किसानों को नुकसान की भरपाई दें सरकार, विधायक बकाने ने कृषि मंत्री से मांग

Wardha Farmers: वर्धा जिले के देवली-पुलगांव निर्वाचन क्षेत्र के किसानों पर अतिवृष्टी होने पर बडा संकट आन पड़ा है। विशेष रूप से सोयाबीन फसल पर चारकोल रॉट बीमारी का संक्रमण दिख रहा है।
Wardha Farmers: वर्धा जिले के देवली-पुलगांव निर्वाचन क्षेत्र के किसानों पर अतिवृष्टी होने पर बडा संकट आन पड़ा है। विशेष रूप से सोयाबीन फसल पर चारकोल रॉट बीमारी का संक्रमण दिख रहा है।
विधायक बकाने ने कृषि मंत्री से मांग (सौजन्य-नवभारत)
Published on
Updated on

Wardha News: वर्धा जिले के पुलगांव संभाग में देवली-पुलगांव निर्वाचन क्षेत्र के किसानों पर अतिवृष्टी होने पर बडा संकट आन पड़ा है। विशेष रूप से सोयाबीन फसल पर चारकोल रॉट बीमारी का संक्रमण दिख रहा है। जिससे किसानों का लाखों रूपयो का नुकसान हो रहा है। इस बीमारी से फसल पीली पड़कर फल्ली में दाना नहीं भर रहा।

प्रत्यक्ष उत्पादन में 50 प्रतिशत से ज्यादा कम हो रही है। इसके बजाए कुछ परिसर में पिला मोजैक नामक वाइरस बीमारी का संक्रमण बढ़ रहा है। यह बीमारी सफेद मक्खी से तेजगति से बढ़ रहा है। जब फल्ली भरने के चरण में ही बीमारी फैलने से किसान की आशा होते जा रही है।

बीमारी से जल गई फसल

इस गंभीर स्थिति की दखल लेकर विधायक राजेश बकाने ने मुंबई के मंत्रालय में कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे की भेंट लेकर ज्ञापन पेश किया। इस ज्ञापन में कहा प्रभावित किसानों को तुरंत सरकारी मदद करे। संबंधित विभाग ने तुरंत विशेष दल भेजकर निरीक्षण करे तथा पंचनामा कर नुकसानग्रस्त को न्याय दिलाए। ऐसी मांग की है। विधायक बकाने ने कहा किसान की सोयाबीन फसल बीमारी से जल गयी है।

किसानों के साथ खड़ा हूं - विधायक

किसान यह देश का अन्नदाता है। उसे समय में ही मदद देना सरकारी की जिम्मेदारी है। मैं किसान के साथ खडा हूं। उनके हक के लिए अंत तक लडूंगा। ऐसी भूमिका विधायक राजेश बकाने ने स्पष्ट की। किसान का आवाज राज्य सरकार तक पहुंचाया है। यह पहल किसान के मन में विश्वास निर्माण कर रही है। इस तरह निर्वाचन क्षेत्र के लोगों में सकारात्मक भावना ज्यादा बढ़ रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com