-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Wardha »
- Recovery Of Water Supply Tax Is Very Low Salary Hike Of 8 Gram Panchayat Officials May Be Stopped
जलापूर्ति टैक्स की वसूली अत्यंत कम, 8 ग्रापं अधिकारियों की वेतनवृद्धि पर लग सकती है रोक
- Written By: आंचल लोखंडे
Recovery Of Water Supply Tax : कारंजा-घाडगे तहसील के प्रादेशिक जलापूर्ति योजना के अंतर्गत ग्रामपंचायतों द्वारा जिला परिषद को जमा किए जाने वाले जलकर की वसूली में कोई उल्लेखनीय सुधार नहीं हुआ है।

जलापूर्ति टैक्स की वसूली अत्यंत कम (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Wardha News: कारंजा-घाडगे तहसील के प्रादेशिक जलापूर्ति योजना के अंतर्गत ग्रामपंचायतों द्वारा जिला परिषद को जमा किए जाने वाले जलकर की वसूली दर अत्यंत कम होने के कारण और निर्धारित समय सीमा के बावजूद वसूली में कोई उल्लेखनीय सुधार न होने के चलते, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमण ने संबंधित आठ ग्राम पंचायत अधिकारियों की वार्षिक वेतनवृद्धि रोकने के आदेश दिए हैं। इस संदर्भ में ग्रामसेवक संगठन ने पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जतिन रहमान से चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयास किया था।
24 मार्च को संबंधित ग्रामपंचायत अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी की गई थी। लेकिन निर्धारित समय में उसका स्पष्ट उत्तर प्राप्त नहीं हुआ। वर्तमान में भी वसूली दर में कोई संतोषजनक सुधार न होने के कारण अब 13 अगस्त की दोपहर 3 बजे मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमण के कक्ष में इस विषय पर सुनवाई तय की गई है।
अंतिम निर्णय पर नज़र
इस निर्णय से संबंधित ग्राम पंचायत अधिकारियों में चिंता की लहर फैल गई है। इस संबंध में उपमुख्य कार्यकारी अधिकारी अमोल भोसले द्वारा तैयार किया गया पत्र पंचायत समिति को भेजा गया है। अब यह देखना अहम होगा कि सीईओ पराग सोमण इस मामले में क्या अंतिम निर्णय लेते हैं। पंस सहित पूरे ग्राम पंचायतों में इसको लेकर चर्चा तेज हो गई है।
सम्बंधित ख़बरें
वर्धा में सरकारी जमींन पर गुलमोहर के पेड़ों की अवैध कटाई: वन विभाग ने राजस्व विभाग पर टाली जिम्मेदारी
वर्धा जिले में जून में केवल 71% बारिश: 1.13 लाख हेक्टेयर में खरीफ की बुआई पूरी, अब मूसलाधार वर्षा की प्रतीक्षा
वर्धा में महावितरण कार्यालय पर विकास समिति का हल्लाबोल: बढ़े बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ फूंकी प्रतियां
36 करोड़ खर्च किए फिर भी कई गांवों में जल संकट, वर्धा में 906 उपाययोजनाएं कागजों पर मंजूर
ये भी पढ़े: छात्रों को कुचलने वाला चालक छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, 48 घंटों के प्रयास के बाद पुलिस को मिली सफलता
ग्रापं अधिकारियों की वेतनवृद्धि रोकी जा सकती है
जिला परिषद प्रशासन के पत्र के अनुसार तहसील के दिनेश पोहेकर ग्रापं चिंचोली, राहुल खेरडे ग्रापं बोटोना, मयूर इंगोले ग्रापं मोर्शी, देवीदास राकस ग्रापं पारडी, विनायक देशमुख ग्रापं सारवाडी, मंगला नागपुरे ग्रापं सावली (बू.), नामदेव ढोबाले ग्रापं नारा व प्रदीप ताठे ग्रापं भालेवाडी आदि ग्राप अधिकारियों की वेतनवृध्दि रोकी जा सकती है़।
सुनवाई में हम अपनी बात रखेंगे: पोहेकर
ग्रामपंचायत अधिकारी संगठन कारंजा के सचिव दिनेश पोहेकर ने कहा कि इस मामले में तत्कालीन मुख्य कार्यकारी अधिकारी जतिन रहमान से चर्चा हुई थी। उन्होंने इस विषय की फाइल बंद कर दी थी। लेकिन नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी पराग सोमण इस पर सुनवाई कर दोनों पक्षों की बात जानना चाहते हैं। जलापूर्ति विभाग द्वारा जो जानकारी संबंधित विभाग को दी गई है, वह संपूर्ण नहीं है। इसी वजह से यह परिस्थिति उत्पन्न हुई है। सुनवाई के दौरान हम अपनी बात रखेंगे. हमें विश्वास है कि हमें न्याय मिलेगा।
Recovery of water supply tax is very low salary hike of 8 gram panchayat officials may be stopped
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
मुंबई मैनहोल हादसा: साकीनाका में 25 फीट गहरे सीवर में गिरे 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत, रेस्क्यू टीम को मिला शव
Jul 02, 2026 | 05:08 PM3 जुलाई से इन 6 राशियों की चमकेगी किस्मत, शनि के नक्षत्र परिवर्तन से बनेंगे धन और तरक्की के योग
Jul 02, 2026 | 05:06 PMISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर
Jul 02, 2026 | 05:02 PMउफनती नदी में बह गई कार, छत पर फंसे लोगों को नाव से बचाया गया; वायरल वीडियो देख दहल गए लोग
Jul 02, 2026 | 05:00 PMभंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
Jul 02, 2026 | 04:54 PMवंदे मातरम विवाद: कांग्रेस की दोनों महिला पार्षदों की अग्रिम जमानत याचिका खारिज
Jul 02, 2026 | 04:54 PMअटल टनल के पास तेज रफ्तार कार का खौफनाक हादसा, सरियों में जा घुसी गाड़ी; वीडियो देख सहम गए लोग
Jul 02, 2026 | 04:51 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














