छात्रों को कुचलने वाला चालक छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार, 48 घंटों के प्रयास के बाद पुलिस को मिली सफलता

Driver Arrested:गड़चिरोली-आरमोरी मार्ग पर 6 छात्रों को रौंदने वाले ट्रक चालक और क्लिनर को गड़चिरोली जिला पुलिस दल ने करीब 48 घंटों से अधिक समय तक अथक परिश्रम कर शनिवार को छत्तीसगढ़ राज्य में हिरासत
छात्रों को कुचलने वाला चालक छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार
छात्रों को कुचलने वाला चालक छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Gadchiroli News: 7 अगस्त गुरुवार को तड़के गड़चिरोली-आरमोरी मार्ग पर दिल दहला देने वाली घटना घटी थी। जहां एक अज्ञात वाहन ने सड़क किनारे व्यायाम कर रहे 6 छात्रों को रौंद दिया था। जिनमें से चार छात्रों की मृत्यु होकर 2 छात्र गंभीर रूप से घायल हो गये थे। इस घटना से काटली समेत संपूर्ण जिले में तीव्र रोष निर्माण हो गया था। वहीं दूसरी ओर दुर्घटना के बाद घटनास्थल से फरार हुए आरोपी ट्रक चालक को पकड़ना पुलिस के लिए चुनौती बन गया था।

आखिरकार जिला पुलिस दल ने करीब 48 घंटों से अधिक समय तक अथक परिश्रम कर छात्रों के मृत्यु हो जिम्मेदार ट्रक चालक और क्लिनर को शनिवार को छत्तीसगढ़ राज्य में हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों में ट्रक चालक गोंदिया जिले के चिचगड़ निवासी प्रविण बालकृष्ण कोल्हे (26) और क्लिनर सुनिल श्रीराम मारगाये (47) का समावेश है।

गड़चिरोली जिला पुलिस दल की कारवाई

कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल, अपर पुलिस अधीक्षक एम. रमेश, अपर पुलिस अधीक्षक गोकुल राज जी, गड़चिरोली के उपविभागीय पुलिस अधिकारी सूरज जगताप के मार्गदर्शन में गड़चिरोली थाने के प्रभारी थानेदार विनोद चव्हाण और कर्मचारी समेत एलसीबी के पुलिस निरीक्षक अरुण फेगडे व उनकी टीम ने की है।

फरार ट्रक को पकड़ने 5 पथक का गठन

काटली गांव समीपस्थ नाले के पास सड़क किनारे व्यायाम कर रहे 6 छात्रों को कुचलने के बाद अज्ञात ट्रक चालक घटनास्थल से फरार हो गया था। इधर घटना को लेकर जनआक्रोश देखते हुए जिला पुलिस अधीक्षक नीलोत्पल ने फरार हुए ट्रक को खोजने के लिए पांच पथक का गठन किया था। नागपुर से प्रयोगशाला की टीम बुलाकर जांच आरंभ की गई।

दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया

जांच के दौरान पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शी साक्षीदार, सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी सहायता से ट्रक और चालक तक पुलिस पहुंचकर छग राज्य से ट्रक को पकड़ने के साथ ही ट्रक चालक और क्लिनर को हिरासत में लिया। अब दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू होने की जानकारी पुलिस विभाग से मिली है।

घायल छात्रों के स्वास्थ्य में सुधार

तेज रफ्तार ट्रक द्वारा कुचले जाने पर काटली गांव निवासी टिंकू नामदेव भोयर (14), तन्मय बालाजी मानकर (16), सुशांत दुर्योधन मेश्राम (14), तुषार राजेंद्र मारभते (14) छात्रों की मृत्यु हो गयी थी। वहीं क्षितिज तुलसीदास मेश्राम और आदित्य धनंजय कोहपरे दोनों गंभीर रूप से घायल होने के कारण दोनों हेलीकॉप्टर की सहायता से नागपुर में उपचार के लिए ले जाया गया था। दोनों गंभीर घायल छात्रों को शल्यक्रिया की प्रक्रिया की गई है। और दोनों के स्वास्थ्य में सुधार आने की जानकारी भी पुलिस विभाग ने दी है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com