-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Not Single Post Mortem In 20 Years Dissection Room Is Gathering Dust
20 वर्षों में एक भी पोस्टमार्टम नहीं, शव विच्छेदन गृह खा रहा धूल, उद्घाटन तक नहीं हुआ
- Written By: आंचल लोखंडे
Post Mortem: गोबरवाही में शव विच्छेदन गृह का निर्माण बडे ही उत्साह और उम्मीदों के साथ किया गया। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इतने वर्षों में अब तक यहां एक भी पोस्टमार्टम नहीं हुआ।

20 वर्षों में एक भी पोस्टमार्टम नहीं (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Bhandara News: करीब 20 वर्ष पूर्व स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, गोबरवाही में शव विच्छेदन गृह का निर्माण बडे ही उत्साह और उम्मीदों के साथ किया गया। लेकिन आश्चर्य की बात यह है कि इतने वर्षों में अब तक यहां एक भी पोस्टमार्टम नहीं हुआ। निर्माण करने के बाद स्वास्थ्य प्रशासन इसे भूल गया, इस पर आश्चर्य व्यक्त किया जा रहा है।
गोबरवाही के ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण के बाद इस शव विच्छेदन गृह का आज तक उद्घाटन करना भी जरूरी नहीं समझा गया है, जिसके कारण यह निर्माण कार्य केवल सरकारी धन की बर्बादी करने के मकसद से किया गया है, ऐसा आरोप लगाया जा रहा है। तुमसर–कटंगी अंतर्राष्ट्रीय महामार्ग पर स्थित बसा गोबरवाही इस परिसर का एक महत्वपूर्ण और प्रमुख गांव है, जो रेलवे मार्ग से भी जुड़ा है. यहां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तुमसर पंचायत क्षेत्र का पहला स्वास्थ्य केंद्र है, जिसे मदर पीएचसी भी कहा जाता है।
20 वर्ष पहले इस स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शव विच्छेदन गृह का निर्माण
भंडारा जिला परिषद की ओर से लगभग 20 वर्ष पहले इस स्वास्थ्य केंद्र परिसर में शव विच्छेदन गृह का निर्माण कार्य किया गया और इस पर लाखों रुपये खर्च किए गए। जिला परिषद ने निर्माण पर धन खर्च कर दिया, ठेकेदारों को लाभ भी हो गया, लेकिन क्षेत्रिय जनता को अब तक इस पोस्टमार्टम गृह की कोई सुविधा नहीं मिली है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद आज तक एक भी पोस्टमार्टम यहां नहीं हुआ।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में शालाएं खुलीं लेकिन 50 स्कूलों से शिक्षक ही गायब: शिक्षा समिति ने भर्ती के लिए पारित किया प्रस्ताव
भंडारा में मनपा की ५ दुकाने सील, व्यापारियों ने केबिन के सामने सब्जिया फेंक कर किया आंदोलन
भंडारा के परियोजनाओं में महज 18.91% पानी शेष, खरीफ फसलों पर मंडराया सूखा संकट, खरीफ फसल पर सूखा संकट
भंडारा में कृषि दिवस पर प्रगतिशील किसानों का सम्मान, आधुनिक खेती पर दिया गया मार्गदर्शन
ये भी पढ़े: दूकानें तोड़ने वाले आरोपी से मंगवाई माफी, पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ाने का प्रयास
लाखो रूपये खर्च हुए
वर्तमान में स्थिति यह है कि शव विच्छेदन के लिए शवों को 20 से 40 किलोमीटर दूर उप जिला अस्पताल, तुमसर भेजा जाता है, लेकिन स्थानीय स्तर पर पोस्टमार्टम गृह उपलब्ध रहने के बावजूद इसका उपयोग नहीं किया जाता। पुलिस स्टेशन और एमबीबीएस डॉक्टर की उपलब्धता होने के बावजूद भी यहां पोस्टमार्टम की सुविधा न होना ग्रामीणों के लिए समझ से परे है। इससे मृतकों के परिजनों और पुलिस प्रशासन दोनों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
शव विच्छेदन गृह चालू करने की मांग
ग्रामीणों का कहना है कि लोकनिर्वाचित प्रतिनिधि चाहे वे विधानसभा, लोकसभा, जिला परिषद, पंचायत समिति या ग्राम पंचायत से जुड़े हों, सभी का यह दायित्व है कि इस स्वास्थ्य केंद्र में शव विच्छेदन कार्य तुरंत शुरू कराया जाए। पूर्व विमुस अध्यक्ष रुपसिंह पिलगर (पौनारखारी) एवं अन्य ग्रामीणों ने भी शीघ्र कार्रवाई कर शव विच्छेदन गृह चालू करने की मांग की है।
Not single post mortem in 20 years dissection room is gathering dust
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
वो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMओवरटेक के चक्कर में मौत को दी चुनौती! दो ट्रकों के बीच से निकला ट्रक, हवा में उठ गए पहिए
Jul 02, 2026 | 06:12 PMकश्मीर में मटन की भारी किल्लत, शादी-ब्याह पर मंडराया संकट! व्यापारियों ने पंजाब को ठहराया जिम्मेदार
Jul 02, 2026 | 06:10 PMसागर में घर के दरवाजे पर बैठा था मौत का पहरेदार-‘कोबरा’, पूरी रात कमरे में कैद रहा परिवार; ऐसे किया रेस्क्यू
Jul 02, 2026 | 06:01 PMमहाराष्ट्र सरकार की नई किसान ऋणमाफी योजना से 56 लाख किसानों का होगा फायदा, जानें कितने लाख तक होगी कर्जमाफी
Jul 02, 2026 | 05:51 PM‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
Jul 02, 2026 | 05:50 PMबरगी क्रूज हादसा: आयोग ने दिए स्पष्ट निर्देश; जांच के लिए सुरक्षित रखने होंगे इंजन और जनरेटर
Jul 02, 2026 | 05:49 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM














