाडा ने किया बड़ा ऐलान, परियोजना का पूरा नियंत्रण रहेगा अपने पास

शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

आंदोलन में नीरज गुजर, भीम टाइगर सेना के विशाल रामटेके, भारतीय बौद्ध महासभा के विशाल मानकर, भीम आर्मी संविधान रक्षक दल के आशीष सोनटक्के, शिवसेना (यूबीटी) के प्रमोद भोमले, भीम आर्मी के प्रदीप कांबले, कांग्रेस के सुनील कोल्हे, आरपीआई (आंबेडकर) के महेंद्र बनेश्वर, एआईएमआईएम के आसिफ खान सहित विभिन्न सामाजिक, छात्र एवं राजनीतिक संगठनों का समर्थन मिला। बड़ी संख्या में छात्र-युवा भी आंदोलन में शामिल हुए।

ये भी पढे़: रोठा दुष्कर्म-हत्या मामला: पीड़ित परिवार को मुख्यमंत्री सहायता निधि से आर्थिक मदद का प्रस्ताव

समुद्रपुर में आक्रोश मार्च

दिल्ली में छात्रों के साथ हुई कथित अमानवीय मारपीट के विरोध में गुरुवार को समुद्रपुर शहर में विभिन्न सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आक्रोश मार्च निकाला गया। मार्च में सामाजिक, शैक्षणिक एवं युवा संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्कूल और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर घटना के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया।

कई संगठनों की भागीदारी

मार्च में आकाश जायसवाल, मधुकर कामडी, महेश झोंटिंग, अशोक वांदीले, प्रमोद भटे, ऋषभ राऊत सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी, स्कूल एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राएं तथा अनेक कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन कर रहे छात्रों के खिलाफ किसी भी प्रकार का बल प्रयोग निंदनीय है। उन्होंने कहा कि छात्रों की आवाज दबाने का कोई भी प्रयास लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए घातक है और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सरकार को ठोस कदम उठाने चाहिए।

लाठीचार्ज के विरोध में पुलगांव बंद रहा सफल

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को वंचिता बहुजन आघाड़ी और विभिन्न राजनीतिक दलों के आह्वान पर पुलगांव बंद का व्यापक असर देखने को मिला। शहर के व्यापारियों ने स्वेच्छा से अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन को समर्थन दिया। बंद के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया तथा छात्रों के समर्थन में अपनी आवाज बुलंद की। उन्होंने शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मोर्चा में पुलगांव विकास मंच के प्रतिनिधि, वंचित बहुजन आघाड़ी के दीपक फुसाटे एवं अनिल अंबाडे, शिवसेना के बाबाराव पवार, कांग्रेस के सुनील ब्राह्मणकर, राजाभाऊ लोहकरे, अमित ददगल, राष्ट्रवादी कांग्रेस के श्याम देशमुख, कामगार नेता पुंडलिक पांडे, बहुजन समाज पार्टी के धर्मेंद्र अंबाडे सहित विभिन्न दलों एवं संगठनों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलगांव पुलिस ने शहर के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर कड़ा सुरक्षा बंदोबस्त किया था।

हिंगनघाट में VBA का मार्च

दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर से छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में गुरुवार को बचत हुन आधा के नेतृत्व में हिंगनघाट में विरोध मार्च निकाला गया प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करते हुए इस्तीफ की मांग की तथा पीर पेपर लीक मामले की जांच कराने की मांग उठवं मार्च का नेतृत्व चित बहुजन आघाड़ी के तालुका अध्यक्ष विजा कुणाल मेकर, अजय डांगरे, ललित धनविज, मयूर धावडे, सुनील बाला भाले, उद्धव धावहै, उमेश भगत, अनिल मून

सामाजिक संगठनों का देवली में विरोध प्रदर्शन

नीट पेपर लीक मामले को प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर हुए कचित लाठीचार्ज के विरोध में देवली में विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों की ओर से निरोध मार्च निकाला गया कारियों देोषी पुलिसकर्मियों के धर्मेंद्र धान के इस्तीफे की मांग की।

मोर्चा में राजश्री देशमुख, शिवसेना (यूबीटी) के जिला प्रमुख अनंत देशमुख, कांग्रेस के नेता अशोक राऊत, अर्चना मून, कृष्णकांत शेंडे, जब्बार तवर, मिलिंद दिघाडे, कुणाल कांबले, कांग्रेस के नगरसेवक अशोक राऊत, अजय देशमुख, मिलिंद देशमुख, कृष्णकांत शेंडे, सुनील बासू सहित कार्यकर्ता एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Wardha delhi student lathicharge protest march

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 24, 2026 | 12:58 PM

Topics:  

  • Delhi
  • Maharashtra News
  • Students Protest
  • Vanchit Bahujan Aaghadi
  • Wardha News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.